Tag Archives: #bjpmaharastra

भगवान महात्मा बुद्ध की क्रीड़ा स्थली सिद्धार्थनगर में तैयार प्रदेश के नौ मेडिकल कालेजों का करेंगे लोकार्पण- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सोमवार को उत्तर प्रदेश के अपने करीब छह घंटे के दौरे पर हजारों करोड़ का तोहफा देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को भगवान महात्मा बुद्ध की क्रीड़ा स्थली सिद्धार्थनगर में 2239 करोड़ की लागत से तैयार प्रदेश के नौ मेडिकल कालेजों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 5,189 करोड़ रुपए की लागत से तैयार विकास की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वाराणसी में पीएम मोदी प्रधानमंत्री आत्मानिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ भी करेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिद्धार्थनगर के बीएसए मैदान में कार्यक्रम स्थल पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा सीएम योगी आदित्यनाथ से साथ पहुंचे हैं। यहां वह सिद्धार्थनगर समेत प्रदेश के नौ मेडिकल कालेजों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ बीएसए मैदान पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इससे पहले डुमरियगंज से सांसद भाजपा नेता जगदंबिका पाल ने विषय प्रवेश कराया और सरकार की उपलब्धियां गिनाई। संचालक आगंतुकों का अभिवादन करते हुए जय श्रीराम का जय घोष की और ऐतिहासिक क्षण में सभी से शामिल होने की अपील कर रही है।सिद्धार्थनगर जिला सोमवार को पूरी तरह से मोदी मय दिख रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर लोगों ने रविवार से भी अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। आज तो सुबह सात बजे से कार्यक्रम लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोग सात-सात किलोमीटर दूर से पैदल चलकर कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं की भी भारी भीड़ देखी गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनसभा को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित धेन्सा क्षेत्र की सोनमती सुबह सात बजे अपने छह माह के बच्चे को गोद में लेकर पैदल ही निकल पड़ी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम सुबह पहुंचने पर ही बैठने की जगह मिल सकेगी। उन्होंने बताया अभी तक मोदी को सिर्फ टीवी पर मोबाइल पर देखा है। आज पहली बार उन्हें सामने से देखूंगी। यह स्थिति सिर्फ सोनमती की ही नहीं, बल्कि कपिया के विक्रम, पारा के महदेवा की भी रही। महदेवा के सुरेन्द्र सुबह आठ बजे साइकिल से कार्यक्रम स्थल के लिये निकल पड़े। स्थिति यह रही कि सुबह साढ़े आठ बजते-बजते सनई से कार्यक्रम स्थल तक, नौगढ़ से कार्यक्रम स्थल तक अपार भीड़ हो गई। वीआईपी को भी इसके चलते अपने वाहन आगे बढ़ाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस दौरान भीड़ का जोश देखते ही बन रहा था। मुख्यालय के चारो तरफ भीड़ आगे बढ़ते हुए मोदी-योगी का नारा लगाते हुये दिखे। यहां तक उनके कार्यक्रम में पहुंचते ही पंडाल मोदी-योगी के जयकारे से गूंज उठी। इस दौरान कई युवा चेहरे पर मोदी मुखौटा लगाए कार्यक्रम में हैं।देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया के उद्घाटन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्क्रीन से लाइव प्रसारण भी शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री के वर्चुअल लोकार्पण की कमान डीएम आशुतोष निरंजन ने संभाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुद्ध की धरा से माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण और प्रदेश के आठ अन्य राज्य स्वशासी मेडिकल कालेजों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत बने इन मेडिकल कालेजों की लागत 2239 करोड़ रुपये है। केन्द्रीय स्वास्थ्य, परिवार एवं कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया के साथ आ रहे प्रधानमंत्री यहां पर बीएसए मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से सोमवार की सुबह गोरखपुर पहुंचेंगे। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वहां से हेलीकाप्टर से सुबह 10:30 बजे सिद्धार्थनगर आएंगे। सभी नौ मेडिकल कालेजों का थ्री-डी माडल, प्लान और कालेज के छायाचित्रों की प्रदर्शनी देखकर सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री यहां पर देवरिया, एटा, फतेहपुर, हरदोई, गाजीपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, जौनपुर के नवनिर्मित मेडिकल कालेजों का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्रर नरेन्द्र मोदी इसके बाद सिद्धार्थनगर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वाराणसी रवाना होंगे। सिद्धार्थनगर से वह दोपहर करीब एक बजे तक तक आराजीलाइन ब्लाक के मेहंदीगंज आएंगे। यहां पर जनसभा को संबोधित करने से पहले वाराणसी को को रिंग रोड फेज दो, दो सेतु, दो पार्किंग, बायो सीएनजी प्लांट, ई-नाम मंडी, वरुणा चैनेलाइजेशन समेत पूर्ण हो चुकी कुल 5189.06 करोड़ की 28 परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री वर्ष 2021-2022 के बजट में प्रविधानित 64,128 करोड़ की राष्ट्रीय स्तर की ‘आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत’ योजना को यहां पर लांच करेंगे। इससे देशभर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। इससे जो ‘जहां बीमार वहीं उपचार’ की सोच को साकार होगी। यहां करीब दो घंटे के प्रवास में पीएम नरेन्द्र मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे

टकराव की सियासत-उद्धव सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में सियासी टकराव और बढ़ता दिखाई दे, ताज्जुब नहीं होना

उद्धव सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में सियासी टकराव और बढ़ता दिखाई दे, तो ताज्जुब नहीं होना चाहिए। राणे को जमानत मिलने के तुरंत बाद उनके विधायक पुत्र नितेश राणे ने प्रकाश झा की फिल्म राजनीति का एक दृश्य ट्वीट कर इसके संकेत दे दिए हैं। इस दृश्य में अभिनेता मनोज वाजपेयी कहते दिखाई देते हैं कि – ‘करारा जवाब मिलेगा’।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

नारायण राणे की राजनीतिक पैदाइश एवं परवरिश दोनों शिवसेना में हुई। इसलिए उन्होंने शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे के नजदीक रहते हुए उन्हीं की आक्रामक शैली में राजनीति करने के गुर सीखे। दूसरी ओर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे स्वयं भले सौम्य दिखते हों, लेकिन उनके इर्द-गिर्द राणे जैसी ही आक्रामकता वाले शिवसैनिकों की भरमार है। स्वयं उद्धव में भी यह आक्रामकता शिवसेना की दशहरा रैली जैसे कुछ अवसरों पर दिखाई दे जाती है। यह आक्रामता भारत की सामान्य राजनीतिक संस्कृति से थोड़ा भिन्न है।प्रधानमंत्री एवं अमित शाह को अफजल खान कहना, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को उन्हीं के चप्पलों से पीटने की बात कहना शिवसेना की इसी शैली का हिस्सा माना जाता है। संभवतः शिवसेना की इसी शैली से निपटने के लिए भाजपा नारायण राणे को न सिर्फ पार्टी में लाई है, बल्कि उन्हें केंद्रीय मंत्री भी बनाया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राणे को किसी भी तरह का सम्मान देना शिवसेना को कतई पसंद नहीं आता। 2014 से 2019 तक चली फडणवीस सरकार में कुछ महीने बाद ही शिवसेना शामिल हो गई थी। भाजपा से राणे की नजदीकियां भी उसी दौर में शुरू हो गई थीं। फडणवीस उन्हीं दिनों राणे को अपने मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहते थे। लेकिन शिवसेना के दबाव के कारण वह ऐसा नहीं कर सकेयह सच है कि शिवसेना-भाजपा गठबंधन के दौर में समूचा कोकण शिवसेना के ही हिस्से में था। इसलिए भाजपा वहां अपना जनाधार कभी बढ़ा ही नहीं पाई। यह भी सही है कि कोकण में शिवसेना की मजबूती का बड़ा कारण नारायण राणे ही थे। चूंकि कोकण मूल के लोगों की बड़ी आबादी मुंबई में बसती है। इसलिए मुंबई महानगरपालिका पर भी शिवसेना की इस मजबूती का असर दिखता है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा नारायण राणे को महत्त्व देकर कोकण और मुंबई के इसी जनाधार में सेंध लगाना चाहती है।क्योंकि अगले छह माह में ही मुंबई महानगरपालिका के चुनाव होने हैं। कोकण और मुंबई में अपनी मजबूती के कारण ही शिवसेना 32 साल से मुंबई महानगरपालिका पर राज करती आ रही है। मुंबई मनपा के पिछले चुनाव में भाजपा लंबी छलांग लगाने के बावजूद शिवसेना से दो सीट पीछे रह गई थी। इस बार भाजपा नारायण राणे के सहारे थोड़ा और लंबी छलांग लगाकर शिवसेना से उसका यह गढ़ छीनना चाहती है। इस लड़ाई में निर्विवाद रूप से राणे ही उसके सेनापति होंगेमंगलवार रात महाड कोर्ट ने उन्हें ऐसी भाषा (मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारनेवाली) दुबारा इस्तेमाल न करने की चेतावनी भले दी हो, लेकिन गिरफ्तारी से तिलमिलाए राणे का ऐसी भाषा से परहेज कर पाना संभव नहीं लगता। कोकण एवं मुंबई में उनके समर्थक भी उनकी गिरफ्तारी से खार खाए हुए हैं।दूसरी ओर राणे की गिरफ्तारी ने शिवसैनिकों का मनोबल भी बढ़ा दिया है। इस घटना ने उन्हें राज्य में अपनी सरकार होने का अहसास कराया है। जाहिर है, दोनों पक्ष अपनी आक्रामकता दिखाने का कोई अवसर अब हाथ से जाने नहीं देंगे

रत्नागिरी कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज-केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के उद्धव ठाकरे पर आपत्तिजनक बयान के बाद महाराष्ट्र में सियासत तेज हो गई है। राणे ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने की बात कही थी। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार, नारायण राणे के खिलाफ कई जगह एफआईआर दर्ज हुई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले रत्नागिरी कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।बाम्बे हाईकोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली है। इस बीच नासिक पुलिस आयुक्त दीपक पांडे ने कहा कि रत्नागिरी पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया गया है कि केंद्रीय मंत्री(नारायण राणे) को वे गिरफ़्तार कर लें। हमारी टीम अगले 1-2 घंटे में वहां (रत्नागिरी) पहुंचेगी। फिर उन्हें केंद्रीय मंत्री को सौंप दिया जाए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राणे के बयान आपत्ति जताते हुए शिवसेना कई जगह तोड़फोड़ की। नासिक स्थित भाजपा के दफ्तर पर नारे लगाते हुए पत्थर फेंके गए। वहीं नारायण राणे के आवास के पास शिवसेना, भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई।अगर कोई राज्य सरकार केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार करती है तो संसद का सत्र चल रहा हो या नहीं चल रहा हो तो ऐसे में मंत्री जिस सदन का सदस्य हो उसके अध्यक्ष को इस बारे में सूचना देनी होती है।महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ शिवसेना के कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। राणे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ‘कान के नीचे रख देने की’ उनकी टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया गया। वहीं, भाजपा नेता नारायण राणे ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी को रद करने के लिए बाम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

समाचार एजेंसी के अनुसार, युवा सेना की शिकायत के बाद मंगलवार को पुणे शहर के चतुरशृंगी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 153 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, इस FIR के बारे में राणे को कोई जानकारी नहीं। इस बात का दावा उन्होंने खुद किया है।मामले दर्ज होने की बात पर उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मैं कोई आम आदमी नहीं हूं। मैंने कोई अपराध नहीं किया है। 15 अगस्त के बारे में कोई नहीं जानता तो क्या यह अपराध नहीं है? मैंने कहा था कि मैं थप्पड़ मार दूंगा – ये शब्द थे और यह कोई अपराध नहीं है।’वहीं, शिवसेना कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर दिए बयान के खिलाफ मुंबई में उनके आवास की तरफ विरोध मार्च निकाल रहे हैं। इस दौरान शिवसेना कार्यकर्ताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हो गई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शिवसेना कार्यकर्ताओं के एक समूह ने नासिक में भाजपा पार्टी कार्यालय पर पथराव किया और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ नारेबाजी की।नासिक पुलिस आयुक्त, दीपक पांडे ने बताया, ‘शिवसेना नासिक प्रमुख ने कल रात शिकायत दर्ज की कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बयान (महाराष्ट्र के सीएम के खिलाफ) ने उन्हें आहत किया है, इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नासिक साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।’ पांडे ने आगे कहा कि यह एक गंभीर मामला है। केंद्रीय मंत्री को पकड़ने के लिए यहां से एक टीम भेजी गई है। वह जिस भी जगह पर होंगे, उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। हम कोर्ट के फैसले का पालन करेंगे

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राणे ने सोमवार को रायगढ़ जिले में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित करते हुए विवाद खड़ा कर दिया। भाजपा नेता, जिन्हें हाल ही में नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया था और शिवसेना के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकरे 15 अगस्त को राज्य के लोगों के लिए अपने संबोधन के दौरान स्वतंत्रता के वर्ष को भूल गए थे और अगर वह मौके पर मौजूद होते, तो उनके कान के नीचे रख देते।राणे ने कहा था, ‘यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को आजादी का साल नहीं पता। वह अपने भाषण के दौरान स्वतंत्रता के वर्षों के बारे में पूछने के लिए पीछे झुक गए। मैं वहां होता तो (उसे) एक जोरदार तमाचा मार देता।’ राणे ने कहा कि ठाकरे को उस दिन भाषण के दौरान बीच में ही अपने सहयोगियों के साथ आजादी का साल देखना था।राणे की टिप्पणी के बाद सत्तारूढ़ शिवसेना की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली, जिसके कार्यकर्ताओं ने मुंबई और अन्य स्थानों पर कई पोस्टर लगाए, उन्हें ‘मुर्गी चोर’ बताया। इसके पीछे पांच दशक पहले चेंबूर में उनके द्वारा चलाई गई मुर्गी की दुकान का संदर्भ था, वो भी बाल ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ कार्यकाल चलाते वक्त।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शिवसेना के रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग के सांसद विनायक राउत ने कहा कि राणे ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व को खुश करने के लिए राणे शिवसेना और उसके नेताओं पर हमले करते रहे हैं। मोदी के नेतृत्व वाले मंत्रालय में शामिल होने के बाद उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। मोदी को उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना चाहिएबता दें कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुवाई में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की सरकार चल रही है। इसमें एनसीपी और कांग्रेस का भी साथ है। वहीं, भाजपा कोरोना व अन्य मुद्दों को लेकर उद्धव ठाकरे सरकार पर हमलावर है।