Tag Archives: Barabanki

मुस्लिम महिला से प्यार…मजहब की दीवार तोड़ रचाई शादी…

DESK: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक प्रेम की ऐसी कहानी जो न आपने पहले कहीं सुनी होगी न हीं कहीं देखी होगी. हुआ कुछ यूं की 55 साल अधेड़ शख्स को 36 साल की मुस्लिम महिला से प्यार हो गया. दोनों ने शादी का मन बनाया जिसके बाद मुस्लिम महिला ने उस शख्स से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हिंदू रीति रिवाज से शादी रचा ली |

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इन दोनों को शादी पूरे समारोह में चर्चा का विषय बनी रही क्योंकि इसमें मजहब और उम्र की सारी बंदिशें टूटती दिखीं. और तो और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने इस अनोखे नवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद भी दिया |

 

 

बाराबंकी : पुलिस टीम पर पशु तस्करों ने की फायरिंग,  एक गिरफ्तार, तीन फरार

बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खेतासराय स्थित आम की बाग में शनिवार सुबह पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबिक तीन भागने में कामयाब रहे।

बता दें कि बाराबंकी एसपी जमुना प्रसाद के आदेशानुसार जिले में अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत शनिवार सुबह थाना क्षेत्र टिकैतनगर ग्राम खेतासराय आम की बाग में पुलिस टीम कुछ पशु तस्करों को पकड़ने पहुंची।  पशु तस्करों को पुलिस टीम आने की भनक लगते ही तीन तस्कर भागने में सफल रहे।  जबकि एक पशु तस्कर पुलिस टीम के घेरे में फंस जाने पर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। इस मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। घायल पशु तस्कर और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए सीएचसी टिकैतनगर ले जाया गया। फारार तस्करों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कॉम्बिंग कर रही है।

रिपोर्ट- राहुल सिंह