Tag Archives: Corona cases

24 घंटे में 54 हजार से ज्यादा नए मामले,केरल में बेकाबू हो रही कोरोना की रफ्तार

देश में कोरोना के मामलों में कमी आई है, लेकिन कुछ राज्यों में संक्रमण के मामले डरा रहे हैं। केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 54,537 नए मामले सामने आए हैं। तो वहीं महाराष्ट्र में 24,948 नए मामले दर्ज किए गए। देश में लगातार चौथे दिन ठीक होने वालों की संख्या नए मामलों से ज्यादा रही। इसके साथ सक्रिय मामलों में तेजी से कमी आ रही है। 24 घंटों में 96 हजार से अधिक सक्रिय मामले कम हुए हैं। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि तीसरी लहर उतार पर है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 2,51,209 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने से कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,06,22,709 हो गई है। इस दौरान 627 और लोगों की मौत से कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,92,327 हो गई है। वहीं सक्रिय मामले 96,861 घटकर 21,05,611 रह गए। इसके साथ ही ठीक होने की दर 93.60 प्रतिशत हो गई है। दैनिक पाजिटिविटी दर 15.88 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 17.47 प्रतिशत रही

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पिछले 24 घंटों के दौरान केरन में कोरोना संक्रमण के 54,537 नए मामले आए हैं। तो वहीं, 30,225 लोग रिकवर हुए हैं, इस दौरान 13 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज के मुताबिक प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर कम हो रही है और कुल सक्रिय मामलों में से केवल 3.6% अस्पताल में भर्ती हैं इसलिए अभी स्थिति चिंताजनक नहीं है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

महाराष्ट्र में 24हजार से ज्यादा नए मामले-पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के 24,948 मामले सामने आए हैं। इस बीच कुल 45,648 लोगों रिकवर हुए हैं और 103 संक्रमितों की मौत हुई है। यहां कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,66,586 है।

उत्तरप्रदेश में कोविड के 7,907 नए मामले-प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 24घंटे में कुल 7,907 नए मामले आए हैं। तो वहीं 14,993 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं, इस दौरान 14 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल सक्रीय मामलों की संख्या 65,263 है, जिसमें 63,076 मरीज होम आइसोलेशन में और 1,300 से कम लोग मरीज अस्पतालों में हैं। यहां संक्रमण की दर 4.54 फीसदी बनी हुई है

कर्नाटक में सक्रीय मामलों की स्थिति चिंताजनक-पिछले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक में संक्रमण के 31,198 नए मामले मिले और 50 लोगों की मौत हुए है। यहां कुल सक्रिय मामले 2,88,767 बने हुए हैं, वहीं सकारात्मकता दर 20.91फीसदी है।

दिल्ली में 29हजार से ज्यादा सक्रीय मामले-दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 4,044 मामले नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 8,042 लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं और 25 लोगों की मृत्यु हुई है। यहां कुल सक्रिय मामलों की संख्या 29,152 है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

तमिलनाडु में कोरोना की स्थति-24घंटे के दरमियान तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 26,533 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 28,156 लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं और 48 लोगों की कोरोना से मौत हुई हैं। राज्य में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 2,11,863 बने हुए हैं।

टीकाकरण का आंकड़ा 164 करोड़ के पार-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,80,24,771 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गई। इस बीच, देश में अब तक कोरोनारोधी वैक्सीन की 164.96 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। शुक्रवार को शाम 7 बजे तक वैक्सीन की 48 लाख से ज्यादा डोज लगाई गई हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने बताया कि देश में करीब 60 फीसदा 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राज्यों के पास वैक्सीन का स्टाक मौजूद-स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्यों के पास अभी भी 13 करोड़ से अधिक अप्रयुक्त डोज उपलब्ध हैं। मंत्रालय के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 15,82,307 टेस्ट किए गए। देश में अब तक 72.37 करोड़ से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं।

24 घंटे में एक लाख से ज्यादा नए मामले,देश में कोरोना की रफ्तार बेलगाम

भारत में कोरोना की रफ्तार बेलगाम हो गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1 लाख 17 हजार नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 30,836 लोग ठीक हो गए जबकि 302 मरीजों की मौत हो गई। बता दें कि इससे पहले 6 जून को देश में कोरोना के मामले एक लाख से ज्यादा आए थे। 6 जून 2021 को कोरोना के कुल 1 लाख 636 मामले सामने आए थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार को कोरोना के कुल 1,17,100 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के अब तक कुल 3,52,26,386 मामले सामने आ चुके हैं। अभी एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3,71,363 हो गई है। इसके अलावा 3,43,71,845 कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। वहीं, 4 लाख 83 हजार 178 लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने बताया कि भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस के लिए 15,13,377 सैंपल टेस्ट किए गए थे। 6 जनवरी तक कुल 68,68,19,128 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

महाराष्ट्र में आ रहे सबसे ज्यादा केस – बता दें कि गुरुवार को महाराष्ट्र में 36,265 नए मामले सामने आए थे। राजधानी मुंबई में ही कोरोना के 20,181 नए मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र के बाद पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा केस सामने आए। गुरुवार को इस राज्य में कोरोना के 15,421 नए मामले सामने आए जबकि 19 लोगों की मौत हो गई। राजधानी कोलकाता में ही कोरोना के 6,569 मामले सामने आए हैं।  वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दिल्ली में गुरुवार को 15,097 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस बढ़कर 31 हजार 498 तक पहुंच गए हैं। वहीं, पाजिटिविटी दर बढ़कर 15.34 हो गई है।

भारत में आ सकती है कोरोना की ‘सुनामी,जानिए कितना घातक और संक्रामक है ओमिक्रोन

नई दिल्‍ली-कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। भारत में ओमिक्रोन वायरस के नए मामले रिकोर्ड तोड़ रहे हैं। देश में ओमिक्रोन इतनी तेजी से फैल रहा है कि इससे यह आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है कि संक्रमण के मामलों की सुनामी आ सकती है। हालांकि, देश के कई राज्‍यों ने ओमिक्रोन वैरिएंट को फैलने से रोकने के लिए प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

* ओमिक्रोन वैरिएंट कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर से ज्‍यादा घातक और संक्रामक है। यह कहा जा रहा है कि पहली लहर में 15,000 से 50,000 मामले 42 दिनों में सामने आए थे। कोरोना की दूसरी लहर में 21 दिनों में करीब 50 हजार मामले सामने आए थे, जबकि यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ओमिक्रान इससे ज्‍यादा संक्रामक है। ओमिक्रान से तीन से पांच दिनों के भीतर 50 हजार से ज्‍यादा मामले सामने आ सकते हैं। इसके साथ यह भी चेतावनी दी गई है कि ओमिक्रान के नियंत्रण के लिए समय नहीं मिलेगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

*उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओमिक्रान को लेकर चेतावनी जारी की है। संगठन ने कहा है कि ओमिक्रान वेरिएंट के बीच सर्दी खांसी को आम बीमारी समझने की गलती नहीं करें। ओमिक्रान से पूरा मेडिकल सिस्टम पस्त हो सकता है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि अब सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। ओमिक्रान संक्रमण की बढ़ती दर विपरीत प्रभाव डाल सकती है। ओमिक्रान डेल्टा वैरिएंट से थोड़ा कम घातक है, लेकिन यह मौत का कारण बन सकता है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

एक ही दिन में बढ़े 55 फीसद मरीज,24 घंटे में 58 हजार नए मामले,भारत में कोरोना की तीसरी लहर !

कोरोना वायरस ने देश में तीसरी लहर की आहट दे दी है। एक ही दिन में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 58 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 37,379 नए मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह बताया कि 24 घंटे में देश में कोरोना के 58,097 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 15,389 रिकवर भी हुए हैं। इसके अलावा, 534 मरीजों की मौत भी हुई है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2,14,004 हो गई है। डेली पाजिटिविटी रेट भी बढ़कर 4.18% हो गया है। मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से अब तक 3 करोड़ 43 लाख 21 हजार 803 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसके अलावा कुल 4 लाख 82 हजार 551 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोरोना के कारण मृतकों की संख्या में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को मृतकों की संख्या दोगुनी हो गई है। सोमवार को जहां कोरोना के कारण 247 मरीजों की मौत हुई थी, वहीं मंंगलवार को इससे 534 मरीजों की मौत हुई।

 

दिल्ली में अब वीकेंड कर्फ्यू लागू, पूरी कैपेसिटी से चलेंगी मेट्रो और बस, बिना मास्क प्रवेश नहीं

राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब वीकेंड कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इससे पहले सरकार की ओर से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया था। इन दिनों कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए येलो अलर्ट के हिसाब से काम किया जा रहा है। मंगलवार को हुई डीडीएमए की बैठक में अन्य पाबंदियों पर भी चर्चा की गई। इसके तहत अब सरकारी कार्यलयों में 50 फीसद कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे और 50 फीसद आफलाइन काम करेंगे। केवल अनिवार्य सेवाओं के लिए कार्यालय खुले रहेंगे। दिल्ली में प्राइवेट कार्यालयों में भी 50 प्रतिशत स्टाफ को काम करने की इजाजत होगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि एक समस्या ये भी आ रही थी कि बस स्टाप, मेट्रो स्टेशन सुपर स्प्रेडर बनने के संकेत मिल रहे थे। यहां लंबी लाइनें लग रही थी। इसको देखते हुए अब ये तय किया गया है कि बसें और मेट्रो पूरी कैपेसिटी पर चलेंगी मगर बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। बिना मास्क के मेट्रो और बस में यात्रा करना पूरी तरह से वर्जित रहेगा। उधर सख्त पाबंदियों को लागू करने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई गई थी। इसी बैठक में राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद कुछ चीजें तय की गई। बैठक में राजधानी में कड़े नियम लागू करने पर भी विचार किया गया, इसके तहत ही वीकेंड कर्फ्यू लागू करने पर सहमति बनी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेसवार्ता की और वीकेंड कर्फ्यू के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ओमिक्रोन के केस लगातार बढ़ रहे हैं। मगर इससे नुकसान ज्सादा नहीं हो रहा है। पिछले आठ-दस दिन में कुल मरीज 11 हजार आए हैं। मगर अस्पतालों में 300 के करीब मरीज हैं। आक्सीजन पर 120 के करीब हैं, सात लोग वेंटिलेटर पर हैं। विशेषज्ञों ने कहा है कि मरीज घर पर रहकर ही होेम आइसोलेशन में रहें।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सिसोदिया ने कहा कि उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में डीडीएमए की बैठक हुई है। फैसला लिया गया है कि दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगेगा, जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी। सरकारी दफ्तरों में 50 प्रतिशत स्टाफ ही करेगा काम। बाकी का घर से काम करेगा। सरकारी कार्यलयों में आनलाइन या वर्क फ्राम होम लागू होगा, केवल अनिवार्य सेवाओं के कार्यालय खुले रहेंगे। प्राइवेट कार्यालयों में 50 प्रतिशत स्टाफ को काम करने की इजाजत होगी। सभी डीएम और डीसीपी को इसे सख्ती से लागू कराने के लिए कहा गया है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तहत छह प्रतिशत संक्रमण दर व चार हजार से अधिक कोरोना मामले सोमवार को दर्ज होने के बाद राजधानी अब रेड अलर्ट की स्थिति में पहुंच चुकी है। ग्रेप के तहत लगातार दो दिनों तक पांच प्रतिशत से अधिक संक्रमण दर होने पर रेड अलर्ट जारी किया जा सकता है।

महाराष्ट्र में 12 हजार, दिल्ली में चार हजार, पश्चिम बंगाल में छह हजार मामले-देश में कोरोना संक्रमण के मामले

देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। ओमिक्रोन के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, मामलों में बढ़ोतरी के लिए ओमिक्रोन वैरिएंट कितना जिम्मेदार है यह अभी कहना संभव नहीं है, क्योंकि नए वैरिएंट का पता लगाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग की जरूरत पड़ रही है और सभी संक्रमितों का जीनोम सीक्वेंसिंग करना बहुत कठिन काम है। परंतु, मृतकों की संख्या नियंत्रित रहने से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ज्यादातर मामले ओमिक्रोन के ही मिल रहे हैं, भले ही आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो रही हो। अभी तक के अध्ययन से यह साफ हुआ है कि ओमिक्रोन संक्रामक ज्यादा है घातक कम। सोमवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,099 नए मामले सामने आए। इसमें एक मरीज की मौत हुई। सक्रिय मामले 10,986 हैं और पॉजिटिविटी दर 6.46 प्रतिशत है। एक दिन पहले कोरोना के 3194 मामले आए थे। इसलिए 24 घंटे में नए मामले 28.33 प्रतिशत बढ़ गए हैं। वहीं तीन दिन में मामले दोगुने से ज्यादा हो रहे हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 12160 नए मामले सामने आए और 11 मौतें हुईं। सक्रिय मामले 52422 है। ओमिक्रोन केस 578 हैं, इनमें से 259 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। इधर, मुंबई में कोरोना के 8082 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हुई है। 622 डिस्चार्ज हुए। सक्रिय मामले 37274 हैं। पश्चिम बंगाल में सोमवार को लगातार छठे दिन कोविड के मामलों में तेज उछाल देखा गया। लगातार दूसरे दिन छह हजार से अधिक यानी कुल 6,078 नए मामले सामने आए। इनमें से 2801 नए मामले अकेले राजधानी कोलकाता से हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 572 नए मामले सामने आए हैं, 34 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 2,261 है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,259 नए मामले सामने आए है। तीन मरीजों की मृत्यु हुई और सक्रिय मामलों की संख्या 5,858 है। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,728 नए मामले सामने आए, छह मरीज़ों की मृत्यु हुई और 662 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले 10,364 हैं। बिहार ने 2 जनवरी को 344 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए। राज्य में 1,385 सक्रिय मामले हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 137 नए कोरोना के मामले आए हैं। इनमें 37 मरीज ठीक हुए और एक मौत दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 33,750 नए मामले मिले हैं और 123 और मौतें हुई हैं। एक दिन पहले 27 हजार से कुछ ज्यादा केस मिले थे। सक्रिय मामलों में 22,781 की बढ़ोतरी हुई है और वर्तमान में सक्रिय मामले बढ़कर 1,45,582 हो गए हैं जो कुल मामलों का 0.42 प्रतिशत है। कुल संक्रमितों का आकंड़ा 3.50 करोड़ के करीब पहुंच गया है और मतृकों की संख्या भी 4.81 लाख हो गई है। दैनिक राष्ट्रीय संक्रमण दर बढ़कर 3.84 प्रतिशत हो गया है और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.68 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

ओमिक्रोन के मामलों में भी तेज बढ़ोतरी हो रही है। कुल मामले बढ़कर 1,757 हो गए हैं। इनमें से 687 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए हैं। ओमिक्रोन के मामले 23 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में सामने आ हैं। सबसे अधिक महाराष्ट्र में 510, दिल्ली में 351 और केरल में 181 मामले मिले हैं। सोमवार को शाम छह बजे तक मिली सूचना के मुताबिक केरल में 29, कर्नाटक में 10 और गोवा में चार और नए मामले मिले हैं।अब तक 146.63 करोड़ डोज लगाई गईं कोविन पोर्टल के शाम छह बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की 146.63 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें 85.38 करोड़ पहली और 61.25 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। सोमवार से 15-18 वर्ष आयुवर्ग के किशोरों का टीकाकरण भी शुरू हो गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राज्य – कुल मामले – स्वस्थ हुए

*महाराष्ट्र – 510 – 193

*दिल्ली – 351 – 57

*केरल – 181 – 42

*गुजरात – 136 – 85

*राजस्थान – 120 – 86

*तमिलनाडु- 121 – 98

*तेलंगाना – 84 – 33

*हरियाणा – 63 – 40

*ओडिशा – 37 – 1

*कर्नाटक – 76 – 18

*आंध्र प्रदेश- 17 – 3

*बंगाल – 20 – 4

*मध्य प्रदेश 10 – 9

*उत्तर प्रदेश – 8 – 4

*उत्तराखंड – 8 – 5

*गोवा 5 – 1

*चंडीगढ़ – 3 – 2

*जम्मू-कश्मीर – 3 – 3

*अंडमान 2 – 0

*पंजाब 1 – 1

*हिमाचल 1 – 1

*लद्दाख – 1 – 1

*मणिपुर 1 – 0

(आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय )

ऐसे पहचानें ओमिक्रोन के लक्षण और करें मुकाबला-ओमिक्रोन सेडरिए नहीं !

ओमिक्रोन की दहशत के बीच मेरठ और आसपास के जिलों में इनदिनों कोरोनावायरस पांव पसारने लगा है। ओमिक्रोन से बचाव रखना जरूरी है। चिकित्‍सकों के मुताबिक ओमिक्रोन के शुरुआती लक्षणों में कमजोरी महसूस होना, नाक बहना, गले में खराश व सुगंध न आना आदि शामिल है। यदि ऐसा होता है तो इन लक्षणों को गंभीरता के साथ लें और तुरंत डाक्‍टर को दिखाए और उनकी सलाह लें। घर से बाहर निकलते वक्‍त हमेशा मास्‍क पहनकर ही निकलें। ज्‍यादा जरूरी होने पर घर से बाहर निकलें। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। मेरठ में भी ओमिक्रोन ने दस्‍तक दे दी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मेरठ में मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलोजिस्ट डा. अमित गर्ग ने बताया कि डेल्टा वैरिएंट की आर-वैल्यू यानी एक व्यक्ति से 1.6 लोगों में संक्रमण फैल रहा था, जो ओमिक्रोन में 2.0 पाई गई है। दोनों वायरसों की संक्रमण दर में दोगुने का भी अंतर नहीं मिला है। लेकिन वायरस के बदलते रूप को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं मेरठ मेडिकल कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य डा. ज्ञानेश्वर टांक का कहना है कि मेडिकल कालेज में 20 बेडों का ओमिक्रोन वार्ड बनाया जा रहा है। इस वायरस से संक्रमित होने वालों में कई नए लक्षण मिल रहे हैं। मेरठ में ही सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डा. वीरोत्तम तोमर का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर भी यूरोप के बाद भारत आई थी। ओमिक्रोन के बड़ी संख्‍या में मरीज मिल चुके हैं। वहीं विशेषज्ञों का दावा है कि संक्रमण की नई लहर जनवरी-फरवरी 2022 में तेजी पकड़ सकती है। मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलोजिस्ट डा. अमित गर्ग ने बताया कि आरएनए वायरस में म्यूटेशन होता रहता है, ऐसे में ओमिक्रोन आने वाले दिनों में ज्यादा खतरनाक बन सकता है या कमजोर पड़ जाएगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

देश में ओमिक्रोन के मामले मिलने से हड़कंप,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने उठाए गए एहतियाती कदम

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के दो मामले पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर तैनात स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों के साथ-साथ अन्य आफि‍सर्स के साथ एक बैठक की। इस बैठक में कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रोन’ के खतरे और इसकी रोकथाम को लेकर तमाम बिंदुओं पर बातचीत हुई। सनद रहे स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को देश में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सख्‍त निगरानी और उनकी कोविड-19 जांच कराए जाने की सलाह देता रहा है।स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने राज्‍यों को ‘जोखिम की श्रेणी में शुमार’ देशों के संक्रमित अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के नमूनों की जीनोम सिक्‍वेंसिंग के निदेश दिए हैं। जोखिम वाले देशों के अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट आने तक उनको हवाई अड्डों पर प्रतीक्षा करने की सलाह दी जा रही है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को संक्रमित यात्रियों की जीनोम जांच के लिए नमूनों को संबंधित इंसाकोग प्रयोगशालाओं को तुरंत भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं राज्यों को संक्रमित यात्रियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने को भी कहा गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अब तक के उठाए गए एहतियाती कदम-अंतरराष्‍ट्रीय यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य करने के निर्देश ,विदेश से आने वाले संक्रमितों के नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने का फैसला,जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तत्काल नमूने भेजने की सलाह,जोखिम वाले मुल्‍कों से आने वालों की कड़ी निगरानी और संपर्कों का पता लगाने के निर्देश,एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर अधिकारियों को सख्‍त कोविड जांच का अनुपाल करने के निर्देश,भारत बायोटेक ने ओमिक्रोन पर कोवैक्सीन के प्रभाव को परखने के लिए शोध शुरू किया

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पीएम मोदी की बैठक के बाद गृह मंत्रालय ने 31 दिसंबर तक बढ़ाई कोरोना गाइडलाइंसकोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की दहशत ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नियमित करने के फैसले पर ब्रेक लगा दिया है। पहले सरकार ने 15 दिसंबर से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नियमित करने का फैसला किया था। परंतु, नए वैरिएंट के चलते उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बहाल करने के फैसले पर पुनर्विचार करने की बात कही थी। उसी के बाद यह फैसला किया गया है। सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में चिन्हित किया गया ओमिक्रोन हफ्ते भर के भीतर दो दर्जन से ज्यादा देशों में फैल गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

समाचार एजेंसी  रिपोर्ट के मुताबिक अत्यधिक जोखिम के अलावा दूसरे देशों के यात्रियों को 14 दिन तक अपने स्वास्थ्य पर नजर रखनी होगी। इन देशों के यात्रियों में से पांच फीसद का आरटी-पीसीआर टेस्ट करने के निर्देश हैं। इन यात्रियों को एयरपोर्ट पर सैंपल देने के बाद जाने की अनुमति होगी। सरकार ने अब तक 11 देशों को जोखिम ग्रस्त देशों की सूची में रखा है। इनमें दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ के देश, चीन, मारीशस, इजरायल, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर और हांगकांग शामिल हैं।

भारत में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट ने दे दी दस्तक -दोनों मामले कर्नाटक से

भारत में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब तक ओमिक्रोन वैरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। ये दोनों मामले कर्नाटक से हैं। 66 साल और 46 साल के व्यक्तियों में ओमिक्रोन का संक्रमण पाया गया है। लगभग 29 देशों में अब तक ओमिक्रोन वैरिएंट के 373 मामले दर्ज किए गए हैं। लव अग्रवाल ने बताया कि ओमिक्रोन से जुड़े सभी मामलों में अब तक हल्के लक्षण पाए गए हैं। देश और दुनियाभर में ऐसे सभी मामलों में अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं देखा गया है। डब्ल्यूएचओ ने भी कहा है कि ओमिक्रोन के उभरते लक्षणों का अध्ययन किया जा रहा है। संयुक्त स्वास्थ्य सचिव ने आगे कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बारे में बहुत से तथ्य विज्ञान के द्वारा अभी सामने आने वाले हैं। भविष्य में जो भी निर्णय लिए जाए वे सभी निर्णय वैज्ञानिक तथ्यों के सामने आने के बाद ही लिए जाने चाहिए। देश में वैक्सीन के बूस्टर डोज को लेकर नीति आयोग के सदस्य डाक्टर वीके पाल ने बताया कि पूरी दुनिया में अभी ओमिक्रोन के प्रभाव को समझा जा रहा है। जैसे-जैसे जो स्थिति सामने आएगी उसके आधार पर आगे फैसले लिए जाएंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आइसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा स्थापित 37 प्रयोगशालाओं के INSACOG के जीनोम अनुक्रमण प्रयास के माध्यम से कर्नाटक में अब तक ओमिक्रोन के दो मामलों का पता चला है। हमें घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन कोरोना को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी है। देश में कोरोना के 55 फीसद मामले कर्नाटक और केरल राज्य से-देश में कोरोना के मामलों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केरल और महाराष्ट्र दो ऐसे राज्य हैं, जहां अभी 10 हजार से अधिक कोरोना के सक्रिय मामले हैं। देश के 55 फीसद मामले इन दो राज्यों में दर्ज किए गए हैं। देश में इस समय कोरोना के 99,763 सक्रिय मामलों की संख्या है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 9,765 नए मामले सामने आए हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

देश में 125 करोड़ से ज्यादा लगाई गई कोविड वैक्सीन की डोज-टीकाकरण की जानकारी देते हुए लव अग्रवाल ने बताया कि देश में हम अब तक लोगों को 125 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन की डोज लगा चुके हैं। 84.3 फीसद लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 45.92 फीसद लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुके हैं। संयुक्त स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि विश्व में अभी भी कोविड के मामलों में तेजी देखी जा रही है। पिछले एक हफ्ते में दुनिया में 70 फीसद मामले यूरोप से आए हैं। एक हफ्ते में यूरोप में 2.75 लाख कोविड मामले आए और 29,000 से अधिक मृत्यु एक हफ्ते में यूरोप में दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,766 नए मामले सामने आए हैं और 308 लोगों की मौत हुई

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार एक बार फिर डराने लग गई है। आज लगातार 5वें दिन कोरोना के 40 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। समाचार एजेंसी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,766 नए मामले (Corona New Cases) सामने आए हैं और 308 लोगों की मौत (Corona Deaths) हुई है। हालांकि इस दौरान 38,069 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त (Corona Recovery) भी हुए हैं। इस प्रकार देश में कोरोना के सक्रिय मामले एक बार फिर 4 लाख के पार (4,10,048) हो गए हैं। मौजूदा समय में रिकवरी रेट 97.42 फीसद है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार पांच दिनों से जारी है, जब रोजाना 40 हजार से ऊपर नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। देशभर में पिछले 24 घंटों में 308 लोगों की कोरोना की वजह से मौत भी हुई है। अब तक देशभर में कुल 4,40,533 लोगों की मौत इस महामारी की वजह से हो चुकी है।देश में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 4,10,048 है जो कुल मामलों का 1.24 फीसद है। देश में 97.42 फीसद रिकवरी रेट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में 38,091 लोग कोरोना वायरस महामारी से ठीक हो चुके हैं। अब तक देशभर में रिकवर हुए कुल लोगों की संख्या 3,21,38,092 हो गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यदि केरल की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे के दौरान 29,682 कोराना पॉजिटिव के नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में 142 लोगों की मौत हुई थी। वहीं कोरोना वायरस महामारी के बीच केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस का एक मामला सामने आया है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने एनसीडीसी की एक टीम केरल भेजी है, जो आज वहां पहुंच रही है। टीम राज्य को तकनीकी सहयोग देगी. इस वायरस की वजह से 12 साल के एक लड़के की मौत हो गई है।वहीं महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 4,130 नए मरीज मिले और 64 संक्रमितों के दम तोड़ने की पुष्टि हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में कुल मामले 64,82,117 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 1,37,707 पहुंच गई है। आज 2506 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों का आंकड़ा 62,88,851 पर पहुंच गया है।