Tag Archives: Bold Photos

बिग बॉस से निकलते ही खुली किस्मत, इस एक्ट्रेस को मिलन लगे फिल्मों के ऑफर

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 14 में अभिनेत्री निक्की तंबोली टॉप तीन कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। उन्होंने शो में रहते हुए अपने खेल और रणनीति से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। निक्की तंबोली अपने बयानों के लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं। अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। शो से निकलते ही निक्की तंबोली के हाथ बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स लग गए हैं।

निक्की तंबोली के करीबी सूत्रों ने बॉलीवुड लाइफ को बताया कि एक नहीं बल्कि तीन प्रोड्यूसर प्रोजेक्ट्स लेकर उनके पास आए हैं। यह बड़े प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। निक्की तंबोली की टीम ओटीटी प्लेटफॉर्म के कुछ प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा कर रही है। निक्की तंबोली जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आ सकती हैं। वह इसको लेकर लगातार मिटिंग कर रही हैं। बीते पांच महीनों के दौरान निक्की तंबोली के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या तीन गुना बढ़ी है। लोग इस चीज को नोटिस कर रहे हैं।

सूत्र ने आगे बताया है कि बिग बॉस 14 के फिनाले तक सोशल मीडिया पर निक्की तंबोली का फॉलोअर्स की संख्या अच्छी-खासी हो गई है। जैसा कि सभी जानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में कलाकार आधिकारिक तौर पर घोषणा किए जाने तक शांत रहना पसंद करते हैं। निक्की तंबोली भी खुद को शांत की हुई हैं क्योंकि वह नहीं चाहती कि पहले से किसी को कुछ पता चले। वह अपने पेशेवर जीवन में अब से सावधानीपूर्वक चलना चाहती है।

बाथटब में बैठी नजर आईं सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा, पति संग वैकेशन से पोस्ट की हॉट तस्वीरें

नई दिल्ली। सुष्मिता सेन की तरह ही उनकी भाभी और टीवी अभिनेत्री चारू असोपा भी इंडस्ट्री की एक जाना माना चेहरा है।

चारु की शादी सुष्मिता के छोटे भाई राजीव सेन से हुई है। चारु हमेशा ही अपने बोल्ड अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

चारु असोपा इस दिनों चारू अपने पति राजीव सेन के साथ गोवा में वैकेशन पर हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी कई तस्वीरें और वीडियों सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शेयर की हैं।

वहीं अब चारु असोपा ने बाथटब की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं ​कि चारु बाथटब में नहाते हुए फोटो क्ल्कि करा रही हैं। इस दौरान वह काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।