Tag Archives: # cm shivraj singh chouhan# gwalior mayor election 2022# gwalior news# suman sharma# congress candidate

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर लगाया पैसे बांटने का आरोप…

DESK : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निशाने पर कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और ग्वालियर से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार के पति कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार रहे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने उन पर पैसे बांटने के गंभीर आरोप लगाएं। सीएम ने अपने संबोधन में कहा शिकारी आएगा दाना डालेगा। लेकिन उसके दाने में फंसना नहीं है। उसके बाद उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी आपको साड़ी बांट सकता है, आपको पैसे बांट सकता है लेकिन आप को प्रलोभन में नहीं आना है और सिर्फ भाजपा को वोट ही देना है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यह दूसरा मौका है जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार पर निशाना साधा है। इससे पहले उन्होंने ग्वालियर में बीजेपी की महापौर पद की प्रत्याशी सुमन शर्मा के नामांकन भरने के दौरान सतीश सिकरवार पर चुनावों में धनबल का उपयोग करने के गंभीर आरोप लगाए थे। अब एक बार फिर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार पर जनता को पैसे बांटने और प्रलोभन देने के भरे मंच से आरोप लगाए हैं।