Tag Archives: Horoscope Update

माघ पूर्णिमा के अवसर पर इन 6 राशियों को हो सकता है बड़ी फायदा, क्या कहता है आपका राशिफल?

नई दिल्ली। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास तनावपूर्ण रहने वाला है। मेष राशि वालों को आज बच कर रहने की जरुरत है क्योंकि उनके दोस्तों के बीच में आज तकरार पैदा हो सकती है। आज थोड़ा फालतू खर्चे से बचे। जीवनसाथ से खर्चे को लेकर तनाव और तकरार वाली स्थिति पैदा हो सकती है।

वृषभ- वृषभ राशि वालों को आज किसी भी विवाद से बच के रहने की जरूरत है। सेहत का ध्यान रखने की भी जरुरत है। आज तंग आर्थिक हालात के चलते, मेष राशि वालों का कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। वहीं, आज परिवार या मित्रों के साथ मेष राशी वाले समय व्यतीत कर सकते हैं।

मिथुन मिथुन राशि वाले आज मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद में शामिल हो सकते हैं। आज मिथुन वालों की कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा और मीडिया फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क कर्क राशि वालों के लिए आज थोड़ा तनाव वाला दिन रह सकता है। आज खुद पर खीज और चिड़चिड़ेपन के अहसास को छाने न दें। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। वहीं, दोस्त और जीवनसाथी आपके लिए सुकून और ख़ुशी लेकर आ सकते हैं नहीं तो आपका दिन बुझा-बुझा और दौड़-भाग से भरा रह सकता है।

सिंह  सिंह राशि वालों को अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस हो सकती हैं। आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं रहेगी। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है साथ में आपका जीवनसाथी भी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह हो सकता है।

कन्या  कन्या राशि वालों के लिए दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को खुशी दे सकता है। आज कन्या राशि वालों को सलाह  दी जाती है कि शराब सिगरेट जैसी चीजों पर पैसा खर्च नहीं करना होगा।

तुला- तुला राशि वालों को आज खाने-पीने की चीज़ों से बचने की कोशिश करना होगी। जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा होती है। वही, तुला राशि वाले किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। जिससे कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों पर अपनी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं के डर का साया पड़ सकता है। इसका सामना करने के लिए आपको उपयुक्त सलाह की ज़रूरत है। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं। हालांकि आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी।

धनु- धनु राशि वालों को आज खुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई ख़ूबसूरत तस्वीर बनानी पड़ेगी। धनु राशि वालों के दिन की शुरुआत भले ही अच्छी होगी लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान हो सकते है।

मकर- मकर राशि वाले आज अपने काम पर एकाग्रता जारी रखने में दिकक्त महसूस करेंगे। आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं रहेगी। मकर राशि वालों को आज धन लाभ होने की संभावना बनेगी।

कुंभ- कुंभ राशि वाले आज निराशावादी रवैये से बचना पड़ेगा, क्योंकि ऐसा करना न सिर्फ़ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा।

मीन- मीन राशि वालों को आज अपनी सेहत के प्रति ज़्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है। ख़ास तौर पर रक्तचाप के मरीज़ों को आज बचकर रहना पड़ेगा।