Tag Archives: Covid Hospital

ऋषिकेश : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा- IDPL में 24 मई से शुरू होगा अस्थाई कोविड अस्पताल

ऋषिकेश। कोविड-19 से पीड़ित मरीजों को भर्ती करने के लिए आईडीपीएल में डीआरडीओ के द्वारा तैयार किए जा रहे अस्थाई अस्पताल का शुभारंभ 24 मई को होगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निरीक्षण के बाद आज यह जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री ने निरीक्षण के दौरान डीआरडीओ के अधिकारियों से अस्पताल के स्ट्रक्चर और एम्स के डॉक्टरों से मेडिकल सुविधाओं को लेकर चर्चा की। मौके पर डीआरडीओ के अधिकारियों ने 90% स्ट्रक्चर तैयार होने की जानकारी कैबिनेट मंत्री को दी। वहीं, एम्स के डॉक्टरों ने आगामी 4 दिनों में सभी मेडिकल सुविधाओं को अस्पताल में उपलब्ध कराने की जानकारी कैबिनेट मंत्री को दी है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अस्पताल के शुभारंभ होने के बाद कोविड-19 के मरीजों को राज्य में ऑक्सीजन बेड की कमी नहीं झेलनी पड़ेगी।

लखनऊ में DRDO का अस्थाई कोविड अस्पताल शुरू, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में DRDO द्वारा बनाए गए कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने कहा कि DRDO और आर्मी की तरफ से यह अस्पताल शुरू हो रहा है। पहले चरण में 250 बेड शुरू हो रहे हैं, जिसमें 150 बेड ICU के होंगे और 100 आइसोलेशन बेड ऑक्सीजन वाले होंगे।

सीएम योगी ने कहा कि सरकार लगातार कोरोना से निपटने के लिए अपनी क्षमता को बढ़ा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सहयोग से लखनऊ में डीआरडीओ का यह अस्पताल लखनऊ और प्रदेश वासियों को राहत देगा। सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने आज से गावों में विशेष अभियान की शुरुआत की है। पंचायत चुनाव खत्म हो गया है। गावों में कोरोना न बढ़े इसके लिए हर ग्राम पंचायत में निगरानी समिति बनाई गई है। सभी को थर्मामीटर, ऑक्सिमीटर और जरूरी उपकरण दिए गए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के साथ बना यह अस्पताल लोगों के उपचार में काफी सफल होगा। इस अस्पताल में मरीजों ले साथ उनके तीमारदारों की भी व्यवस्था होगी। समय-समय पर दिन में एक बार भर्ती मरीज की जानकारी तीमारदार को दी जाएगी। सात दिन के बाद उनकी कोरोना जांच की भी व्यवस्था की गई है। सरकार ने तीन दिन पहले ट्रायल के लिए यहां ऑक्सीजन उपलब्ध कराया था। यहां 24 घंटे ऑक्सीजन का बैकअप रहे इसके लिए राज्य सरकार यहां ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखेगी। डीआरडीओ यहां ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की सुविधा उपलब्ध करायेगा।

 

हल्द्वानी में कोविड मरीजों के लिए तैयार हुआ मिनी स्टेडियम

हल्द्वानी देश के साथ-साथ ही हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड में कोविड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शहर के अधिकतर निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में हालात और ना बिगड़े इसको देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम को कोविड अस्पताल बना दिया है।

यहां 200 बेड तैयार किए गए हैं। एसडीएम विवेक राय ने बताया की कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मिनी स्टेडियम में 200 बेड का अस्पताल बनाया गया है, जिसमें 75 बेडों को ऑक्सीजन प्लांट से जोड़ा गया है। जरूरत पड़ने पर अन्य बेडों को भी ऑक्सीजन युक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल मिनी स्टेडियम को सुरक्षित रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर मिनी स्टेडियम को मरीजों के लिए संचालित किया जाएगा।

रिपोर्ट- भूपेंदर सिंह पन्नू