Tag Archives: ArifAnwarhashmi

जेल जाने के बाद भी नहीं कम हो रही सपा के इस पूर्व विधायक की मुश्किलें, 21 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बलरामपुर। जेल जाने के बाद भी सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। शनिवार को डीएम के निर्देश पर पुलिस ने पूर्व विधायक की करीब 21 करोड़ की संपत्ति जब्त करने के साथ ही उन्हें हिस्ट्रीशीटर घोषित कर गैंगेस्टर बना दिया।

शनिवार को उपजिलाधिकारी उतरौला एके गौड़ के नेतृत्व में कुर्की की कार्रवाई की गई। उतरौला, गैंड़ासबुजुर्ग व सादुल्लाहनगर में पूर्व विधायक की करीब 21 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। इससे पहले नवंबर में 50 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी सरकारी व सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जेदारी के मामले में पांच सितंबर से जेल में बंद हैं। प्रशासन उन्हें भूमाफिया गिरोह का सरगना भी घोषित कर चुका है। पूर्व विधायक के खिलाफ कुल 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं।