Tag Archives: bhagwat

2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे,गांव-गांव तक आरएसएस की शाखाएं पहुंचाने पर मंथन

वर्ष 2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उससे पहले संघ की शाखा गांव गांव तब तक गठित करने के उद्देश्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लगी हुई है। इसी उद्देश्य धनबाद के राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में संघ की तीन दिवसीय प्रांतीय प्रचारक बैठक शुक्रवार को आरंभ हुई। झारखंड प्रांतीय बैठक के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत विशेष रुप से तीन दिवसीय धनबाद दौरा पर पहुंचे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शुक्रवार की सुबह वह पटना से गंगा दामोदर एक्सप्रेस से धनबाद पहुंचे। दोपहर में सरसंघचालक प्रांत प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे। इसके लिए पूरे झारखंड प्रांत से 40 प्रचारक आमंत्रित किए गए हैं। शनिवार को प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक है। रविवार को अंतिम शाखाओं के मुख्य शिक्षक, मुख्य कार्यवाहा समेत मिलन प्रमुख के साथ बैठक रखी गई है। इसके अलावा उस दिन सरसंघचालक प्रबुद्ध जनों को भी संबोधित करेंगे। बैठक में संघ की केंद्रीय अधिकारी भगईया जी, अरुण जी सहित अरुण जैन भी पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार 4 साल बाद वर्ष 2025 संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने वाले हैं जिसकी अभी से तैयारी शुरु कर दी गई है। इससे पहले गांव गांव तक संघ की शाखा पहुंचाने के उद्देश्य पर काम किया जा रहा है। बस्तियों तक शाखाएं पहुंचे। वहां सप्ताहिक में मिलन का आयोजन हो।