Tag Archives: GANG RAPE

तीन दबंगों ने अकेली पाकर युवती से किया गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में न तो अपराध थमने का नाम ले रहे हैं और न ही अपराधियों के हौसले। ताजा मामला बुलंदशहर जिले का है, जहां गांव के ही तीन दबंगों ने मिलकर एक अकेली महिला के साथ गैंगरेप जैसी हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता अपने पिता के साथ पुलिस के पास शिकायत करने पहुंची और तहरीर में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत आरोपी की तलाश में जुट गई। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन एक आरोपी अभी भी फरार है।

वहीं, पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि ये पूरा मामला सिकंदराबाद थाना क्षेत्र की घटन है।

आजमगढ़ से फिर आई शर्मशार करने वाली खबर, युवती को अगवा कर किया गैंगरेप

उत्तरप्रदेश।आजमगढ़ में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव मे लकड़ी बिनने गई युवती को चार लोगों ने अगवा कर नदी किनारे ले जाकर रेप किया। विरोध करने पर उसके साथ दरिंदगी की।

बेहोशी की हालत में युवती को छोड़कर सभी फरार हो गए। बेटी को खोजते हुए पहुंची मां ने युवती को बेहोशी की हालत में देखा तो शोर मचाया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिजनों के अनुसार दोपहर करीब दो बजे युवती लकड़ी लेने खेत की ओर गई थी। इसी दौरान चार लोगों ने युवती को पकड़ लिया। उसका मुंह दबाकर नदी की ओर खींच ले गए। युवती ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की। युवती के साथ चारों ने दरिंदगी की। बेहोश होने पर युवती को छोड़कर सभी फरार हो गए।

इधर काफी देर तक युवती के घर नहीं लौटने पर मां खोजने निकली। खेत से खोजते हुए नदी किनारे पहुंची तो बेटी को बदहाल स्थिति में बेहोश देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी चीख सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। निजामाबाद थाना की पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया।

 

बस स्टैंड पर अकेली महिला देख चार युवकों ने बनाया हवस का शिकार, 3 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान। सीकर जिले में एक 25 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, पीड़ित जयपुर की रहने वाली है। पीड़िता, पुलिस को गश्त के दौरान रात 11 बजे सड़क पर रोते हुए पुलिस को मिली थी। उसने पूछने पर बताया कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रकरण की जांच कर रहे सीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला जयपुर से अपने रिश्तेदार से मिलने 23 जनवरी को सीकर आई थी। शाम को करीब सात बजे वह रोडवेज बस स्टैंड पर उतरी तो उसे चार युवक मिले। उसे झांसे में लेकर पिपराली रोड स्थित एक मकान में ले गए।

जहां तीनों युवकों ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद रात को उसे घर से निकाल दिया। सीओ ने बताया कि तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है, उन्हें गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित महिला जयपुर लौट चुकी है।

पुलिस ने बताया कि, पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के हैं और यहां पर किराए के कमरे में रहते हैं। वे यहीं आरएसईबी की फैक्टरी में काम करते हैं।

राजस्थान में नाबालिग से 1 महीने तक बलात्कार, गुप्तांग में पेट्रोल और सिगरेट से शरीर दागा

राजस्थान में मनावता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग को उसके ही 4 पड़ोसियों ने मिलकर रेप कर डाला। पूरा मामला बीकानेर जिले के बज्जू क्षेत्र का है, जहां पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके ही 4 पड़ोसियों ने मिलकर 15 साल के बच्चे का न सिर्फ अपहरण किया, बल्कि महीने तक उसे बंधक बनाकर रखा। इतना ही नहीं, उस नाबालिग के साथ कई बार बलात्कार भी किया गया।

पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका बेटा पिछले साल 15 दिसंबर को अपने ननिहाल जाने के लिए घर से निकला था, तभी रास्ते में उसके ही पड़ोसी जसराज विश्नोई, उसके रिश्तेदार हरीश, सोमराज और विकास ने मिलकर उसका अपहरण कर लिया। पीड़ित मां ने आरोप लगाया कि किडनैप करने के बाद चारों ने बच्चे को पिकअप में बिठाकर लूणकरणसर चले गए। जहां उसे जबरन शराब पिलाई गई और जमकर पीटा भी गया।

पीड़ित परिजनों की शिकायत के अनुसार, आरोपितों ने बच्चे के गुप्तांग में पेट्रोल डाला और साथ ही उसके शरीर को सिगरेट से भी दागा। जंभेश्वर भादू भाई होटल में नाबालिग के साथ बलात्कार की बात कही गई है। परिजनों ने बताया कि जनवरी 4, 2021 को नाबालिग बच्चा किसी तरह आरोपितों के चंगुल से छूट कर निकला और अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। फिर वो लोग सीधे पुलिस के पास पहुँचे।

बज्जू पुलिस थाने में माँ की शिकायत के बाद FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया है कि जांच जारी है और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीकानेर की एसपी प्रीति चंद्रा ने आरोपित व पीड़ित परिजनों के बीच लम्बे समय से दुश्मनी की बात कही है। पुलिस का कहना है कि बच्चे के गुप्तांग पर व शरीर के अन्य हिस्सों पर ‘मामूली चोटें’ हैं। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है।

धर्म बदलकर सोहेल से रचाया निकाह, पति और ससुर ने किया बलात्कार

दिल्ली में एक लड़की ने अपने पति और ससुर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित लड़की ने अपना धर्म बदलकर मुस्लिम युवक सोहेल से कोर्ट मैरिज की थी। लड़की का कहना है कि वह सोहेल को 3 साल से जानती थी। दोनों स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। तीन महीने पहले धर्म बदलकर उसने सोहेल से शादी की थी, लेकिन अब उसे वेश्यावृत्ति में ढकेलने की कोशिश की जा रही है।

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी सोहेल से मुलाकात 3 साल पहले स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई ती। उस समय वह नाबालिग थी। एक दिन सोहेल ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया। कुछ दिनों बाद पीड़िता ने सोहेल के साथ शादी की। शादी के बाद सोहेल के अब्बा ने भी उसके साथ बलात्कार किया। वहीं उसकी सास उसे वेश्यावृत्ति में धकेलने का प्रयास करती है।

आजतक की खबर के अनुसार, रोहिणी की डीसीपी पीके मिश्रा का कहना है कि लड़की और लड़के के बीच दोस्ती स्कूल के समय से थी। दोनों एक दूसरे को 3 साल से जानते थे। 3 महीने पहले दोनों ने एक दूसरे से शादी की। लेकिन, अब लड़की का कहना है कि उसके ससुर शफीक अहमद ने उसका रेप किया। वहीं पति ने भी 17 साल की उम्र में एक पार्टी में उसका बलात्कार किया था।

पुलिस के मुताबिक, वर्तमान में लड़की बालिग है और अपने बयान पर कायम है। इसी आधार पर अमन विहार थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही उसके पति सोहेल और ससुर शफीक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

झारखंडः वो चीखती रही और दरिंदें उसकी अस्मत को तार-तार करते रहे, विधवा से गैंगरेप

झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। आरोप है कि तीन युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डाल दिया। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए हंटरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक चतरा की पीड़ित महिला 50 साल की है। हंटरगंज पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

देखिए खास चर्चा पल्लवी रविंद्र सिंह के साथ

https://youtu.be/AxPZ4Tumnso

 

पहले किया दुष्कर्म फिर काटा गला, जब जी नहीं भरा तो काट दिया गुप्तांग

झारखंड। रांची में एक युवती की सिरकटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मामला ओरमांझी थाना इलाके के जिराबार जंगल का है। महिला का शव नग्न अवस्था में मिला है और सिर की तलाश जारी है। पुलिस की टीम लगातार जांच में जुटी हुई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन भी जारी है, खोजी श्वानों की भी मदद ली जा रही है।

बता दें की महिला के सिर का अभी तक पता नहीं चला है। जहां पुलिस के हाथ घटना क दो दिन बाद भी खाली है तो वहीं वहीं इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीतिक पार्टियां अपनी सियासी रोटियां सेंकने की कोशिश कर रही हैं। आज इसी मुद्दे पर खास चर्चा देखिए पल्लवी रविंद्र सिंह के साथ

https://youtu.be/8rMStvBvCac

16 दिसंबर 2012 की वो मनहूस रात, निर्भया की मां के हौसले बुलंद

16 दिसंबर 2012 की रात देश के लिए किसी मनहूस रात से कम नहीं थी। आज इस कांड को पूरे 8 साल हो चुके है, मगर हमारे जहन से आज भी वो दिल्ली की दर्दनाक तस्वीरें उतरी नहीं है । हर मां बाप की आंखों में खौफ के आंसू आज भी है। दिल्ली की दौड़ती सड़कों पर इस घिनौनी हरकत के बाद भी हर दिन बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामलों के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे है। देश की ना जाने कितनी बेटियों ने अपनी जान गवाई है और बार बार प्रशासन को याद दिलाना पड़ा है कि बस अब और नहीं । मगर 2012 हो या 2020 हाल कुछ बदले नहीं है आज भी बच्चियां अपनी इज्जत का बलिदान दे रही है।

आज निर्भया की मां आशा देवी ने अपनी बलात्कारियों के खिलाफ शुरू की अपनी मुहिम के लिए कहा कि मेरी बेटी को इंसाफ मिल गया है और चार दोषियों को फांसी हुई। 2012 के बाद मैं आठ साल तक लड़ी। हम आगे भी दूसरी बच्चियों के इंसाफ के लिए लड़ते रहेंगे। जो हर साल हम प्रोग्राम करते थे इस साल कोरोना की वजह से नहीं कर पाएंगे लेकिन ऑनलाइन प्रोग्राम करेंगे।

आगे उन्होंने कहा कि किसी के भी मन में कानून का खौफ नहीं है। कानूनों में जो भी कमियां हैं उसे सरकार और कानून जल्द दूर करे। जब हमारा सिस्टम और सरकार जिम्मेदारी से काम करेगा तभी अपराध रुकेंगे। निर्भया केस का फैसला बेशक हो गया लेकिन इससे देश में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में कमी नहीं आई है।

 इतना ही नहीं निर्भया के पिता ने हादसे की याद में एनजीओ सेव द चिल्ड्रन तथा युवा की ओर से शुरू की गई ऑनलाइन पेटिशन में शामिल होते हुए कहा कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने ये भी कहा की इस से पहले मुझे बोलते हुए नहीं सुना होगा। आज मैं समझता हूं मेरी आवाज सुनना आपके लिए जरूरी है। मेरा नाम बद्रीनाथ सिंह है। उस हादसे के बाद मुझे निर्भया के पिता के रूप में ही जाना गया। और आगे भी मुझे जीवन भर इसी पहचान से जाना जाएगा

आगे निर्भया के पिता ने कहा कि आठ साल पहले जब मेरी बेटी मुझसे छीन ली गई तो महिलाओं की अगुवाई में लोग सड़कों पर उतरे और इंसाफ के लिए मेरे परिवार की लड़ाई को अपनी लड़ाई बना लिया। मैंने सोचा था यह केस हमारे देश को हमेशा के लिए बदल देगा लेकिन आज भी समाचार देखता हूं तो हर दिन किसी न किसी बेटी से दरिंदगी की खबर होती है। निर्भया के बाद भी कुछ नहीं बदला है।