Tag Archives: #Devendra Fadnavis #Uddhav Thakre #Maharashatra Sarkar #EKNATH SHINDE

एकनाथ शिंदे के संग दिखे बड़ी संख्या में विधायक, 40 का किया दावा; जानिए सच…

DESK : महराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच एकनाथ शिंदे बड़ी संख्या में विधायकों के साथ दिख रहे हैं। इसमें करीब 35-36 व्यक्ति पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, शिवसेना के बागी विधायकों के संग सूरत से गुवाहाटी पहुंचे शिंदे ने 40 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वहीं, जानकारी के अनुसार कल जब उद्धव ठाकरे ने शिवसेना विधायकों को अपने घर पर बुलाया तो सिर्फ 17-18 की संख्या में ही एमएलए वहां पहुंचे। आपको बता दें कि शिवसेना के पास विधानसभा में 55 विधायक हैं। हाल ही में संपन्न हुए विधान परिषद चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग हुई, जिसके सहारे बीजेपी 5 सीट जीतने में सफल रही।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शिवसेना के बागी नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 33 और 7 निर्दलीय विधायक बुधवार को भाजपा शासित असम के गुवाहाटी के एक लक्जरी होटल में पहुंचे। शिवसेना में विद्रोह ने अटकलों को जन्म दिया है कि शिंदे अन्य विधायकों के साथ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिराने के लिए भाजपा में शामिल हो सकते हैं। शिवसेना विधायक अब गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में ठहरे हुए हैं। शिंदे ने गुवाहाटी पहुंचने के बाद कहा, “यहां कुल 40 विधायक मौजूद हैं। हम बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे।”