Tag Archives: BSF

BSF ने नाकाम की पाकिस्तान की साजिश, सीमा में घुस रहे… फायरिंग कर खदेड़ा…

desk : पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और भारत विरोधी गतिविधियों को जारी रखे हुए है। इसके चलते पाकिस्तान ड्रोन की तरफ से हथियार और नशीले पदार्थ भारत भेज रहा है। बीती रात भी जिला गुरदासपुर के दोरांगला इलाके में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन भेजा गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शुक्रवार और शनिवार की रात को पाकिस्तान ड्रोन लगभग 400 मीटर तक भारतीय इलाके में दाखिल हो गया। ड्रोन की आवाज सुनते ही सरहद पर तैनात बी.एस.एफ. के जवानों की तरफ से पांच राउंड फायरिंग की गई, जिसके साथ ड्रोन वापस भाग गया। आज सुबह सीमा सुरक्षा बल और पुलिस के जवानों की तरफ से सर्च अभियान चलाया गया है, जिस दौरान अभी तक कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मिजोरम की सिल्कोरर सीमा चौकी पर पहुंचकर संपन्न हुई BSF की मैत्री साइकिल रैली

नई दिल्ली। भारत-बांग्‍लादेश मैत्री को प्रोत्‍साहन देने के लिए सीमा सुरक्षा बल ने मैत्री साइकिल रैली आयोजित की। साइकिल रैली आज मिजोरम की सिल्‍कोर सीमा चौकी पर पहुंच कर संपन्न हुई।

दो महीने से अधिक अवधि की साइकिल रैली में सीमा सुरक्षा बल के 12 साइकिल चालकों ने पश्चिम बंगाल, असम , त्रिपुरा, मणिपुर , मेघालय और मिजोरम के सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा की। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक राकेश अस्‍थाना ने बंगबंधु शेख मुजीर्बुरहमान की 101वीं जयंती पर लोगों को बधाई दी है।

भारत-बांग्लादेश की अटूट दोस्ती का संदेश देगी BSF की ‘मैत्री साइकिल रैली’

बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी समारोह मुजीब बोरशो के मौके पर सीमा सुरक्षा बल ने मैत्री साइकिल रैली का आयोजन किया। पश्चिम बंगाल से शुरू हुई और भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित इलाक़ों से गुजरने वाली ये रैली 6 राज्यों से होकर जाएगी।

साइकिल रैली का मकसद सीमावर्ती इलाकों के लोगों में सुरक्षा भाव पैदा करना और साथ ही सीमा सुरक्षा बल एवं बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश में मित्रता बढ़ाना है। बांग्लादेश और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के साथ अपनी एकजुटता दिखाने के लिए सीमा सुरक्षा बल ने रैली का आयोजन किया है।

इस साइकिल रैली में 13 साइकिल सवार भाग ले रहे हैं। यह रैली 66 दिनों में पूरी होगी और 6 राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम से 4,097 किलोमीटर की यात्रा करते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा के साथ चलेगी। यह रैली प्रत्येक दिन 90-100 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ सीमा चौकियों पर रात्रि विश्राम करेगी।

सीमा सुरक्षा बल द्वारा विभिन्न सीमा चौकियों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय सरकारी अधिकारी और सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे, जो साइकिल सवारों को प्रोत्साहित करेंगे।