Tag Archives: crime news up

कन्नौज में अपराधियों के हौसले बुलंद, हत्या के बाद किशोर को शव भूसे के ढेर में फेंककर आरोपी हुए नौ दो ग्यारह

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अपराधी के अंदर अब अपराध को लेकर खौफ नहीं बचा है। ताजा मामला कन्नौज जिले का है जहां एक युवक का अपहरण करके उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवक का शव भूसे के ढेर में फेंककर फरार हो गया।

इस पूरे मामले के बारे में जब पुलिस को जानकारी मिली जो जांच के लिए पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड सहित सर्विलांस की टीम को लगा दिया है। एसपी का कहना है कि बहुत जल्द सच्चाई सबके सामने होगी।

बता दें कि कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के कुम्हारन पुर्वा गांव का 15 साल हिमांशू शनिवार से लापता था। मृतक के सिर में चोट के निशान थे और खून भी बह रहा था। वहीं परिजन रंजिशन हत्या की बात कर रहे हैं, लेकिन किसी पर नाम लेकर आरोप नही लगा रहे हैं। एसपी का कहना है कि सर्विलांस और थाने की कई टीमों को सच्चाई जानने के लिये लगाया है। उन्होंने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा।

सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले पति ने गला घोटकर पत्नी उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से रिश्ते को तार-तार कर देने वाली तस्वीर सामने आई हैं। जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। इतने पर भी जब उसका दिल नहीं भरा तो शव को जलाकर गहरे खाईं में फेंक दिया।

पति और पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का कहा जाता है। माना जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता खून का रिश्ता न सही लेकिन खून के रिश्ते से भी अहम होता है। लेकिन उस पत्नी पर क्या बीती होगी जिसके पति ने ही उसकी जान ले ली। साथ जीने और मरने की कसमें खाने वाला पति ही जब अपनी पत्नी की जान का दुश्मन बन बैठा तो भला किसी और दुश्मन की क्या ही जरूरत समझी जाए।

हमीरपुर के मझगंवा थाना क्षेत्र के गोहानी गांव का रहने वाले इस युवक ने बड़ी ही निर्ममता के साथ अपनी पत्नी की गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक ने शव को ठिकाने लगाने के लिए शव को जलाकर गहरे खाईं में फेंक दिया। जिसके बाद पति ने पुलिस थाने जाकर खुद ही पत्नी की गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की सूचना पाकर पुलिस ने जब छानबीन की तो आरोपी युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यूपी की जेलों में कैद 459 बच्चों का जीवन, जानिए क्यों काट रहे है सजा

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश की जेलों में कैद 459 बच्चों पर पंक्तियां सही साबित होती हैं। जिनका बचपन जेलों में कैद है। नवजात से लेकर छह वर्ष की आयु तक के यह बच्चे अपने बड़ों के गुनाहों की सजा काटने को मजबूर हैं। वह बाहर की दुनिया और खेलों के मैदान से वंचित हैं। उनकी दुनिया जेल की चहारदीवारी के अंदर तक सीमित है। बाहर की दुनिया और वहां के लोग उनके लिए एक सपने की तरह हैं।

उत्तर प्रदेश की जेलों के 31 दिसंबर 2020 तक के आंकड़ों के मुताबकि 1148 महिला सजायाफ्ता बंदी निरुद्ध हैं। इनके साथ 72 बच्चे भी बेगुनाह होने के बावजूद वहां रहने को मजबूर है। वहीं, विचाराधीन 3497 महिला बंदियों के साथ 387 बच्चे भी निरुद्ध हैं। इस तरह कुल 459 बच्चे 31 दिसंबर तक जेलों में थे। नियमानुसार छह वर्ष की आयु तक के बच्चे जेल में अपनी मां के साथ रह सकते हैं। परिवार में कोई जिम्मेदार नहीं होने के चलते इन बच्चों को अपनी मां ओं के साथ जेल मे रहना पड़ रहा है।

आगरा जिला जेल ने पेश की मिसाल

नौनिहालों के बेहतर भविष्य के आगरा जिला जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा ने तीन वर्ष पहले सकारात्मक शुरूआत की। उन्होंने शहर की समाज सेवी संस्थाओं की मदद से महिला बंदियों के छह बच्चों का शहर के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में दाखिला कराया। स्कूल ने बच्चों को शिक्षा के अधिकार के तहत अपने यहां प्रवेश दिया। वहीं संस्थाओं ने बच्चों की ड्रेस और कापी-किताबों की जिम्मेदारी ली। इसने अन्य महिला बंदियों को भी अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

  • उत्तर प्रदेश की जेलों में 1148 सजायाफ्ता महिला बंदी निरुद्ध हैं।
  • सजायाफ्ता महिला बंदियों के साथ 72 बच्चे हैं।
  • इनमें 34 लड़कियां और 38 बालक हैं।
  • यूपी की जेलों में निरुद्ध विचाराधीन महिला बंदियों की संख्या 3387 है।
  • इनके साथ रहने वाले बच्चों की संख्या 387 है।
  • इनमें 196 लड़कियां और 191 बालक हैं।
  • अधिकांश महिला बंदी अपने बच्चों के साथ दहेज के लिए हत्या के आरोप में निरुद्ध हैं।