Tag Archives: मनसुख मंडाविया

#मनसुख मंडाविया होंगे नए स्वास्थ्य मंत्री, रासायनिक उर्वरक मंत्रालय भी संभालेंगे#

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट  में हुए फेरबदल में मनसुख मंडाविया को नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन () के इस्तीफे के बाद उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। बुधवार को मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले 12 मंत्रियों ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कोरोना काल में मोदी सरकार के मैनेजमैंट पर कई तरह के सवाल खड़े किए गए थे और स्वास्थ्य मंत्रालय निशाने पर था। राष्ट्रपति भवन में आज शाम 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हर्षवर्धन दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से सांसद हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी वह कैबिनेट मंत्री थे। इसके बाद 2019 में भाजपा के नेतृत्व में दूसरी बार एनडीए की सरकार बनने पर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

हर्षवर्धन के इस्तीफे पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया-डॉ. हर्षवर्धन के इस्तीफे पर कांग्रेस  ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कोरोना महामारी से निपटने में विफलता के लिए हर्षवर्धन को बलि का बकरा बनाया गया है। पार्टी ने यह सवाल भी किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा लेकर अपना पल्ला झाड़ लेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम  ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और स्वास्थ्य राज्य मंत्री (अश्विनी चौबे) का इस्तीफा इस बात की ठोस स्वीकारोक्ति है कि मोदी सरकार कोरोना महामारी से निपटने में पूरी तरह विफल रही। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ये इस्तीफे मंत्रियों के लिए एक सबक हैं। अगर चीजें अच्छी होंगी तो श्रेय प्रधानमंत्री को जाएगा, लेकिन अगर चीजें खराब हो जाती हैं तो फिर मंत्री पर गाज गिरेगी। जी हुजूरी और चापलूसी की कीमत चुकानी पड़ती है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया-मनसुख मंडाविया को स्वास्थ्य मंत्री

नई दिल्ली-केंद्रीय मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल और विस्तार के एक दिन बाद गुरुवार को कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक होनी है। दोनों बैठकें एक के बाद एक आयोजित की जाएंगी। इस बैठक में आगे की रणनीति पर मंथन होगा। समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक क्रमश: आज शाम 5 बजे और शाम 7 बजे होगी।

बता दें कि हर बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होती है, लेकिन कल यह बैठक नहीं हुई। देश में कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) की स्थिति पर चर्चा के लिए पीएम मोदी ने पिछले महीने मंत्रिपरिषद की बैठक की थी। उन्होंने मंत्रियों से ऐसा माहौल बनाने को कहा जहां लोग कोरोना संबंधी नियमों का पालन करें और टीका लगवाएं।

दूसरी बार सत्ता में आने के बाद पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल-आज होने वाली बैठक में कई उल्लेखनीय नाम गायब होंगे, जिन्होंने कैबिनेट फेरबदल से पहले इस्तीफा दे दिया था। मोदी मंत्रिमंडल में कई नए नाम शामिल किए गए हैं और कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया है। 2019 में मोदी सरकार के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ।

ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया-मनसुख मंडाविया को स्वास्थ्य मंत्री, किरण रिजिजू को कानून मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री, अश्विन वैष्णव को रेल मंत्री और ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया है। स्मृति ईरानी

महिला और बाल विकास मंत्री बनी रहेंगी, जबकि उनके पास जो कपड़ा विभाग था वह पीयूष गोयल को दिया गया है, जो वाणिज्य और उद्योग मंत्री और उपभोक्ता मामलों के मंत्री बन रहेंगे। इससे पहले उनके पास रेल मंत्रालय भी था। कोरोना संबंधित नियमों के साथ राष्ट्रपति भवन में आयोजिच समारोह में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में पदोन्नत किए गए सात सहित 43 नेताओं ने मंत्रियों ने पद की शपथ ली।