Tag Archives: भाजपा

दिशा भटक गया है उत्तर भारतीय संघ !

—————————-
श्रीश उपाध्याय/मुंबई
—————————-
मुंबई में उत्तर भारतीयों की औक़ात दाल में पड़े कड़ी पत्ते से अधिक की नही रह गई है क्योंकि हर पार्टी हमारे मतों का स्वाद लेकर हमें दरकिनार कर देना चाहती है .
मुंबई की आबादी का 70 प्रतिशत होने के बावजूद उनके नेतृत्व की ज़िम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसी मारवाड़ी को दे रही है और लाचार उत्तर भारतीय संघ हिंदी भाषी के नाम पर उस मारवाड़ी नेता को उत्तर भारतीयों का नेता बताने की पुरज़ोर कोशिश कर रहा है .
मंगलवार को उत्तर भारतीय संघ की ओर से बांद्रा स्थित कार्यालय में मारवाड़ी नेता मंगल प्रभात लोढ़ा को मंत्री बनाए जाने को लेकर सम्मान समारोह आयोजित किया गया था. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नेताओ ने मंगल प्रभात लोढ़ा का मंगल गान किया, जो कि ठीक भी है ,क्योंकि आतिथ्य सत्कार हम उत्तर भारतीयों की परम्परा रही है .
उत्तर भारतीय नेता प्रेम शुक्ल, राज़हंस सिंह, कृपाशंकर सिंह, पवन त्रिपाठी ने जम कर लोढ़ा का गुणगान किया जो कि राजनीतिक धर्म को शोभा भी दे रहा था. लेकिन पूरे उत्तर भारतीय समाज के प्रतिनिधित्व का दावा करने वाले उत्तर भारतीय संघ अध्यक्ष संतोष आर॰ एन॰ सिंह ने एक बार भी इस बात का दुःख नही जताया कि मुंबई की हिंदी भाषी आबादी के 70 प्रतिशत उत्तर भारतियो को अब अपने मन की बात करने के लिए एक मारवाड़ी नेता पर निर्भर होना पड़ेगा .
हालाँकि अपने भाषण के दौरान मंगल प्रभात लोढ़ा ने इस बात को स्वीकार किया कि मुंबई में हिंदी भाषियो की संख्या में उत्तर भारतीयों की संख्या 70 प्रतिशत है .उत्तर भारतीयों के आशिर्वाद से ही उन्हें इतनी बड़ी जवाबदारी मिली है .
मंगल प्रभात लोढ़ा अपनी जगह ठीक है ,धन बल के बलबूते उन्हें हिंदी भाषियो का नेता भाजपा ने घोषित तो कर ही दिया है . भाजपा के उत्तर भारतीय नेता भी राजनीतिक मजबूरी के कारण लोढ़ा को उत्तर भारतीयों का नेता साबित कर रहे है . इधर उत्तर भारतीय संघ लॉ कालेज की अनुमति पाने और स्वयं को महाराष्ट्र पर्यटन विभाग के अंतर्गत पर्यटन स्थल घोषित करने की आस में पूरे उत्तर भारतीय समाज को धोखा देते हुए मंगल प्रभात को उत्तर भारतीयों का नेता घोषित करने का असफल प्रयास कर रहा है .
अगर ऐसा संघ ही हम उत्तर भारतीयों की अगुआई करने लगेगा तो वो दिन दूर नही जब पूरा समाज चटुआइ करने को मजबूर हो जाएगा . मंगलवार के दिन ही केंद्रिय मंत्री एवं कोकण के नेता के रूप में विख्यात नारायण राणे ने कोकण की ओर गणेशोत्सव मनाने जा रहे कोकण वासियो की अगवानी करने और उनकी हौसला अफजाई करने के लिए ट्रेन की यात्रा की . अब सोचो कि अगर यही काम नारायण राणे की जगह गोपाल शेट्टी कर रहे होते तो कैसा लगता ? ठीक वैसा ही मंगल प्रभात को उत्तर भारतीयों का प्रतिनिधि बनाना लग रहा था.
उत्तर प्रदेश के तरफ़ की एक कहावत तो आप लोगों को याद ही होगी- गरीब की जोरू गाँव की भौजाई. बस यही हाल भाजपाई नेतृत्व ने उत्तर भारतीयों का मुंबई में कर रखा है .
राष्ट्रवादी कॉग्रेस के पास मुसलमान ही सही लेकिन नवाब मलिक जैसा नेता है, समाजवादी पार्टी पास अबू आसिम आज़मी , जिसने हिंदी में बात करने लिए महाराष्ट्र के विधान सभा में मार तक खाई. कॉग्रेस के पास नसीम खान ,मनसे के पास वागीश सारस्वत.
भारतीय जनता पार्टी के पास भी उत्तर भारतीय नेताओं की लंबी क़तार है लेकिन वे हमारा मज़ाक़ बनाते हुए किसी राजस्थानी को हिंदी भाषी बताकर उसके हाथ में उत्तर भारतीयों का नेतृत्व थमा रहे है.
यह मज़बूरी भाजपा पार्टी,उनके नेताओ की और उत्तर भारतीय लोगों के ठेकेदारी का दावा करने वाले उत्तर भारतीय संघ की होगी लेकिन क्या उत्तर भारतीय समाज इस क़दर मजबूर है ?
अगर सचमुच उत्तर भारतीय जाग उठा तो पूरा उत्तर प्रदेश दो-दो बार भाजपा की झोली में डालने वाले उत्तर भारतीयों के साथ मुंबई में सौतेला व्यवहार करने वाली भाजपा को अवश्य ही आगामी मुंबई महानगर पालिका चुनाव में उत्तर भारतीय समाज उचित स्थान दिखाएगा .

जेपी नड्डा बोले, गोवा में प्रमोद सावंत ने किया बहुत अच्छा काम

गोवा में अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं। राजनीतिक पार्टियां अभी से चुनावी तैयारी में लग गई हैं। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गोवा पहुंचे हुए हैं। यहां उन्होंने मंत्रियों और विधायकों के साथ एक अहम बैठक की और आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम प्रमोद सावंत का ही चेहरा मुख्यमंत्री के तौर पर रखे जाने की बात कही। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के विधायक बहुत आशावादी और आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। कांग्रेस से बड़ी संख्या में नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। मैंने उनसे विस्तृत चर्चा की है। उन्होंने भाजपा के कामकाज की प्रशंसा की है जो मुझे और अधिक आशावादी बनाता है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहां तक पार्टी का सवाल है, मैं बहुत आशावादी हूं। गोवा में भाजपा ने पिछले 4.5 वर्षों में एक बड़ी छलांग लगाई है। यहां समाज के सभी वर्गों के साथ मेरी मुलाकात हुई है। बाढ़ के कारण जो त्रासदी हुई है, उससे काफी नुकसान गोवा की जनता को हुआ है। बाढ़ में बचाव अभियान को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ विस्तार में मेरी बात हुई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

नड्डा ने कहा कि गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने बहुत अच्छा काम किया है। उनके नेतृत्व में चहुंमुखी विकास हुआ है। हम उनके साथ (सीएम फेस के तौर पर) आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा में संसदीय बोर्ड आधिकारिक घोषणा करता है लेकिन किसी अन्य नाम के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि जहां तक स्नूपगेट की बात है तो यह निराधार और मुद्दाविहीन है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष के पास ऐसा कोई मुद्दा नहीं है जो लोगों से जुड़ा हो। इसलिए वे इस तरह का मुद्दा उठाते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

#50 साल बाद कोई बन पाया खीरी जिले से केन्द्र का मंत्री।#खीरी के सांसद अजय मिश्र टेनी

लखीमपुर: बुधवार की शाम जिले की सियासत में एक नया अध्याय जोड़ने की गवाह बन गई। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में मोदी सरकार के मंत्रियों के विस्तार में खीरी के सांसद अजय मिश्र टेनी का नाम शुमार हुआ तो जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। ये वही पल था जिसने खीरी जिले की सियासत में नया इतिहास रच दिया। पूरे पचास साल पहले इंदिरा गांधी की सरकार ने खीरी जिले से सांसद बालगोविद वर्मा को वर्ष 1971 में श्रम एवं पुनर्वास में उपमंत्री बनाया था। उसके बाद इस मिथक को पूरे पचास साल बाद भाजपा से खीरी के सांसद अजय मिश्र ने तोड़ दिया। जिले में मंगलवार शाम से ही सियासी हलचल तेज हो गई थी जैसे ही टेनी को अचानक दिल्ली

तलब किया गया था। तबसे उनके केंद्रीय मंत्री बनने की अटकलें तेज हो गई थीं।

बुधवार की शाम लगभग सात बजे जैसे ही सांसद टेनी ने शपथ ली जिले में भी उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। खीरी जिले की संसदीय सीट के लिए ये दूसरा मौका है जब यहां का सांसद केंद्रीय मंत्री बना हो। बुधवार की शाम सांसद के पूरे परिवार ने इस ऐतिहासिक पल को टीवी पर देखा और फूले नहीं समाए। शहर में भी जगह-जगह भाजपाइयों ने खुशी से गदगद होकर मिठाइयां बांटी और पटाखे दगाए।

सांसद अजय मिश्र टेनी की प्रोफाइल नाम- अजय कुमार मिश्र टेनी

पिता का नाम- श्री अंबिका प्रसाद मिश्र

माता का नाम- श्रीमती प्रेमदुलारी

जन्मतिथि- 25 सितंबर 1960

शिक्षा- स्नातक कानपुर विश्वविद्यालय से

राजनैतिक सफर-

-2012 में निघासन विधानसभा क्षेत्र के विधायक बने।

-2014 में 16वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए, 2014 में ही कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय समिति के सदस्य बने।

-2019 में 17वीं लोकसभा के भी सांसद चुने गए।

-2021 में संसद रत्न के सम्मान से भी अलंकृत किए गए। नोट- इसके अलावा सांसद खीरी कई राष्ट्रीय स्तर की संसदीय समितियों के सम्मानित सदस्य रहे और भारत सरकार की ओर से कई देशों का भ्रमण भी किया।

लखीमपुर खीरी रिपोर्ट
धीरज तिवारी

संजय राउत का बड़ा बयान, भारत-पाक नहीं आमिर-किरण राव जैसा है रिश्‍ता

महाराष्ट्र में शिवसेना  और भाजपा के एक साथ आने की अटकलों को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने बड़ा बयान देते हुए कहा, हम भारत-पाकिस्तान (India -Pakistan) नहीं है। अभिनेता आमिर खान और किरण राव  के रिश्‍ते को देखिए, यह उस तरह का रिश्ता है। भले ही हमारे (शिवसेना-बीजेपी) के राजनीतिक रास्ते अलग हैं. लेकिन दोस्ती हमेशा बरकरार रहेगी।’

गौरतलब है कि आमिर खान और किरण राव ने हाल ही में तलाक लेने की घोषणा की है। इससे पूर्व भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा था कि भाजपा और शिवसेना में वैचारिक मतभेद भले ही हों, लेकिन वो दोनों एक-दूसरे के दुश्‍मन नहीं हैं। ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों पार्टियां क्‍या फिर से एक साथ आने वाली हैं?

बता दें कि देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को अपने एक बयान में कहा था कि उनकी पार्टी भाजपा और पूर्व सहयोगी शिवसेना आपस में दुश्मन नहीं

हैं हालांकि उनके बीच कुछ मुद्दों को लेकर मतभेद जरूर है। फडणवीस ने ये भी कहा था कि राजनीति में कोई ‘किंतु-परंतु” नहीं होता है। यह सवाल करने पर कि क्या दो पूर्व सहयोगियों के फिर से एक साथ आने की संभावना है, फडणवीस का जवाब था स्थिति के आधार पर सही फैसला लिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, ‘हमारे मित्र (शिवसेना) ने हमारे साथ 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन चुनाव के बाद शिवसेना उन्हीं लोगों से हाथ मिला लिया, जिनके खिलाफ हमने चुनाव लड़ा था।’