Tag Archives: मैनपुरी

 मैनपुरी में भाजपाईयो ने मनाई स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि*

मैनपुरी

करहल। करहल

में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि मनाई गई। भाजपा के पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रुप में पधारे प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का डंका बजाने वाले स्वामी विवेकानंद ने केवल वैज्ञानिक सोच तथा तर्क पर बल ही नहीं दिया.बल्कि धर्म को लोगों की सेवा और सामाजिक परिवर्तन से जोड़ दिया। हम सब को उनके अच्छे विचारों का अनुपालन करना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री वीरेंद्र पांडे,अरविंद गुप्ता, मनोज कश्यप ,राकेश चंदेल, राम सेवक यादव, राकेश यादव ,मोहम्मद आसिफ, धर्मेंद्र यादव ,बलवीर सिंह माथुर, अवधेश सक्सेना, जॉनी यादव, रिंकू यादव नरेश गिहार, सोनू यादव, अंतराम यादव, मयंक राठौर, ध्रुव यादव, अजय दुबे, अखिलेश पाल ,रजनी वर्मा, नैना मिश्रा, गगन दुबे, दीपू राठौर, विवेक सविता, विक्की श्रीवास्तव, अनुकल्प ठाकुर, रिशु दुबे ,हिमांशु गुप्ता, विवेक सविता, मयंक माथुर किशन दुबे  उदयवीर, राकेश पाल, रुपेश सविता ,करन, टिंकू दिवाकर,अंकित, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

मैनपुरी बस में सबार NCC की परीक्षा देने जा रही लड़कियों को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर, कई घायल। 

मैनपुरी बस में सबार NCC की परीक्षा देने जा रही लड़कियों को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर, कई घायल।
किशनी- मैनपुरी  दरअसल रविवार सुबह लगभग 6 बजे किशनी के ग्राम नगला अखे के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में NCC सर्टिफिकेट की परीक्षा देने जा रही 40 लड़कियों से भरी बस को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी,

बस में सबार दो दर्जन से अधिक लड़कियां घायल हो गई वही गम्भीर घायल आधा दर्जन को सैफई रैफर किया गया है।

दरअसल आज सुबह जनपद इटावा के KKDC कॉलेज से NCC सर्टिफीकेट की परीक्षा देने के लिए लगभग 40 लड़कियों से भरी रोडबेज बस संख्या UP75M 5849 फतेगढ़ के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस किशनी क्षेत्र के ग्राम नगला अखे के पास पहुंची बैसे ही सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी जिससे बस में सबार 40 लड़कियों में से 14 लकड़ियां घायल हो गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस सभी घायलों को किशनी सीएचसी लाई जहां से गंभीर घायल आधा दर्जन को सैफई रैफर कर दिया गया है। वहीं सूचना पर पहुंचे SDM रामशकल मौर्य व

ने घायलों से जानकारी ली।।

बेवर ईओ व चेयरमैन ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

बेवर ईओ व चेयरमैन ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मैनपुरी बेवर नगर पंचायत बेवर  पर 11:00 बजे नगर पंचायत दुर्गेश कुमार व चेयरमैन सरित कान्त भाटिया  ने बेवर  नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ पौधारोपण शुरू कराया |

अमरूद,आम,शहतूत,जामुन ,नीम, आदि के  बेवर गायों शाला में 60पौधे रोपित किए ईओ दुर्गेश कुमार ने बताया महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज व  सभी नगर पंचायत के आने वाले क्षेत्र में 1500 पौधों का पौधारोपण कराया जाएगा | वृक्षारोपण से प्राकृतिक वातावरण शुद्ध होता है और कहां इस समय कोविड की वजह से ऑक्सीजन में कितनी कमी हुई है | पौधारोपण से ऑक्सीजन सही मिलेगी वातावरण शुद्ध होगा | इस मौके ईओ दुर्गेश कुमार, पूर्व चेयरमैन सरित कांत भाटिया, प्रतिनिधि चेयरमैन सुनीति भाटिया विमलेश तिवा,री,ऋषि आर्य, सहित आदि की संख्या में नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद थे |