Tag Archives: arrest

लाल किला हिंसा : दिल्ली पुलिस ने दो मोस्ट वॉन्टेड आरोपियों को जम्मू से किया गिरफ्तार

दिल्ली। 26 जनवरी को किसान द्वारा आयोजित ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला में हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ा कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में दो मोस्ट वॉन्टेड आरोपियों को जम्मू से गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये दोनों आरोपी मोहिंदर सिंह खालसा और मनदीप सिंह जम्मू के रहने वाले हैं और इन्होंने 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा में अहम भूमिका निभाई थी।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जम्मू कश्मीर पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस दोनों आरोपियों को दिल्ली लेकर आ चुकी है और अब इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड में लेगी। बताया जा रहा है कि इन दोनों आरोपियों में से एक मोहिंदर सिंह यूनाइडेट कश्मीर फ्रंट का अध्यक्ष है।

इससे पहले, बीते सोमवार को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने हिंसा के दौरान लाल किला के गुंबद पर चढ़ने वाले शख्श जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जसप्रीत स्वरूप नगर में परिवार के साथ रहता है।

इससे पहले पुलिस ने इसी हिंसा के मामले में मनिंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। कई वीडियो फुटेज में मनिंदर दोनों हाथों में तलवार से करतब दिखाते हुए और लाल किला के गुम्बद चढ़ते हुए दिखाई दे रहा था।

पूछताछ में मनिंदर ने बताया था कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च में हिस्सा लेने के लिए स्वरूप नगर से वह अपने दोस्तों के साथ शामिल हुआ था। दो बाइक पर कुल छह लोग इस परेड में शामिल हुए थे।

इन्हीं छह में से एक मनिंदर और दूसरा जसप्रीत था। फुटेज में गुम्बद पर मनिंदर तलवार लेकर खड़ा है जिसके बगल में जसप्रीत भी आक्रामक मुद्रा में दिखाई दे रहा है।

सिंघु बॉर्डर पर SHO पर तलवार से हमला,आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने उस निहंग प्रदर्शनकारी को दर दबोचा है, जिसने सिंघु बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों पर तलवार से हमला किया था। इतना ही नहीं, इस दौरान वह पुलिस की जीप तक लेकर भाग गया था। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक,आरोपित  हरप्रीत ने पहले सिंघू बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों पर तलवार से हमला किया और एक फिर पुलिसकर्मी की कार भी छीन ली। इसके बाद सूचना पर मिलने पर समयपुर बादली के थानाध्यक्ष आशीष दुबे ने मुकरबा चौक तक उसका पीछा किया (सिंघु से लगभग 10 किलोमीटर) तो उसने उनपर भी हमला कर दिया। बाद में पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। निहंग की पहचान पंजाब के हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पूरा हादसा मंगलवार रात को हुआ।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपित हरप्रीत के खिलाफ हत्या और चोरी के प्रयास का मामला भी दर्ज है। उससे और पूछताछ जारी है।  बताया जा रहा है कि दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल एक प्रदर्शनकारी ने मंगलवार रात को दिल्ली पुलिस पर जानलेवा हमला किया था।

 

 

लाल किले पर हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार,पूछताछ में हो सकते हैं कई अहम खुलासे

दिल्ली।ट्रैक्टर रैली हिंसा के दौरान लाल किले पर केसरिया झंडा फहराने और उपद्रव को भड़काने के आरोपी अभिनेता दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार लिया। दीप सिद्धू 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद से फरार था। बता दें कि ट्रैक्टर रैली हिंसा के बाद फरार चल रहे दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम भी रखा था।

बता दें कि जिस समय दिल्ली में दंगे हो रहे थे उस समय दीप सिद्धू लाल किले में ही मौजूद था और भड़काऊ भाषण दे रहा था। लेकिन, हिंसा होते ही वो फरार हो गया था। वहीं, हिंसा के बाद से दीप सिद्धू पुलिस के हाथ नहीं नहीं आ रहा था लेकिन वो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव था। दिल्ली से भागने के बाद दीप सिद्धू की लोकेशन हरियाणा थी उसके बाद उसकी लोकेशन पंजाब हो गई थी।