Tag Archives: gangrape

इंसानियत की सारी हदे पार ,15 साल की लड़की का 17 लोगों ने 5 महीने तक किया रेप

कर्नाटक। चिक्कमंगलुरु जिले में मानवता और रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मासूम का एक नहीं बल्कि कई लोगों ने महीनों तक रेप किया। उसे इस दलदल में धकेलने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका रिश्तेदार ही था। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई और गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हुआ।

पांच महीने तक 15 साल की एक लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि नौ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शृंगेरी पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें लड़की की एक रिश्तेदार भी शामिल है, जिसने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था। अधिकारी ने बताया, ‘हमने उसकी रिश्तेदार (चिक्कम्मा) सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था। लड़की का यौन शोषण करने वाले नौ अन्य लोगों की तलाश जारी है।’

 

बदांयू गैंगरेप मामलाः 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, गैंगरेप से था सीधा कनेक्शन

उत्तर प्रदेश के बदायूं में गैंगरेप के बाद हत्या के मामले को अंजाम दिया गया था। इस मामले पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने  मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें, आरोपी की तलाश पुलिस को बहुत दिनों से थी, जिसके बारे में जानकारी दिए जाने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम दिए जाने की घोषणा की गई थी। आरोपी मेवाली गांव में एक महिला के घर में छिप कर रह रहा था।

सूत्रों के मुताबिक 45 वर्षीय महिला के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शक के आधार पर पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। मगर जो मुख्य आरोपी था वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस इस आरोपी को तलाश रही थी, जिसके कारण पुलिस द्वारा पूरे उघैती इलाके की नाकाबंदी की गई थी, और उच्छी तरह से सभी घरों की तलाशी ली जा रही थी।

बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली थी कि आरोपी मेवली गांव में एक महिला के घर छिपा हुआ है। जब गांव वाले उस महिला के घर पूछताछ करने पहुंचे तो महिला ने साफ इनकार कर दिया था। लोगों को तभी महिला पर शक हुआ और उन्होंने फौरन पुलिस को सूचित किया।

जानकारी मिलने पर बिना समय गवाए पुलिस और एडीजी की स्पेशल टीम महिला के घर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर लोग महिला के घर में घुस गए। भीड़ को देखकर आरोपी के होश उड़ गए और उसने भागने की कोशिश की मगर उसकी यह कोशिश नाकाम रही और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।