Tag Archives: #gujarat-election

असम के सीएम का कटाक्ष… राहुल गांधी दिख रहे है सद्दाम हुसैन की तरह

DESK:  गुजरात विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से सरकार बनाने को लेकर भाजपा एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। इन दिनों चुनाव प्रचार में  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी जुड़े हुए है।  मंगलवार को अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष किया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता का चेहरा बदल गया है और वह सद्दाम हुसैन की तरह अधिक दिखते हैं। हिमंत बिस्वा ने कहा कि  मैंने कुछ दिन पहले एक टेलीविजन पर एक इंटरव्यू में कहा था कि राहुल गांधी के नए लुक से कोई समस्या नहीं है लेकिन अगर आपको अपना लुक बदलना है तो कम से कम वल्लभभाई पटेल या जवाहरलाल नेहरू जैसा बनाइए। गांधीजी की तरह दिखें तो और भी अच्छा है, लेकिन अब आप सद्दाम हुसैन की तरह क्यों दिखते हैं?

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति भारत के करीब नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि 2014 से पहले लोग इसे बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद कहते थे, हिमंत बिस्वा ने पूछा कि अब आप सोचते हैं, राम भगवान हैं और बाबर कौन है? हिमंत ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री बने और बाबर का नाम मिटा दिया। हिमंत ने कहा कि राहुल गांधी आजकल जहां भी जाते हैं, तो सावरकर का अपमान करते हैं, जो 26 साल तक जेल में रहे।

Gujarat Election: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट…जानिए कौन है!

DESK: कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पार्टी के इन स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा के नाम भी शामिल हैं.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। इस यात्रा के चलते उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं किया था। वहां प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभाली थी। गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट में से पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को मतदान होगा तथा शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को मतगणना होगी।

BJP की सूची में चमके कांग्रेस के पुराने सितारें…जारी पहली सूची

DESK:  भाजपा ने गुजरात में 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में होने वाले चुनाव के वास्ते 160 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची को जारी की। 160 नामों की इस सूची में कांग्रेस के कई बागी शामिल हैं। भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को उनके निर्वाचन क्षेत्र घाटलोढ़िया से उम्मीदवार बनाया है तथा कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में पाटीदार आंदोलन का चेहरा रहे हार्दिक पटेल और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा के नाम भी सूची में शामिल हैं। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हार्दिक पटेल को विरमगाम से तथा रिवाबा जडेजा को जामनगर उत्तर से उम्मीदवार बनाया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सूची जारी करते हुए कहा कि भाजपा ने 38 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिये हैं। उन्होंने दावा किया कि ज्यादातर सीटों पर मौजूदा विधायकों की सहमति से ही अन्य उम्मीदवार को उतारा गया है। पार्टी ने एक दिसंबर को पहले चरण की 89 सीटों के लिए 84 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं तथा पांच दिसंबर को दूसरे चरण के चुनाव वाली 93 सीटों में से 76 पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा द्वारा घोषित 160 उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा 49 टिकट अन्य पिछड़ा वर्ग को दिए गए हैं। इसके बाद प्रभावशाली समुदाय पटेल को 40, अनुसूचित जनजाति को 24, अनुसूचित जाति को 13, क्षत्रिय को 19, ब्राह्मणों को 13 टिकट दिये गये हैं। जैन समुदाय को दो टिकट दिये गये हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल के साथ केंद्रीय मंत्रियों भूपेंद्र यादव तथा मनसुख मांडविया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में प्रत्याशियों की सूची जारी की। यादव ने बुधवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चयनित उम्मीदवारों के नाम जारी किए। यादव ने कहा कि इस सूची में 14 महिलाओं के अलावा 69 वर्तमान विधायक हैं। यह दिखाता है कि कई मौजूदा विधायकों को इस बार टिकट नहीं दिया गया है। घोषित उम्मीदवारों में 35 ऐसे हैं जो 50 साल से कम उम्र के हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव का ऐलान…EC करेगा तारीखों की घोषणा

Gujarat Election Dates: चुनाव आयोग बुधवार यानी आज गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। 2017 में अपनाई गई परंपरा का हवाला देते हुए चुनाव आयोग ने इस महीने की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों के साथ गुजरात चुनाव की घोषणा नहीं की थी। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को मतगणना होगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के लिए मतगणना की तारीख को मतदान के करीब एक महीने बाद रखते हुए स्पष्ट संकेत दिया था कि गुजरात के लिए भी वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। 2017 में भी दोनों राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर चुनाव की घोषणा की गई थी, लेकिन मतगणना 18 दिसंबर को एक साथ हुई थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 1998, 2007 और 2012 में एक साथ हुए थे। आपको बता दें कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है।

सीएम केजरीवाल का दावा- ‘गुजरात में बन रही AAP सरकार, बस जीत का अंतर थोड़ा कम’

AARYAA NEWS: आम आदमी पार्टी आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ ताल ठोंकने की तैयारी में है. इसी सिलसिल में दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में दौरे कर रहे हैं. रविवार को उन्होंने राजकोट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे. गुजरात के लोगों से मेरी अपील है, एक जोरदार धक्का और लगाने की जरूरत है. एक जोरदार धक्का लग गया तो पंजाब और दिल्ली दोनों के रिकॉर्ड टूट जाएंगे.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, ‘कांग्रेस के कुछ नेता बीजेपी में जाना चाहते थे. बीजेपी ने उनसे कहा, ‘हम राज्य में कांग्रेस को और कमजोर नहीं करना चाहते. अभी वहीं रहो, आपका ख्याल रखेंगे. कांग्रेस को वोट देकर भाजपा को जीता मत देना. कांग्रेस खत्म है. उनकी 10 सीटें भी नहीं आ रहीं. कांग्रेस नेता चुनाव बाद भाजपा में शामिल हो जाएंगे.’ उन्होंने कहा कि पूरे देश में लगभग एक ही समस्या है. किसान, अस्पताल, शिक्षा सबका बुरा हाल है. हर जगह​ सिर्फ भ्रष्टाचार है. पहले सड़क में गड्ढे देखते थे, लेकिन गड्ढे में सड़क कल पहली बार देखा.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, BJP की सभा में रिपोर्टर ने व्यक्ति से पूछा- क्या विकास हुआ? उसने कहा- हजारों करोड़ों का पैकेज दिया, लेकिन उससे तो मंत्रियों-नेताओं और ठेकेदारों की मौज हुई. मेरे बच्चों को तो रोजगार नहीं मिला, बिजली सस्ती और महंगाई कम नहीं हुई. इसलिए मैं भाजपा को वोट नहीं दूंगा. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस खुद #OperationLotus से पीड़ित है, BJP ने मध्य प्रदेश, कर्नाटक, अरुणाचल में कांग्रेस की सरकारें तोड़ दीं. फिर भी कांग्रेस चाहती है कि पंजाब में #OperationLotus कामयाब हो जाए. भाजपा और कांग्रेस दोनों मिले हुए हैं. इनका एजेंडा है, ‘पहले AAP को हरा दो फिर आपस में देख लेंगे.’