Tag Archives: BCCI

BCCI चीफ सौरव गांगुली को मिली अस्पताल से छुट्टी, इस बार हुई थी दूसरी एंजियोप्लास्टी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को आज अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस महीने में उनकी दूसरी एंजियोप्लास्टी हुई है। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी तबीयत अब एकदम ठीक है।बता दे की गांगुली को बुधवार को अचानक सीने में दर्द उठने के बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान की गुरुवार को दूसरी एंजियोप्लास्टी की गई थी और उनके दिल की धमनियों में दो स्टेंट लगाए गए थे। सौरव गांगुली को इस महीने की शुरुआत में 2 जनवरी को जिम करने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उनको वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

https://youtu.be/qAMDoXqQmB0

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को हल्के हार्ट अटैक के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, गांगुली की हालत अब स्थिर है और उन्हें निजी अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम वर्कआउट सेशन के बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी और आज दोपहर दोबारा ऐसी समस्या के बाद परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले आए।

एक वरिष्ठ खेल पत्रकार ने भी ट्वीट करते हुए सौरव गांगुली के एंजियोप्लास्टी के बारे में बताते हुए उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले समेत कई लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की।