Tag Archives: britain-prajwal

बिहार के लाल ने ब्रिटेन में किया कमाल…पूरी खबर पढ़ गदगद हो जाएंगे

DESK:  सीवान के जीरादेई की चर्चा डॉ राजेंद्र प्रसाद के नाम के साथ होती है। यहां जन्में डॉ राजेंद्र बाबू देश के पहले राष्ट्रपति बने। ब्रिटेन में हुए ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन के बाद जीरादेई एक बार फिर चर्चा है। भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कोर टीम में सीवान जिले के जीरादेई प्रखंड के जामापुर के रहने वाले प्रज्वल पांडेय भी शामिल हैं। वे बागीश दत्त पांडेय के पोता व राजेश पांडेय व मनीषा पांडेय के पुत्र हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रज्वल अपने माता- पिता के साथ करीब एक दशक से ब्रिटेन में रहते हैं। प्रज्वल पांडेय के दादा नौकरी की वजह से झारखंड के सिंदरी में रहते हैं। इनके परिवार के लोगों का अक्सर गांव जामापुर आना – जाना रहता है। प्रज्वल को ब्रिटेन के पीएम की टीम में शामिल किए होने से सीवान जिले के लोगों में खुशी है। अगस्त 2022 में ऋषि सुनक प्रधानमंत्री पद के लिए जब चुनाव में उतरे तो प्रज्वल को उनकी पार्टी की ओर से मुख्यअभियान टीम में शामिल किया गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रज्वल 2019 में मात्र 16 साल की उम्र में ब्रिटेन के कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य के रूप में शामिल हुए थे। इससे पहले प्रज्वल 2019 में ही यूके यूथ पार्लियामेंट के निर्वाचित सदस्य चुने गए। वे युवा संसद सदस्य के रूप में ब्रिटिश संसद में पहली बार भाषण भी दिए। प्रज्वल के चाचा अमित पांडेय ने बताया कि वह बचपन से ही मेधावी रहे हैं। वह 2021 में हार्वर्ड इंटरनेशनल इकोनॉमिक कांटेस्ट के विजेता भी रहे हैं। प्रज्वल 2019 में यूके यूथ पार्लियामेंट के लिए भी रिकॉर्ड वोट से जीत हासिल किए थे। प्रज्वल सुनक की टीम के कम्युनिकेशन एंड आउट रीच डिवीजन में कार्यरत रहे हैं।