Tag Archives: #BIHAR #BIHARNEWS #DELHI #DELHI NEWS

बिहार ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकार्ड ,पांच किमी तक तिरंगे ही तिरंगे दिखाई पड़े…

desk : स्वतन्त्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगाई थी। गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में शामिल हुए। विजयोत्सव में एक साथ 77790 तिरंगा झंड़ा लहराकर विश्व रिकार्ड बनाने में भाजपा ने पूरी इनर्जी लगाई थी। अमित शाह जब मंच पर पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गृह मंत्री ने तिरंगा झंड़ा फहराकर कार्यक्रम की शुरूआत की।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

विजयोत्सव कार्यक्रम में एक साथ पचहत्तर हजार तिरंगा झंड़ा फहराने का विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी थी। इसको लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम आई थी। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने पांच मिनट तक एक साथ तिरंगा लहराया। मंच पर मौजूद गृह मंत्री अमित शाह खुद इसका नेतृत्व कर रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कार्यक्रम के लिए जब हमसे समय लिया तब मेरे मन में यह कल्पना नहीं थी। हमने हेलिकॉप्टर तक नजारा देख कर आया हूं,पांच किमी तक तिरंगे ही तिरंगे दिखाई पड़ रहे। हमारे जान से प्यारा तिंरगा लेकर तीन लाख लोग यहां हैं उससे अधिक सड़कों पर भारत माता की जयकारा कर रहे। इतिहास ने तो वीर कुंवर सिंह का अपमान किया लेकिन बिहार की जनता ने आज बाबू जी को श्रद्धांजलि देकर उनका सम्मान बढ़ाया है। हम 13 साल से सार्वजनिक जीवन में हैं, आज 58 साल के हो गये। आज यह तस्वीर देख हम कह सकते हैं कि ऐसा हमें कभी नहीं दिखा।

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे सामने तीन लक्ष्य रखें हैं। स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं की जीवनी को जीवंत करना है। 75 सालों में देश ने जो हासिल किया है उसे संजोना है। भारत सभी क्षेत्रों में नंबर वन होना चाहिए, यही बाबू कुंअर सिंह की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भारत सरकार बाबू कुंवर सिंह के जगदीशपुर किला पर स्मारक बनायेगी। बाबू कुंवर सिंह बड़े समाज सुधारक भी थे। पिछड़े-दलितों को कल्याण के काम किये थे। उसी तरह हमारे प्रधानमंत्री दलितों-पिछड़ों के लिए काम कर रहे। पीएम मोदी अगर 130 करोड़ लोगों को मुफ्त टीकाकरण नहीं कराते तो न जाने कितने लोगों की कोरोना से जान चली जाती। मुफ्त टीका लगाकर सुरक्षा का सुदर्शन चक्र लगाने का काम किया है। अमित शाह ने कहा कि हम जब 7-8 साल के बच्चे थे तो गुरूजी ने हमें बाबू कुंवर सिंह के बारे में पढ़ाया था तब रोंगटे खड़े हो गये थे। आज जब हम यहां आये तो हमने देखा कि लाखो लोग हाथ में तिंरगा लेकर उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे बने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संतोष मांझी…

DESK : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अब हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं रहेंगे. उन्होंने शनिवार को यह घोषणा की. हम की ओर से डॉ भीमराम अंबेडकर की जयंती पर आयोजित गरीब चेतना सम्मेलन में मांझी ने अध्यक्ष पद छोड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि हम के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके बेटे संतोष मांझी सुमन होंगे. जीतन राम मांझी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हम पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं. जब तक कि मेरे शरीर में प्राण रहेगा तब तक हम पार्टी के लिए काम करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि हम संरक्षक के रूप में पार्टी के साथ जुड़े रहेंगे.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गरीब चेतना सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, भगवान बुद्ध ने भी कहा है कि शिक्षित बनो। बाबा साहेब ने भी यही बात करो। लोहिया ने कहा था कि राष्ट्रपति का बेटा हो या भंगी का बेटा। सब एक स्कूल में पढ़े। सरकार से हम पूछना चाहते हैं कि क्या यह हुआ। कोई पार्टी या किसी संगठन ने कॉमन एजुकेशन का नाम लिया। कोई नही उठाया । सत्ता में रहकर गरीबो के साथ बेइमानी की है। हम आखिरी दौर में हूँ। मेरा जुबान तबतक चलेगा तबतक समान शिक्षा की आवाज उठाऊंगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में दो जात है। एक अमीर और दूसरा गरीब।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने कहा कि गरीब, दलित, पिछड़ा का बेटा सरकारी स्कूल में पढ़ता है। लेकिन क्या सरकारी विद्यालय में सुविधायें हैं. जब मैं कहता हूं तो लोगों को दुख लगेगा । स्कूलों में कम्प्यूटर है,पर पढ़ाने वाला नहीं। उन्होंने राज्य और देश में सरकारी शिक्षा की बदहाल स्थिति पर चिंता जाहिर की.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

निजी क्षेत्र की नौकरियों में आरक्षण की मांग करते हुए मांझी ने कहा कि बाबा साहेब ने विकास के लिए आरक्षण का समर्थन किया था. लेकिन क्या निजी क्षेत्र में आरक्षण मिल रहा है। आरक्षण छीना जा रहा है। उन्होंने न्यायपालिका पर भी कुछ लोगों का कब्जा होने की बात कही.