Tag Archives: # Dangerous for judiciary

धनबाद जज की कथित हत्या पर बार प्रमुख ने सुप्रीम कोर्ट से की सीबीआइ जांच की मांग, कहा- यह न्यायपालिका के लिए खतरनाक

न्यायमूर्ति रमना ने कहा कि हाई कोर्ट ने पुलिस और जिला अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा वे गुरुवार को इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं। उन्हें इस मामलो को संभालने दें। इस स्तर पर हमारे हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।

धनबाद के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) उत्तम आनंद की कथित हत्या का मामला गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में भी उठा। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रमुख और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की कथित हत्या का मामला स्वत: संज्ञान लेने को कहा। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष विकास सिंह ने इस मामले का जिक्र किया। उन्होंने अदालत से कहा कि अगर किसी गैंगस्टर की जमानत खारिज करने के बाद इस तरह किसी की हत्या की जाती है तो यह न्यायपालिका के लिए खतरनाक स्थिति है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

मुख्य न्यायाधीश रमना ने कहा कि उन्होंने घटना के बारे में सुबह झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से बात की है। जज के हत्या के मामले की सीबीआइ जांच की मांग करते हुए विकास सिंह ने कहा कि घटना न्यायपालिका के स्वतंत्रता पर एक चौंकाने वाला हमला है।न्यायमूर्ति रमना ने कहा कि हाई कोर्ट ने पुलिस और जिला अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, ‘वे गुरुवार को इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं। उन्हें इस मामलो को संभालने दें। इस स्तर पर हमारे हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।’वरिष्ठ अधिवक्ता सिंह ने जोर देकर कहा कि यह मुद्दा महत्वपूर्ण है और यह न्याय के हित में भी है। पीठ ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) की पहल से अभिभूत है और इसके द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना भी करते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

मॉर्निंग वॉक के दौरान धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की हुई हत्या

बता दें कि बुधवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान धनबाद के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) उत्तम आनंद को एक ऑटो-रिक्शा ने टक्कर मार दी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान आनंद ने दम तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज से संकेत मिलता है कि पिछली रात चोरी हुए ऑटो-रिक्शा ने उसे जानबूझकर मारा था। मृतक न्यायाधीश की पत्नी ने कथित तौर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

इलाके के सीसीटीवी फुटेज को रिकॉर्ड में लाया जाए: डी.वाई चंद्रचूड़

विकास सिंह व मुख्य न्यायाधीश की अदालत में मामले का उल्लेख करने से पहले इसे न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज को रिकॉर्ड में लाया जाना चाहिए, क्योंकि यह घटना जज पर सुनियोजित हमले की तरह लग रही है।

सिंह ने कहा, ‘यह न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर एक खुला हमला है। जो वीडियो वायरल हुआ है वह वास्तव में किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा लिया जा रहा था जो हमले की पूर्व जानकारी के साथ रिकॉर्ड कर रहा था। हालांकि, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने उनसे पहले इस मामले का मुख्य न्यायाधीष रमना से उल्लेख करने के लिए कहा।