Tag Archives: #bihar #jhakhand #news #delhi

5 दिनों के लिए ED ने IAS पूजा सिंघल और पति अभिषेक झा को रिमांड पर लिया…

DESK : आय से अधिक संपत्ति मामले में झारखंड की महिला IAS अधिकारी पूजा सिंघल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की सुबह पूजा सिंघल ईडी दफ्तर पहुंची थी जहां ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। आय से अधिक संपत्ति मामले से लेकर मनरेगा घोटाले में उनकी भूमिका के संबंध में पूछताछ की गयी। जिसके बाद पूजा सिंघल को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने जज के सामने पेश किया। जिसके बाद पांच दिन के रिमांड की इजाजत दी गयी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पेशी के दौरान 12 दिनों के लिए रिमांड की मांग की गयी लेकिन जज ने पांच दिन के रिमांड की इजाजत दी है। पूजा सिंघल से अब ईडी और पूछताछ करेगी। बता दें कि पूजा सिंघल के सीए सुमन सिंह को भी 5 दिनों के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उनके पति अभिषेक झा को भी गिरफ्तार किया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भी पूजा सिंघल से ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। ईडी की टीम ने पहले पूजा सिंघल के चार्टड अकाउंटेंड सुमन सिंह को गिरफ्तार किया उसके बाद आज पूछताछ के बाद पूजा सिंघल को भी गिरफ्तार किया गया। सुमन सिंह को फिलहाल पांच दिनों के लिए रिमांड पर लिया गया है।

12 साल के लड़के ने 5 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, छोटी उम्र का बड़ा गुनाह।

DESK. अपराध तो आए दिन होते रहती हैं लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जिससे हर कोई हैरान हो जाता है. ऐसा ही एक मामला झारखंड में सामने आया है जहां एक 12 साल के लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. राज्य के खूंटी इलाके में 5 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. 12 साल के नाबालिग लड़के पर यह आरोप लगा है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ जांच पड़ताल शुरू कर दिया है.समाज को कलंकित करने वाली यह घटना तोरपा थाना क्षेत्र की है. शिकायत में कहा गया है कि बच्ची दुकान से फ्रूटी लेने गई थी. दुकान में मौजूद 12 साल के बच्चे इसी का फायदा उठाकर उसके साथ गलत काम किया.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

घटना के कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और बिलखते हुए मां को पूरी बात बताई. इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर तत्काल पुलिस स्टेशन पहुंचे. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की. आरोपी नाबालिग को पकड़ कर उससे पूछताछ की और उसे रांची के बाल सुधार गृह में भेज दिया. नाबालिग ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.