Tag Archives: Dr.Ramdas Athawale

महाराष्ट्र में सियासी संग्राम जारी, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के एक लेटर के कारण महाराष्ट्र में सियासी संग्राम मचा आ है। लेटर बम के बाद जारी सियासी संग्राम के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की है। राष्ट्रपति से मुलाकात कर अठावले ने अपनी पार्टी की ओर से एक ज्ञापन सौंपा और महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद केंद्रीय समाजिक न्याय राज्यमंत्री ने कहा, ”मैंने राष्ट्रपति कोविंद को ज्ञापन दिया है और उनसे महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध किया हैं। उन्होंने मेरी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि  एक पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने उद्योगपति के आवास के पास विस्फोटक रखा जबकि गृह मंत्री अनिल देशमुख पर आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को महीने में 100 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य दिया। राज्य में यह गंभीर स्थिति है। अठावले ने कहा कि देशमुख के खिलाफ जांच होनी चाहिए क्योंकि वह इस समय संदेह के दायरे में हैं।

 

जानिए, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने रामदास आठवले को क्यों किया सम्मानित ?

नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस-लंदन नामक संस्था ने सम्मानित किया है। कोरोना काल में समाज सेवा कार्यों के लिए उनको यह सम्मान मिला है। नई दिल्ली आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में नेपाल सरकार के मंत्री राम बीर मानन्धर, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस जर्मनी के संयोजक विली जेजलर आदि की मौजूदगी में उनको यह सम्मान दिया गया।