Tag Archives: Etawah

Etawah: इटावा लायन सफारी में शेरनी तेजस्विनी की मौत…बरेली में होगा पोस्टमॉर्टम

Etawah : इटावा लायन सफारी पार्क की एक शेरनी की उम्र पूरी होने के चलते मौत हो गई। शेरनी तेजस्विनी के शव को आज सुबह तीन बजे बरेली पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तेजस्विनी की मौत बीते मंगलवार की शाम को हुई थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गौरतलब है कि इटावा लायन सफारी पार्क की एक शेरनी तेजस्विनी की बीमारी के चलते मौत हो गई। तेजस्विनी को गुजरात के गिर से 2019 में इटावा सफारी में लाया गया था, तेजस्विनी ने सफारी में किसी शावक को जन्म नहीं दिया था। जिससे सफारी प्रशासन भी बेहद परेशान थे। अलग-अलग नर शेरों से तेजस्विनी की मैटिंग करवाई गई थी लेकिन सफारी प्रशासन को सफलता हाथ नहीं लगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस समय सफारी पार्क में 18 बब्बर शेर और शेरनिया मौजूद हैं। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह ने बताया कि कल शाम सफारी की शेरनी की उम्र पूरी हो जाने के चलते मौत हो गई है। आज सुबह उसको बरेली पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कई दिनों से तेजस्विनी का खाना पीना बंद हो गया था, पिछले हिस्से से बुढ़ापे के कारण चलने योग्य नहीं बची थी, ज्यादातर वह एक ही जगह बैठी रहती थी।

इटावा : एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों लेखपाल को किया गिरफ्तार

इटावा। सदर तहसील में तैनात लेखपाल अरुण कुमार को एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को विरासत दर्ज करने के मामले में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल विरासत इंद्राज के मामले में 2000 रुपये की रिश्वत ले रहे थे। शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार गुप्ता ने एंटी करप्शन डिपार्टमेंट में मामले की शिकायत की थी।

मामला इटावा की सदर तहसील का है, जहां प्रमोद गुप्ता दिसंबर 2020 से अपनी ज़मीन की विरासत चढ़वाने के लिए काट रहे थे। लेखपाल विरासत चढ़ाने के लिए रुपये की मांग कर रहा था। रिश्वत न देने के कारण लेखपाल लगभग 6 महीनों से शिकायतकर्ता का काम नहीं कर रहा था। जिससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन विभाग में लेखपाल की शिकायत की थी।

मामले में आज एंटी करप्शन की टीम द्वारा रिशवत के रूप में लेखपाल को पाउडर लगे नोट दिलवाए गए थे। जिसके बाद लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों एसएसपी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। लेखपाल की गिरफ्तारी के बाद सारे लेखपालो में है दहशत का माहौल है।

रिपोर्ट- राजेश प्रजापति इटावा

इटावा : सदर विधायक ने राहत सामग्री शिविर का किया शुभारंभ

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की सदर विधायक सरिता भदौरिया ने शुक्रवार को जिला अस्पताल के कोविड वार्ड के बाहर राहत सामग्री शिविर का शुभारंभ किया।

इस मौके पर सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि लॉकडाउन के कारण बाजार और दुकाने बंद हैं ऐसे में कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को चाय नास्ता और खाना पानी नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण इस राहत शिविर का शुभारंभ किया गया है। इस शिविर में सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक चाय, नास्ता, पानी उपलब्ध रहेगा। साथ ही दोपहर और शाम को खाना भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस शिविर शिविर को संचालित करने में व्यापार मंडल के साथ गौमाता सेवा समिति ने भी अपना सहयोग प्रदान किया है।

शिविर के उद्घाटन के मौके पर व्यापारी नेता रामशरण गुप्ता, हरिनारायण वाजपेयी, विवेक रंजन गुप्ता, श्याम चौधरी, विरला शाक्य, हैप्पी जैन, अनंत अग्रवाल समेत गौमाता सेवा समिति के वीर ठाकुर मौजूद रहे।

रिपोर्ट- राजेश प्रजापति

 

इटावा : प्रधानी चुनाव की रंजिश में गोली चलाने वाला प्रसपा नेता गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

इटावा। सैफई विकास खंड के अंतर्गत ग्राम कुइया में मंगलवार देर रात प्रधानी चुनाव को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का इलाज के लिए सैफई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश सिंह ने बुधवार को बताया कि देर रात निवर्तमान प्रधान चंदगीराम और उसका सहयोगी अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान हुए विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी।  युवक को घायल अवस्था में सैफई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गिरफ्तार आरोपी निवर्तमान प्रधान है। आरोपी को उसके सहयोगी और अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

सैफई विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कुइया में प्रधानी के चुनाव प्रचार के दौरान प्रधान पद के प्रत्याशी राहुल कुमार और चंदगीराम में स्कूल खोलने के विवाद में फायरिंग हो गई। राहुल कुमार प्रधान पद के प्रत्याशी हैं, इनके साले अंशुल यादव को गोली लगी। घायल अंशुल को तत्काल सैफई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी चंदगीराम और उनके सहयोगी अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद कर लिया गया है।

प्रधान पद के प्रत्याशी राहुल कुमार ने बताया कि कुइया गांव में वह प्रधान पद का प्रत्याशी है और आरोपी चंदगीराम भी प्रधान पद का प्रत्याशी है। राहुल स्वयं दूसरी बार प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहा है। चंदगी राम और उनके सहयोगियों ने फायरिंग कर उनके साले को जान से मारने की कोशिश की।

रिपोर्ट- राजेश प्रजापति