Tag Archives: Gujarat Assembly Elections

AAP और BJP में तेज हुआ ‘धर्म युद्ध’; हिंदू हृदय टारगेट?

DESK: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने एक दूसरे को हिंदुत्व के मोर्चे पर घेरना शुरू कर दिया है। दोनों खुद को हिंदू हितैषी और सामने वाले को हिंदू विरोधी बताने में जुटे हैं। दोनों पार्टियों के बीच चुनावी जंग धर्म युद्ध में बदलती दिख रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा ने जहां राजेंद्र पाल गौतम और गोपाल इटालिया के वीडियो के सहारे ‘आप’ के अरमानों पर झाड़ू फेरने की तैयारी की है तो अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने भी अब उसी अंदाज में पलटवार किया है। ‘आप’ ने उत्तराखंड में भाजपा नेता बंसीधर भगत के वीडियो के जरिए जवाब दिया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

‘आप’ ने भाजपा नेता के उस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा पर हमला किया है, जिसमें वह देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिख रहे हैं। आप ने ट्वीट किया, ” शर्मनाक! BJP MLA बंसीधर भगत हजारों की भीड़ में भगवान शिव-विष्णु और मां सरस्वती- मां लक्ष्मी का भद्दा मजाक बना रहे हैं। भाजपा वालों ने सारी हदें पार कर दी हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

देश की जनता इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।” मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक कार्यक्रम में भाजपा विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर ने कहा, ”विद्या मांगो तो सरस्वती को पटाओ, बल मांगो तो दुर्गा को पटाओ आर धन मंगो तो लक्ष्मी को पटाओ।” भगत यहीं नहीं रुके और भगवान शिव, विष्णु के लिए भी आपत्तिजनक बयान दिए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भगत ने आगे कहा, ”वह यहीं नहीं थमे और भगवान शिव-विष्णु को लेकर भी अजीबोगरीब बातें कहीं। उन्होंने कहा आदमी के पास है क्या एक शिवजी हैं, वह भी पहाड़ में पड़े हुए हैं ऊपर से सिर पर सांप रखा हुआ है। इसके बाद उन्होंने भगवान विष्णु पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे समुद्र की गहराई छिपे हैं। दोनों की आपस में बात भी नहीं होती।” विवाद बढ़ने पर अब उन्होंने माफी मांगी है। भगत ने कहा कि उन्होंने महिला शक्ति को लेकर महिलाओं को देवी की उपाधि देते हुए बयान दिया था। उनके बयान के दूसरे मायने नहीं लगाए जाने चाहिए। यदि किसी को उनके बयान से ठेस पहुंची है, तो इसके लिए वह क्षमा मांगते हैं।