Tag Archives: Basti

बस्ती : दांत से नाक और कान काटकर युवक को किया लहूलुहान, रिपोर्ट दर्ज   

बस्ती। सदर कोतवाली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां  दबंगों ने दांत से एक युवक का नाक और कान काट कर लहूलुहान कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें पीड़ित राज कुमार पासवान सदर कोतवाली के आनंद नगर कटरा का निवासी है। मंगलवार को  उसके भाई राजू पासवान का आवास विकास के रहने वाले मन्नू सिंह से होली के दिन विवाद हो गया।  दबंग मन्नू सिंह अपने साथियों के साथ होली खेल रहा था तभी  राजू पासवान भी उनके बीच होली खेलने पहुंचा। जिस पर उसे जातिसूचक शब्द कहकर मारपीट कर साथ में होली खेलने से भगा दिया गया।  दबंगों ने पहले पीड़ित के भाई को पीटा, जब इस कि जानकारी पीड़ित राज कुमार पासवान को हुई तो उन्होंने मन्नू सिंह से इस बारे में पूछा कि उसके भाई को क्यों पीटा गया। जिस पर मन्नू सिंह का पारा चढ़ गया और उसने सदर तहसील गेट पर राजकुमार पासवान की जमकर पिटाई करते हुए गला दबाकर नाली में गिरा दिया।

पीड़ित ने दबंगों पर दांत से कान और नाक काटने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर की तलाश शुरू कर दी है।

बस्ती में हुई मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, फायरिंग में पुलिस कांस्टेबल भी जख्मी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की बस्ती पुलिस ने नरायपुर-बभनान रोड़ पर हुई मुठभेड़ में बड़ी सफलता पाई है। मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश दीपक शुक्ला को गिरफ्तार करने की सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान बदमाश दीपक शुक्ला के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसके दो साथ उसे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौका पाकर आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि मुठभेड़ में इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा को गोली लगी, लेकिन गनीमत रही की उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, जिससे गोली उनकी जैकेट में फंसकर रुक गई। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 पिस्टल, 3 फायर शुदा गोली और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं आरोपी दीपक शुक्ला मुनीम को गोली मारकर लूट करने का मुख्य आरोपी है।

बता दें कि मुठभेड़ में एक कांस्टेबल मनोज भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।

बस्ती से संवाददाता किशन शुक्ला की रिपोर्ट

बस्ती जिले के इस गांव के लोगों को अभी तक नहीं मिला शौचालय, ग्राम प्रधान पर लगा गंभीर आरोप

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलें के एक गांव में ग्राम प्रधान का मनमान रवैया सामने आया है। इस गांव में करीब दो दर्जन घर से हैं जिन्हें अभी तक शौचालय नहीं दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान ने अपनी मनमानी करते हुए अपने खास लोगों को शौचालय दे दिया।

बता दें कि जब इस बारे में आर्या न्यूज की टीम बस्ती पहुंची और जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के गंगापुर गांव पहुंची तो वहां की हालत देख कैमरे के सामने गांव वालों ने अपनी आप बीती सुनाई। गांव वालों का कहना है कि यहां के प्रधान अपने मनमाने ढंग से काम करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को सेक्रेटरी द्वारा चेक सिग्नेचर करके दे तो दिया गया है लेकिन उस पर ग्राम प्रधान के सिग्नेचर ना होने से लाभार्थियों को शौचालय की धनराशि नहीं मिल पा रही है।

वहीं शौचालय का लाभ न मिलने की वजह से ग्रामीणओं को शौच के लिए बाहर जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं जब आर्या न्यूज की टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की बात की तो पूरे गांव में करीब 30 घर ऐसे मिले जिन्हें पीएम आवास योजना से भी वंचित रखा गया है।

बस्ती के कैली मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पर डॉक्टरों ने लगाया गंभीर आरोप, 26 डॉक्टरों ने एक साथ दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। बस्ती के कैली मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य की तानाशाही का मामला सामने आया है। प्राचार्य की तानाशाही रवैये से परेशान 26 डॉक्टरों ने एक साथ सामूहिक इस्तीफा दिया है। डॉक्टरों ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए 3 महीने का वेतन रोकने का आरोप लगाया है। डॉक्टरों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए 3 महीने का वेतन रोका गया है।

बता दें कि प्राचार्य ने जूनियर डॉक्टरों को मेस में खाने का तानाशाही फरमान जारी किया था साथ ही मेस में नहीं खाने पर वेतन में कटौती किए जाने का भी फरमान जारी किया था। वहीं 72 घंटे पहले कैली मेडिकल के एक डॉक्टर ने आत्महत्या भी कर ली है। डॉक्टरों ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्राचार्य हम सभी डॉक्टरों को हमारे आवास से हटाकर नर्सिंग हॉस्टल में शिफ्ट करने का दबाव बना रहे हैं। इस मामले को लेकर सभी डॉक्टर कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।

पोस्टर लांच, 19 फरवरी से शुरू होगा बस्ती महोत्सव

बस्ती। जिलवे में तीन दिवसीय बस्ती महोत्सव का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम परिसर में 19 फरवरी से किया जाएगा। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया जायेगा। शहीदों के परिजनों को महोत्सव में सम्मानित किया जायेगा। शनिवार को बस्ती महोत्सव का पोस्टर लांच किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री और सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रेस वार्ता में बताया कि बस्ती महोत्सव कोरोना के चलते अपने समय पर नहीं शुरू हो पाया है।

इसका आयोजन 19 फरवरी से 21 फरवरी तक ऑडिटोरियम परिसर में किया जायेगा। पिछली बार से महोत्सव का परिसर छोटा रहेगा। लेकिन कोशिश रहेगी कि इसकी सुन्दरता में कोई कमी न रहे। उन्होंने बताया कि आयोजन में किसी भी व्यक्ति से कोई चन्दा नहीं लगाया जायेगा। अपनी इच्छा अनुसार कोई भी व्यक्ति बस्ती महोत्स में सहयोग प्रदान कर सकता है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि बस्ती महोत्सव का टैग बहुमूल्य विरासत, रंगारंग महोत्सव होगा। केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित हो रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टाॅल लगाया जायेगा। यह महोत्सव कोरोना योद्धाओं को समर्पित होगा।