Tag Archives: helth

24 घंटे में 91 हजार नए मामले,देश में कोरोना कहर

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकार्ड मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के लगभग 91 हजार नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 325 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। वहीं, 19,206 मरीज रिकवर हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 90,928 नए मामले आए। इसके साथ ही कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3,51,09,286 हो गए हैं। वहीं, सक्रिय मामले बढ़कर 2,85,401 हो गए हैं। इसके अलावा कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 4,82,876 हो गई है।देश में लगभग 200 दिन बाद कोरोना के इतने नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 10 जून को 92,291 नए मामले सामने आए थे। वहीं, मंगलवार को कोरोना के 58 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कोरोना वायरस के वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ओमिक्रोन के मामले बढ़कर अब 2,630 हो गए हैं। इसके अलावा 995 मरीज रिकवर भी हो चुके हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 797 जबकि देश की राजधानी दिल्ली में इसके कुल मामले 465 हो गए हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामलेे, 24 घंटों में मिले 35178 नए संक्रमित और 440 मौतें हुई दर्ज

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 35,178 नए मामले सामने आए और 440 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं देश में सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गई है जो पिछले 148 दिनों में सबसे कम है। इन 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 37,169 है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह जारी किया। मंंत्रालय के अनुसार फिलहाल देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 1.95फीसद है। बता दें कि 54 दिनों से यह दर 3 फीसद से कम बना हुआ है। वहीं हर दिन दर्ज होने वाला संक्रमण दर 1.96 फीसद है। यह दर पिछले 23 दिनों से 3 फीसद से कम है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मंत्रालय ने बताया कि  पिछले 148 दिनों में सबसे कम सक्रिय मामले 3,67,415 दर्ज किए गए हैं जो कुल मामलों का 1.14 फीसद है और यह मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।  मंत्रालय के अनुसार इस  घातक महामारी से बचाव के लिए देश में जारी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत 16 जनवरी से अब तक कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 56,06,52,030 हो गया है। इसमें से 55,05,075 डोज 24 घंटों में लगाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार अब तक कुल 49,84,27,083 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं जिसमें से 17,97,559 सैंपल की कोरोना टेस्टिंग केवल मंगलवार को किए गए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

महामारी कोविड-19 की शुरुआत से लेकर अब तक देश भर में कुल पॉजिटिव केस का आंकड़ा 3,22,85,857 हो गया है। वहीं अभी देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 3,67,415 और संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 3,14,85,923 है। महामारी के कारण मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,32,519 हो चुका है।