Tag Archives: #द्रौपदी मुर्मू

एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू समर्थन मांगने आएंगी यूपी,मिशन 2024 के लिए BJP की बड़ी बैठक…

DESK : लखनऊ में आज बीजेपी की बड़ी बैठक हो रही है। मिशन 2024 को लेकर हो रही बैठक में लोकसभा चुनाव के अभियान की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत तमाम नेता पहुंचे हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसके अलावा एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू लखनऊ दौरे पर आज रहेंगी। वह शाम तीन बजे लखनऊ पहुंचेंगी। साढ़े पांच बजे से उनकी विधायकों और सांसदों के साथ मुलाकात होगी और उनसे अपने लिए समर्थन मांगेंगी। वहीं वाराणसी में ज्ञानवापी प्रकरण के एक केस में सुनवाई होगी। इस केस में ज्ञानवापी में मुस्लिमों का प्रवेश रोकने और परिसर को हिन्दुओं को सौंपने की मांग की गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जयपुर से तस्करी कर लाये खून की सप्लाई लखनऊ के ब्लड बैंकों में किये जाने के खुलासे के बाद कई और खुलासे हो रहे हैं। रडार पर आये पांच और ब्लड बैंकों के टेक्नीशियनों की साठगांठ उजागर हुई है। आरोप है कि रजिस्टर में दर्ज आंकड़ों में खेल कर खून गायब किया गया। ये गड़बड़ी ब्लड डोनेशन कैम्प के जरिए की गई।