Tag Archives: Akshra Singh

भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचा रहा है अक्षरा सिंह का ‘जिसका चाटता है, उसी को काटता है’ गाना

भोजपुरी की मशहूर गायिका और नायिका अक्षरा सिंह का ‘जिसका चाटता है उसी को काटता है’  गाना रिलीज हो गया है। रिलीज होने के बाद से अक्षरा सिंह का यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री में गदर मचा रहा है। माना जा रहा है अक्षरा सिंह अपने इस गाने के माध्यम से अपने विरोधियों पर निशाना साध रही हैं। अपने इस गाने के द्वारा अक्षरा सिंह ने अपने विरोधियों पर अपनी भड़ास निकाल रही हैं।

आर्या न्यूज से बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह के पिता विपिन सिंह ने बताया कि आज रिलीज हुए अक्षरा के इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। रिलीज होने के 24 घंटे बाद ही इस गाने को 2.79 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में आवाज अक्षरा की है और लिरिक्स मनोज मतलबी का।

 

 

सोशल मीडिया पर झलका भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का दर्द, लाइव वीडियो में रोने लगी अक्षरा

सोशल मीडिया पर यूं तो सभी एक्टर आकर अपनी फिल्मों के प्रमोशन और अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताते रहते हैं। ताजा मामला भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का है, जिन्होंने अर्नव मीडिया के प्लेटफार्म पर आकर अपने साथ हुए विवाद का जिक्र किया।

https://youtu.be/03PjL5Fdwdk

अक्षरा सिंह ने अपने वीडियो में बताया कि उन्हें धमकाया जा रहा है, जिससे उनकों जान का खतरा है। आप भी अक्षरा की ये वीडियों को एक बार जरूर देंखें।