Tag Archives: Air Quality

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार…लुढ़का पारा…आप भी जानिए

DESK: दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को सुधरकर ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई, जो एक दिन पहले ‘बहुत खराब’ श्रेणी में थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 295 दर्ज किया गया। कुल 37 में से 21 निगरानी स्टेशनों में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा। NSIT द्वारका में 399, शादीपुर में 346, आनंद विहार में 342, आरके पुरम में 328 और जहांगीरपुरी में 326 AQI दर्ज किया गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शुक्रवार को 346 था जो शनिवार को सुधरकर 303 रहा। गुरुवार को यह 295 था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

IMD ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन के दौरान मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

गैस चैंबर बना दिल्ली-NCR…जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हुए लोग…

DESK:  राजधानी दिल्ली भारी प्रदूषण के चलते गैस चैंबर में तबदील हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग अब जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हो रहे है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि रविवार सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली में सुबह 9.10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 367 रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के प्रमुख निगरानी स्टेशनों-एनएसआईटी द्वारका (411), जहांगीरपुरी (407), विवेक विहार (423), वजीरपुर (412) और आनंद विहार (468) में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।