Tag Archives: #delhi #news #up #crime

बीच सड़क पर घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस पर पद का रौब झाड़ते दिखी नशे में धुत महिला अधिकारी…

DESK : नशे की हालत में हंगामा कर रही एक महिला अधिकारी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला अफसर पुलिसकर्मियों पर पद का रौब झाड़ते दिख रही है। इस दौरान महिला अधिकारी पुलिस कर्मियों से अभद्र व्यवहार करती भी दिखी। वायरल वीडियो देवीपाटन मंडल गोंडा की डिप्टी लेबर कमीश्नर रचना केसरवानी का बताया जा रहा है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी नशे की हालत में गाड़ी चला रही थी। इस दौरान महिला अधिकारी डिप्टी लेबर कमीश्नर रचना केसरवानी की कार गोंडा-लखनऊ हाइवे पर डिवाइडर से टकरा कर सड़क के नीचे चली गई। हालाकिं इस हादसे में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही जरवल रोड थाने के एसएचओ ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जब पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो महिला अधिकारी उनके साथ बहस करने लगी। शराब के नशे में धुत महिला अधिकारी पुलिसकर्मियों पर अपने पद का रौब झाड़ती रही। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी महिला अधिकारी को मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने महिला अधिकारी का मेडिकल करवाकर उन्हें उनके पति के सुपुर्द कर दिया। वायरल वीडियो बीते 27 अप्रैल का बताया जा रहा है। हालांकि आर्या न्यूज़ इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।