Tag Archives: #bihar #कांग्रेस #कांग्रेस अध्यक्ष #bihar new #bignews #मदन मोहन झा #rahulgandhi

तिरंगा पर सियासी लड़ाई, देशद्रोही पर आई ; राहुल गांधी का भाजपा पर हमला…

DESK : मोदी सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा जहां इस अभियान के जोर-शोर से प्रचार में जुट गई है, तो कांग्रेस ने इस कार्यक्रम से दूरी बना ली है। इस पर तरह-तरह के सवाल भी खड़े होने लगे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने वालों को द्रेशद्रोही संगठन का बताया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राहुल गांधी ने कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग में तिरंगे के साथ तस्वीरों को ट्वीट करते हुए लिखा, कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग के सभी साथियों से मिलकर बहुत खुशी हुई। इतिहास गवाह है, ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम चलाने वाले, उस देशद्रोही संगठन से निकले हैं, जिन्होंने 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया। आज़ादी की लड़ाई से ये कांग्रेस पार्टी को तब भी नहीं रोक पाए और आज भी नहीं रोक पाएंगे।

बाइक रैली में नहीं शामिल हुआ विपक्षी सांसद 
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बुधवार को भाजपा की ओर से बाइक रैली निकाली गई थी। इस रैली में सरकार के कई बड़े मंत्री भी शामिल हुए। लेकिन रैली को लेकर सियासत उस समय तेज हो गई जब इसमें विपक्ष का कोई नेता शामिल नहीं हुआ। इस पर केंद्र सरकार का कहना है कि हमने आह्वान किया था कि इस रैली में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसद शामिल हों, लेकिन विपक्ष का एक भी नेता शामिल नहीं हुआ। सरकार ने कहा कि तिरंगा पूरे देश का है इसलिए इसमें राजनीति करना कहां तक सही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सपा सांसद बर्क ने दिया विवादित बयान 
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का राष्ट्रीय ध्वज पर दिया गया बयान सियासी गलियारों के साथ ही देश में चर्चा का विषय बना है। बर्क ने कहा कि हमारी देशभक्ति झंडे पर नहीं है। हमारी देशभक्ति कुर्बानी पर है। इस देश के लिए हम क्या कुर्बानी दे रहे हैं, क्या कुर्बानी दी है और क्या कुर्बानी देंगे, ये महत्वपूर्ण है। हर घर तिरंगा के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये अपनी मर्जी है कोई घर पर झंडा लगाए या न लगाए। तिरंगे को घर पर लगाना अनिवार्य नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस को मिला एक और झटका,बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने दिया इस्तीफा।

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने आज गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि कांग्रेस के आलाकमान की ओर से फ़िलहाल झा के इस्तीफे को स्वीकार करने की पुष्टि नहीं की गई है. मदन मोहन झा पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हैं. कहा गया कि उन्होंने बुधवार को ही बिहार में कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास को अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की थी.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर सेhttps://aaryaanews.com/

इस बीच, गुरुवार दोपहर मदन मोहन झा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार हाल के दिनों बिहार में हुए विभिन्न चुनावों में कांग्रेस को अपेक्षित सफलता नहीं मिली. इसलिए मदन मोहन झा अब इस जिम्मेदारी से मुक्त हो रहे हैं. अगर उनका इस्तीफा पार्टी आलाकमान स्वीकार कर लेता है तो अगले कुछ दिनों में ही बिहार के लिए नए कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर सेhttps://aaryaanews.com/

भक्त चरण दास ने हाल में बिहार में बड़े सांगठनिक फेरबदल की ओर इशारा किया था. वहीं पिछले सप्ताह राज्य में हुए 24 एमएलसी सीटों के चुनाव में कांग्रेस को मात्र 1 सीट पर सफलता मिली जिससे ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि मदन मोहन झा अपना पद छोड़ सकते हैं. उन्होंने अब उसी अनुरूप दिल्ली जाकर पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व को इस्तीफा दिया है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से https://aaryaanews.com/

मदन मोहन झा के बाद बिहार में पार्टी की कमान किसे सौपी जाएगी यह भी कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है. हालिया वर्षों में पार्टी का जमीनी स्तर पर न तो सांगठनिक विस्तार देखने को मिला है और ना ही कोई बड़ी राजनीतिक सफलता मिली है. वहीं पिछले कुछ वर्षों में कई बड़े नाम पार्टी छोड़कर दल बदल चुके हैं. इन नामों में अशोक चौधरी भी शामिल हैं जो कांग्रेस छोड़कर जदयू में गये और संगठन में बड़ी जिम्मेदारी संभालने के बाद अब नीतीश सरकार में मंत्री हैं. उनके अलावा कई अन्य नेता जदयू, भाजपा और राजद का दामन थाम चुके हैं. ऐसे में नए अध्यक्ष के लिए पार्टी के कुनबे में मजबूत करना सबसे बड़ी चुनौती होगी.