Tag Archives: gujarat assembly election

असम के सीएम का कटाक्ष… राहुल गांधी दिख रहे है सद्दाम हुसैन की तरह

DESK:  गुजरात विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से सरकार बनाने को लेकर भाजपा एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। इन दिनों चुनाव प्रचार में  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी जुड़े हुए है।  मंगलवार को अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष किया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता का चेहरा बदल गया है और वह सद्दाम हुसैन की तरह अधिक दिखते हैं। हिमंत बिस्वा ने कहा कि  मैंने कुछ दिन पहले एक टेलीविजन पर एक इंटरव्यू में कहा था कि राहुल गांधी के नए लुक से कोई समस्या नहीं है लेकिन अगर आपको अपना लुक बदलना है तो कम से कम वल्लभभाई पटेल या जवाहरलाल नेहरू जैसा बनाइए। गांधीजी की तरह दिखें तो और भी अच्छा है, लेकिन अब आप सद्दाम हुसैन की तरह क्यों दिखते हैं?

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति भारत के करीब नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि 2014 से पहले लोग इसे बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद कहते थे, हिमंत बिस्वा ने पूछा कि अब आप सोचते हैं, राम भगवान हैं और बाबर कौन है? हिमंत ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री बने और बाबर का नाम मिटा दिया। हिमंत ने कहा कि राहुल गांधी आजकल जहां भी जाते हैं, तो सावरकर का अपमान करते हैं, जो 26 साल तक जेल में रहे।

Gujarat Election: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट…जानिए कौन है!

DESK: कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पार्टी के इन स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा के नाम भी शामिल हैं.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। इस यात्रा के चलते उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं किया था। वहां प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभाली थी। गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट में से पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को मतदान होगा तथा शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को मतगणना होगी।