Tag Archives: CMO

इनकम टैक्स के छापे से सपा को पीड़ा, चोर की दाढ़ी में तिनका-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री के रूप में कान्हा की नगरी मथुरा में 19वीं बार रविवार को पहुंचे योगी आदित्यनाथ विपक्षी दलों पर खूब बरसे। उन्होंने कई स्थानों पर पड़े आयकर छापों पर समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया। कहा कि छापों से समाजवादी पार्टी को पीड़ा हो रही है, ये चोर की दाढ़ी में तिनका है। सवाल किया कि पांच साल में किसी की संपत्ति दो सौ गुणा बढ़ेगी? जवाब भी दिया, सपा सरकार में ऐसा देखने को मिला। मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके। कहा कि मथुरा में तीर्थ स्थलों का विकास और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण क्या सपा, बसपा और कांग्रेस कराती।

2 watching nowStarted streaming on Dec 16, 2021भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्रा को रवाना करने मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलीला मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस, जब ये कुछ कराने लायक ही नहीं हैं तो फिर इन्हें वोट क्यों देना चाहिए। पिछली सरकारों में मथुरा के कोसीकलां में दंगा हुआ, जवाहर बाग कांड हुआ। हमारी सरकार में पौने पांच साल में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। अब हिंदू और व्यापारी प्रताड़ित होकर पलायन नहीं करते, बल्कि पेशेवर अपराधी औैर माफिया का पलायन हो रहा है। इससे विपक्षी दलों को पीड़ा है।

2 watching nowStarted streaming on Dec 16, 2021भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। ये एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के विकास की रीढ़ बनेगा। लेकिन, विपक्षियों को ये अच्छा नहीं लग रहा। कहा कि पीएम मोदी के लिए देश की 130 करोड़ जनता ही उनका परिवार है। लेकिन, कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए व्यक्तिगत परिवार ही देश व प्रदेश है। उनसे क्या उम्मीद करें, जिनके पास संकुचित दृष्टि है, वह विकास के इस माडल को नहीं स्वीकार कर सकते। विपक्षियों को केवल आतंकवादियों को छोड़ना और गोमाता के हत्यारों को प्रेरित करना ही अच्छा लगता है। गरीबों की योजनाओं पर डकैती डालना भी उन्हें अच्छा लगता है।

2 watching nowStarted streaming on Dec 16, 2021भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसा कौन सा कार्य है जो भाजपा ने कहा और नहीं किया। गरीब को निश्शुल्क बिजली कनेक्शन, शौचालय मिलना ही हमारे लिए रामराज्य है। कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म कर एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार की। हमने भव्य राम मंदिर बनाया, विंध्यवासिनी का भव्य धाम बन रहा है। 13 दिसंबर को काशी में बाबा के भव्य धाम का लोकार्पण होने से पहले दूसरे दल इसका नाम लेने भी परहेज करते थे। अब कहते हैं कि हम चाहते थे ये करना। पहले टोपी पहनने की होड़ थी। नए भारत के साथ आपको जोड़ने में उत्तर प्रदेश ने अंगड़ाई ली है।

2 watching nowStarted streaming on Dec 16, 2021भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी पार्टी ने बहुत सोच समझकर मथुरा-वृंदावन से जनविश्वास यात्रा का शुभारंभ करने के लिए भेजा। हमने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की जनविश्वास यात्रा को रवाना किया। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने सीएम रहते पांचवीं बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए। हेलीपैड से योगी आदित्यनाथ सीधे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां गर्भगृह, भागवत भवन और ठाकुर केशवदेव के दर्शन किए।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2021 पेपर लीक केस में योगी सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2021 पेपर लीक केस में योगी सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) संजय उपाध्याय के निलंबन के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें अहम कार्य में गोपनीयता न बरतने और परीक्षा की शुचिता बरकरार न रख पाने में प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। संजय उपाध्याय को लखनऊ से गिरफ्तार कर नोएडा ले जाया गया है। इसके पहले यूपी एसटीएफ ने प्रश्नपत्र छापने वाली एजेंसी के निदेशक राय अनूप प्रसाद को दिल्‍ली से गिरफ्तार किया था। इस एजेंसी को प्रश्न पत्र छापने का वर्क आर्डर संजय उपाध्याय ने जारी किया था।उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर लीक हो गया था, जिसके कारण परीक्षा रद कर दी गई थी। इसमें 21.65 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे। इस पूरे प्रकरण को राज्य सरकार ने काफी गंभीरता से लिया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सरकार ने इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इंटरनेट मीडिया पर पेपर लीक करने सहित साल्वर गिरोह के करीब तीन दर्जन आरोपितों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। पीएनपी सचिव संजय उपाध्याय के बाद अब जल्द ही इस मामले में कुछ और बड़ों की गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।यूपी के एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि टीईटी पेपर लीक केस में शुरुआत में ही स्‍पष्‍ट कर दिया गया था कि सख्‍त एक्‍शन लिया जाएगा। कोई भी दोषी बख्‍शा नहीं जाएगा। प्रशांत कुमार के अनुसार पूछताछ के बाद जांच अधिकारी और यूपी एसटीएफ की टीम ने पीएनपी सचिव संजय उपाध्याय गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद पुलिस उन्‍हें रिमांड पर लेकर और पूछताछ करेगी। उन्‍होंने कहा कि पीएनपी सचिव संजय उपाध्‍याय के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्‍त साक्ष्‍य हैं। इसी आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सरकार पहले ही उन्‍हें निलंबित कर चुकी हैयोगी सरकार ने उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) के स्तर पर गड़बड़ी होने के मामले में दूसरी बार सचिव पर बड़ी कार्रवाई की है। इसके पहले वर्ष 2018 में 68500 शिक्षक भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप में इससे भी बड़ी कार्रवाई की थी, जिसमें तत्कालीन सचिव सुत्ता सिंह सहित कई अफसरों को निलंबित कर दिया गया था। अब यूपीटीईटी में गोपनीयता के उच्चस्तरीय मानदंडों का पालन नहीं करने के आरोप में परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव संजय कुमार उपाध्याय को निलंबित कर गिरफ्तार भी कर लिया गया है। यह इस पद पर छह महीने भी नहीं रह पाए।

बहराइच- पति मजदूर, पत्नी संभालेंगी में ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी।

बहराइच यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनावों में सूबे की सत्‍ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है. वहीं बहराइच जिले में लोकतंत्र की कुछ अलग तस्वीर सामने आई है. पयागपुर ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिस गीता देवी पहली बार बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुई हैं. बेलवा पदुम गांव निवासी गीता देवी के पति पवन कुमार मनरेगा में मजदूरी करते हैं. अनुसूचित जाति के पवन कुमार मजदूरी व थोड़ी सी खेती पर गुजर-बसर करते हैं. उसका घर कुछ पक्का तो कुछ टिन शेड का है. ऐसे में उनके लिए ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी का सपना देखना भी मुश्किल था. दरअसल त्रिस्तरीय आरक्षण व्यवस्था के चलते बेलवा पदुम कमाल सतरही सीट अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित हो गई. इंटर तक शिक्षित गीता देवी ने चुनाव लड़ने का फैसला किया. उनकी शिक्षा और विनम्रता लोगों को भी रास आई और वह निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुन ली गईं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/

संयोग से ब्लाक प्रमुख की कुर्सी भी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई. ऐसे में भाजपा ने अनूसूचित वर्ग की शिक्षित एवं पार्टी के प्रति निष्ठावान महिला कार्यकर्ता की तलाश शुरू की तो जिला पंचायत सदस्य सम्मय प्रसाद मिश्र ने (40) वर्षीय गीता देवी का नाम आगे बढ़ाया. भाजपा जिलाध्यक्ष सहित प्रदेश नेतृत्व को भी उनका नाम पसंद आ गया और पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया. यहां एक और उम्मीदवार कुसुमादेवी मैदान में थीं, लेकिन उनके मैदान से हटने से गीता देवी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनीं. बता दें कि यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सूबे की सत्‍ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है. यूपी की 825 ब्लॉकों में से भाजपा को 626 सीट मिली हैं. जबकि समाजवादी पार्टी ने 98 सीटों पर जीत दर्ज की है।

उत्तर प्रदेश बहराइच-रिपोर्ट: रफ़ीक उल्ला खान