Tag Archives: Gujrat

देश के कई राज्यों में बाढ़ से हाल बेहाल,भारत मौसम को लेकर आने वाले दिनों का ताजा अपडेट जारी किया गया

देश के कई राज्यों में बाढ़ से हाल बेहाल है। उसपर मौसम विभाग द्वारा एक बार फिर भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। भारत के मौसम को लेकर आने वाले दिनों का ताजा अपडेट जारी किया गया है। बताया गया कि मध्य प्रदेश पर स्थित एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा समेत उससे जुड़े राज्यों और उत्तराखंड में लगातार बारिश होती रहेगी। कहा गया कि इन क्षेत्रों में तेज बारिश और बिजली भी कड़कने की संभावना है। तदनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इन सभी उपखंडों में शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बताया गया कि मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य जगह के करीब है, लेकिन पूर्वी छोर सामान्य से अधिक दक्षिण में स्थित है। जैसे-जैसे पूर्वी छोर धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ेगा, पूर्वोत्तर भारत में अगले सप्ताह बारिश तेज होगी। अगले पांच दिनों के लिए, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 200 मिमी से अधिक वर्षा होने की संभावना ह इस बीच, मुंबई और आसपास के इलाकों में शनिवार तक तेज मानसूनी बारिश होने की संभावना है, जो रविवार तक ही खत्म हो जाएगी। वहीं, राजस्थान और गुजरात में अगले सप्ताह के शुरुआती दिनों में तेज बारिश के बाद मानसून गतिविधि में कमी देखी जा सकती है।इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में सोमवार तक अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस से 8 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है, जबकि अगले पांच दिनों तक दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीप में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक पूरे हिमालयी क्षेत्र में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कैसा रहेगा रविवार जिस दिन पड़ रहा है रक्षा बंधन का त्योहार-अरुणाचल प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में छिटपुट बारिश और गरज के साथ व्यापक बारिश का अनुमान है।जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में छिटपुट बारिश और गरज के साथ व्यापक बारिश की संभावना है। उत्तराखंड और सिक्किम में हिमपात हो सकता है।झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गंगीय-पश्चिम बंगाल, केरल, लद्दाख में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। लद्दाख में भी छिटपुट बर्फबारी हो सकती है।पश्चिमी में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कैसा रहेगा रविवार जिस दिन पड़ रहा है रक्षा बंधन का त्योहार-अरुणाचल प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में छिटपुट बारिश और गरज के साथ व्यापक बारिश का अनुमान है।जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में छिटपुट बारिश और गरज के साथ व्यापक बारिश की संभावना है। उत्तराखंड और सिक्किम में हिमपात हो सकता है।झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गंगीय-पश्चिम बंगाल, केरल, लद्दाख में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। लद्दाख में भी छिटपुट बर्फबारी हो सकती है।पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है

सरदार पटेल की जगह प्रधानमंत्री मोदी के नाम हुआ मोटेरा स्टेडियम, लोगों ने किया विवाद

गुजरात के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर किए जाने की वजह से पैदा हुए विवाद को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया आई है। सरकार ने कहा है कि सिर्फ मोटेरा स्टेडियम का नाम ही बदला गया है, जबकि पूरे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नाम अभी भी सरदार पटेल के नाम पर ही है। मालूम हो कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्धाटन किया था। स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया था, जिसके बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं समेत सोशल मीडिया पर इसको लेकर सवाल खड़े होने लगे थे।

 

विपक्षी दलों के नेताओं ने स्टेडियम का नाम बदले जाने को लेकर कहा था कि यह सरदार पटेल का अपमान है। इस पर जब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ किया कि कॉम्प्लेक्स का नाम अभी भी वल्लभ भाई पटेल ही रहेगा। कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी देने आए प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर भी हमला बोला।

 

उन्होंने सवाल किया कि अभी तक सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने गुजरात के केवड़िया में बने सरदार पटेल के सबसे बड़े स्टेच्यू की भी प्रशंसा नहीं की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दोनों कांग्रेस नेताओं ने अभी तक स्टेच्यू का दौरा तक नहीं किया है। उन्होंने कहा, ”मैं यह पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि वैश्विक स्तर पर प्रशंसा पाने वाले एक पर्यटक स्थल का अभी तक दौरा नहीं कियागया है और न ही दोनों कांग्रेस नेताओं ने उनकी प्रशंसा की है। और क्या कहा जाए।”

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नए सिरे से तैयार किए गए मोटेरा स्टेडियम का उद्घाटन किया जो दुनिया का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम है जिसमें एक लाख 32 हजार दर्शक बैठ सकते हैं। राष्ट्रपति ने गृहमंत्री अमित शाह और खेलमंत्री किरेन रीजीजू समेत कई विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में स्टेडियम का उद्घाटन किया। यहां करीब 63 एकड़ से अधिक परिसर में फैले इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता एक लाख 32 हजार है और इस पर 800 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं। इससे पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड सबसे बड़ा स्टेडियम था जिसकी दर्शक क्षमता 90000 है।

 

 

 

अहमदाबाद :  अब ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ के नाम से जाना जाएगा दुनिया का सबसे बड़ा खेल मैदान  

गुजरात। अहमदाबाद में बने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा का नाम बदलकर ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ कर दिया गया है। इससे पहले इसे सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम (मोटेरा) के नाम से जाना जाता था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज यानी बुधवार को इस स्टेडियम का उद्घाटन कर इसकी घोषणा की।

अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे बने इस नवनिर्मित स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता अब एक लाख 10 हजार हो गई है। इसके साथ ही यह स्टेडियम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड को पीछे छोड़ते हुए दर्शक क्षमता के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन गया है।

बता दें कि अहमदाबाद (Ahmedabad) के मोटेरा इलाके में स्थित सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम  (Sardar Patel Cricket Stadium) दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट ग्राउंड है। इस स्टेडियम में बैठने की क्षमता ऑस्ट्रेलिया (Australia) के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम ( Melbourne Cricket Stadium) से भी ज्यादा है।

गुजरात : निकाय चुनाव में BJP  का शानदार प्रदर्शन देख गदगद हुए पीएम मोदी, लोगों को कहा थैंक्यू

गुजरात। राज्य में निकाय चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। बीजेपी का छह के छह नगर निगमों पर बढ़त कायम है। पार्टी की इस सफलता से गदगद हुए पीएम मोदी ने अपने गृह राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया है।

गुजरात में निकाय चुनाव में मिली जीत पर गदगद हुई पीएम, ट्वीट कर दी बधाई

नई दिल्ली। मंगलवार को गुजरात निकाय चुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि, इस बार फिर से गुजरात में भाजपा ने नगर निगम चुनावों में अपना दबदबा कायम रखा है। बता दें कि इस चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है तो वहीं कांग्रेस काफी पीछे नजर आई है। अब तक के जो रुझानों सामने आए हैं, उसके मुताबिक सभी छह नगर निगमों- अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में भाजपा जीत की तरफ है। बता दें कि गुजरात के नगर निगमों में सत्ता कायम रखने के लिए कुल 576 सीटों में से 474 सीटों की जरूरत होती है। जिसमें से भाजपा ने अब तक 409 सीटें हासिल कर ली हैं। इस बंपर जीत पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। विजय रूपाणी ने अपने ट्वीट में कहा कि, ‘‘गुजरात के लोगों ने राजनीतिक विश्लेषकों को एक विषय उपलब्ध कराया है, जो इस बारे में अध्ययन कर सकते हैं कि किस तरह से सत्ता विरोधी लहर का सिद्धांत राज्य (गुजरात) में लागू नहीं होता है।’’

वहीं इन नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए गुजरात के लोगों को धन्यवाद कहा है। अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा कि, “शुक्रिया गुजरात! राज्य में नगर निगम चुनाव के परिणाम स्पष्ट संदेश देते हैं कि लोगों में विश्वास और सुशासन की राजनीति के प्रति अटूट विश्वास है। भाजपा पर फिर से भरोसा करने के लिए राज्य की जनता का आभारी हूं। गुजरात की सेवा करना हमारा सम्मान है।”

एक और ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा कि, “मैं प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रयासों की सराहना करता हूं। गुजरात सरकार की जनहित नीतियों ने पूरे राज्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।” उन्होंने कहा कि, भाजपा के प्रति समाज के सभी वर्गों, खासकर गुजरात के युवाओं का व्यापक समर्थन देखना खुशी की बात है।

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने इन नतीजों पर कहा कि, “आज गुजरात में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनाव के नतीजे आए। नतीजे दिखाते हैं कि गुजरात भारतीय जनता पार्टी का गढ़ के रूप में खुद को प्रस्थापित करता है। भाजपा ने 85% सीटें जीती हैं।”

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, “गुजरात की सभी 6 महानगर पालिका में हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में गुजरात BJP को अपार बहुमत मिला है। मैं इस जीत के लिए सभी 6 महानगर पालिका के मतदाताओं, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूँ।”

उन्होंने कहा कि, “गुजरात BJP की यह ऐतिहासिक जीत प्रदेश की जनता की आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जन-कल्याणकारी और विकास की नीतियों में अटूट विश्वास की जीत है। मैं प्रदेश की जनता को भाजपा में निरंतर विश्वास प्रकट करने के लिए धन्यवाद देता हूँ।”

देश को केवाड़िया से जोड़ने वाली आठ ट्रेनों को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी  

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया को देश के विभिन्‍न हिस्‍सों से जोड़ने वाली 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने गुजरात में विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

इस प्रकार अब गुजरात में सरदार सरोवर बांध के पास स्थित केवड़िया गांव देशभर से रेलमार्ग से जुड़ गया है। इसी गांव के पास ही महान स्वतंत्रता सेनानी लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है। केवड़िया के लिए ये ट्रेनें वाराणसी, दादर, अहमदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, रीवा, चेन्नई और प्रतापनगर से रवाना हुई हैं।

इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे के इतिहास में शायद पहली बार यह काम हो रहा है। जब एक साथ देश के अलग-अलग कोने से एक जगह के लिए इतनी ट्रेनों के हरी झंडी दिखाई गई। बता दें कि केवाड़िया ऐसी जगह है जहां देश एक भारत श्रेष्ठ भारत का मंत्र देने वाले सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है।