Tag Archives: ashokgehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी  

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा।

बता दें कि एक दिन पहले ही सीएम गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना संक्रमित हो गई थीं, जिसके बाद सीएम अशोक गहलोत होम आइसोलेशन में चले गए थे।

 

राजस्थान : गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, RTPCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट के बिना राज्य में नहीं मिलेगा प्रवेश

केरल और महाराष्ट्र के बाद अब राजस्थान में भी बिना कोरोना जांच के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अगर आप केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात में रहते हैं या इन छह राज्यों से लोग राजस्थान जा रहे हैं, तो उन्हें इस सूबे में प्रवेश करने से पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा। आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही आप राजस्थान में प्रवेश कर सकते हैं।

राज्य की गहलोत सरकार के अनुसार, केरल और महाराष्ट्र से राजस्थान आने वाले लोगों की तरह अब पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात से प्रदेश में आने वालों के लिए भी 72 घंटे पहले कोरोना वायरस के आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। पड़ोसी राज्यों में कोविड-19 का संक्रमण फिर से बढ़ने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

 

Rajasthan Budget 2021 :जानिए गहलोत सरकार के बजट की 10 बड़ी घोषणाएं  

राजस्थान। राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने आज विधानसभा में अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया। इस बार पेपरलेस बजट पेश किया गया। विधायकों को भी ब्रीफकेस के साथ में टैब दिया गया है, जिससे वे हार्ड कॉपी के स्थान पर डिजिटल कॉपी का उपयोग कर सकें।

इस दौरान सीएम अशोक गहलोत ने 2 घंटे 46 मिनट का बजट भाषण दिया। सीएम गहलोत का यह अब तक का सबसे लंबा बजट भाषण बताया जा रहा है। अपने भाषण सीएम गहलोत ने राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी सौगातों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार हमेशा किसान हितैषी रही है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार अपने आगामी बजट में किसानों सहित समाज के सभी वर्गों की खुशहाली और कल्याण का ध्यान रखेगी। उन्होंने राज्य के कई जिलों में मंडियां स्थापित करने की घोषणा की है। वहीं एक कृषि महाविद्यालय स्थापित करने का ऐलान भी किया गया है। पशुपालकों के लिए भी कई घोषणाएं हुई हैं।

मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट में कई नई घोषणाएं की, जिनमें राज्य के 25 जिला मुख्यालयों पर चरणबद्ध तरीके से नर्सिंग महाविद्यालय स्थापित करना शामिल है। उन्होंने कहा कि 2021- 22 में राज्य सरकार की सोच है कि सभी तबकों को साथ लेकर प्रदेशवासियों के जीवन को खुशहाल बनाया जाए।

इसके अलावा सीएम गहलोत ने कहा कि शराबबंदी को लेकर जनता की भावना का खयाल रखते हुए अभियान चलाया जाएगा। ये अभियान पूर्व विधायक गुलशन छाबड़ा की स्मृतियों के साथ चलाया जाएगा। नैतिक, धार्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण को ध्यान रखते हुए प्रदेश में स्वर्गीय श्री गुलशन छाबड़ा जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस हेतु आगामी वित्तीय वर्ष में पांच करोड़ का प्रावधान किया जाएगा।

सोनिया गांधी ने सीएम अशोक गहलोत को सौंपी केरल चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी, बनाया सीनियर ऑब्जर्वर

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को केरल चुनाव प्रबंधन का काम सौंपते हुए सीनियर ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी है।

जानकारी के अनुसार केरल सहित अन्य राज्यों में होन वाले चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के तहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भरोसा जताते हुए उन्हे केरल चुनाव प्रबंधन का काम सौंपते हुए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। वहीं, गहलोत के साथ लुइजिनो फैलेरियो और जी. परमेश्वर को भी चुनाव का जिम्मा सौंपा है।

बता दें कि केरल में जब  बाढ़ आई थी तो बहुत ज्यादा नुकसान हुआ था। उस समय कई राज्यों ने केंद्र ने केरल में मदद भेजी थी।  तब अशोक गहलोत ने भी बाढ़ में फंसे लोगो की सहायता के लिए राजस्थान से आपदा राहत के ट्रक भेजे थे। जाहिर हैं केरल में बड़ी संख्या में मारवाड़ी भी हैं। मारवाड़ी लोगों का वोट बैंक भी बड़ा है और इसी का फायदा भी गहलोत की रणनीति से कांग्रेस को मिल सकता हैं।