Tag Archives: hathrus

पहले मेरे साथ किया छेड़छाड़, अब पापा को मार दी गोली, हाथरस की बेटी कर रही इंसाफ की मांग

उत्तर प्रदेश। हाथरस जिला एक बार फिर सुर्खियों में है। जिले के सासनीगेट क्षेत्र में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर खेत में काम कर रहे उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मर्डर के आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इसी बीच, मृतक किसान की बेटी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह इंसाफ की मांग करती दिख रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बेटी कैसे रो-रो कर इंसाफ की गुहार लगा रही है। उसने बताया कि आरोपी ने पहले मेरे साथ छेड़खानी की जिसपर पापा ने केस कर दिया। इस बात से चिढ़ कर उसने मेरे पापा को गोली मारी दी।

बेटी ने बताया कि आरोपी इकौना (बहराइच) का रहने वाला है और अभी वह गांव में घूमने आया है। पीड़िता ने बताया कि 6-7 लोग ने उसके पापा पर गोलियां भरसाई। हत्यारों ने पापा के सिर पर गोली मारी। रिपोर्ट्स के पूछे जाने पर पीड़ित बेटी ने चीखते हुए मुख्य आरोपी गौरव शर्मा का नाम बताया।

आपको बता दें कि शाम करीब 4 बजे अमरीश अपने खेत में आलू की खुदाई करवा रहा था। उसी दौरान हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड फायरिंग कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय अमरीश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस उपाधीक्षक रूचि गुप्ता ने बताया कि घटना के बाद अमरीश की पुत्री ने बताया कि उसके साथ की छेड़छाड़ की गई थी और उसकी शिकायत पिता ने थाने में कर दी थी। उन्होंने बताया कि इस मर्डर केस में बेटी की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पंचायत चुनाव आरक्षण लिस्ट, जानें किस जिले में 2080 गांव महिलाओं के लिए आरक्षित

पंचायत चुनाव की तैयारियां जारी हैं। आगामी दो व तीन मार्च को पता चल जाएगा कि जिले में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत के किस पद पर किस आरक्षण या सामान्य श्रेणी का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। आरक्षण चार्ट तैयार करने में ब्लॉकों में समितियां लगी हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर आरक्षण के अनुसार संख्या का निर्धारण हो गया है।

हाथरस में सात विकास खण्ड में कुल 5781 ग्राम पंचायत सदस्य पद हैं। इनमें से 2080 पर महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगी। इन 2080 में से 563 पिछड़ी जाति से व 672 अनुसूचित जाति से चुनाव मैदान में उतर सकेंगी सदस्य के 845 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। विकास खण्डवार ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण का चार्ट तैयार है।

ग्राम पंचायतों में जनसंख्या के आधार पर वार्डों में यह आरक्षण तैयार किया गया है। बनवारी सिंह, डीपीआरओ ने बताया कि  सभी ब्लॉकों में आरक्षण चार्ट तैयार किया जा रहा है। शासन से प्राप्त निर्देशों के तहत आरक्षण प्रक्रिया का पूरा पालन किया जा रहा है। हम तय समय में जनपद के त्रिस्तरीय पंचायत के पदों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर देंगे। उसके बाद आपत्तियां ली जाएंगी।