Tag Archives: BABA KA DHABA

“बाबा का ढाबा” के मालिक ने खोला नया रेस्टोरेंट, कहा-भगवान ने हमें आशिर्वाद दिया

नई दिल्ली। बाबा का ढाबा  के मालिक कांता प्रसाद ने दिल्ली के मालवीय नगर में अब नया रेस्टोरेंट खोल दिया है। सोमवार को यानी आज इसका उद्घाटन किया गया। रेस्टोरेंट के साथ बाबा का पुराना ढाबा भी चलता रहेगा। कांता प्रसाद ने कहा, ‘हम बहुत खुश हैं, भगवान ने हमें आशीर्वाद दिया है। मैं उनकी मदद के लिए लोगों को धन्यवाद देता हूं।

 

जानकारी के अनुसार कांता प्रसाद ने अपने पुराने ढाबे से कुछ दूरी पर ही यह जगह किराए पर ली है। कांता प्रसाद ने बताया कि रेस्टोरेंट में इंडियन और चाइनीज खाना होगा। रेस्टोरेंट पर खाना बनाने के लिए 2 शेफ रखे गए हैं और एक हेल्पर है। कांता प्रसाद अपना पुराना ढाबा भी चलाते रहेंगे। नए रेस्टोरेंट को चलाने में बेटे उनकी मदद करेंगे।