Tag Archives: CCTV

दिल्ली पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी, CCTV फुटेज की मदद से 2 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के समयपुर बादली थाने में संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से बीती 8 तारीख को पीसीआर कॉल आई थी। शिकायत मिली की गोदाम से 400 किलो तांबा व मिक्स स्क्रैप चोरी हुआ है। शिकायतकर्ता के बयान पर छानबीन शुरू हुई। सीसीटीवी की एक फुटेज में सामने आया कि कुछ लोग चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए समय पुर बादली थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोभित पुत्र दीनदयाल जहांगीरपुरी के रूप में हुई है, वही दूसरे आरोपी की पहचान श्रवण कुमार पुत्र लड्डू लाल यादव रामगढ़ जहांगीरपुरी के रूप में हुई है। वहीं दोनों का तीसरा साथी फरार चल रहा है जिसकी तलाश समयपुर बादली थाना लगातार कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से समयपुर बादली थाना पुलिस पूछताछ में जुटी है।

चेन स्नैचिंगः विरोध करने पर बदमाशों ने काट दिया गला; CCTV में कैद हुई वारदात

नई दिल्ली। दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 2 साल की मासूम को गोद में लेकर जा रही महिला पर एक बदमाश ने हमला कर दिया। बदमाश ने महिला की चेन खीचने की कोशिश की। महिला ने जब उसका विरोध किया तो एक धारदार चाकू से महिला पर हमला कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल महिला को तुरंत शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उस महिला की मौत हो गई। बता दें कि महिला के साथ हुई छीनाझपटी और हत्या का पूरा मामला पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।