Tag Archives: CDS

दुनिया की कोई भी ताकत भारतीय जवानों को अपने कर्तव्य का पालन करने से नहीं रोक सकती है : सीडीएस

नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने एक बार फिर सेना की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत भारतीय जवानों को अपने कर्तव्य का पालन करने से नहीं रोक सकती है। हमारे जवान सीमाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

इतना ही नहीं सीडीएस बिपिन रावत ने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी केवल भारतीय जवान ही सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखकर डटकर दुश्मनों का सामना करते हैं और देशवासियों को सुरक्षा का एहसास दिलाते हैं।