Tag Archives: Agra Crime

Agra Crime: संपत्ति के विवाद में भाई ने बहन को मारी गोली… आरोपी फरार

आगरा संवाददाता अजय यादव.  आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के रूई की मंडी में संपत्ति के विवाद में भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान भाभी भी गोली लगने से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

घटना थाना शाहगंज क्षेत्र के जोगीपाड़ा की है। शनिवार सुबह 27 वर्षीय पूनम की घर में हत्या कर दी गई। उसकी भाभी नीरू चौधरी घायल हुई है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे संपत्ति विवाद सामने आया है। गोली मारने का आरोप मृतक के भाई निक्कू चौधरी पर है। वह घटना के बाद से फरार हो गया है। घटना से शाहगंज बाजार में दहशत फैल गई। पुलिस जांच करने में लगी हुई है। बाजार भी बंद हो गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सूचना पर एसपी सिटी विकास कुमार मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया कि परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद था। इसी को लेकर फायरिंग हुई।  घटनास्थल पर पुलिस जांच कर रही है।