Tag Archives: #Indepence Day

हमको आजादी दिलाने में बलिदानी हो गए मां भारती के वीर सपूतों को मेरा नमन। सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को लखनऊ में विधान भवन प्रांगण में तिरंगा झंडा फहराया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज ध्वजारोहण के बाद प्रदेश के सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ में विधान भवन के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि समस्त प्रदेशवासियों को आजादी के इस महान पर्व की हार्दिक बधाई। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि हमको आजादी दिलाने में बलिदानी हो गए मां भारती के वीर सपूतों को मेरा नमन। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज ध्वजारोहण के साथ ही उत्तर प्रदेश के सेनानियों की आजादी में भूमिका का जिक्र करते हुए सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।उन्होंने कहा कि हमारा देश 1947 में अनगिनत बलिदानों के कारण आजाद हुआ था। शहीदों के अनेक स्मारक आधुनिक भारत के महातीर्थ के रूप में हमें देश की स्वाधीनता की लड़ाई का अहसास कराते हैं। देश की स्वाधीनता के लिए जो सामूहिक लड़ाई लड़ी गई, उसने विदेशी हुकूमत को 90 साल में भारत को छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया लखनऊ से ही बाल गंगाधर तिलक ने ‘स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा’ का उद्घोष किया था जो स्वाधीनता का मंत्र बना। 1916 में ‘स्वराज हमारा जन्मसिद्व अधिकार है’ का उदघोष लखनऊ से हुआ था। झांसी में रानी लक्ष्मी बाई, बलिया में मंगल पांडेय, लखनऊ, गोरखपुर, इत्यादि। स्वाधीनता का अमृत महोत्सव शुरू हो रहा है। चौरी चौरा की घटना का शताब्दी वर्ष भी है। 1942 में बलिया ने खुद को स्वतंत्र घोषित कर दिया था। मेरठ और काकोरी में भी क्रांति की अलख जगी। क्रांतिकारियों ने विदशी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंका था। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के बने स्मारक आजादी की याद दिलाते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की बाहरी व आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ बनाए रखने में खुद को बलिदान करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। कानून व्यवस्था को बनाए रखने वाले जवानों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि यही है कि सभी अपने क्षेत्र में अपने कर्तव्य का पालन करें। राष्ट्र के परिपेक्ष्य में हमारा कर्तव्य ही हमारा धर्म है। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को इसका पालन करना चाहिए ताकि नए भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार होते देख रहे हैं। अमृत महोत्सव कोरोना के समय हमारे बीच में है। जीवन और जीविका को बचाते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं। सभी वैज्ञानिकों का आभार जिन्होंने नौ माह में दो वैक्सीन उपलब्ध कराई। यूपी ने जीरो से लड़ाई शुरू की और अब चार लाख प्रति दिन कोरोना टेस्ट हो रहा है। प्रत्येक नागरिक का मुफ्त इलाज हो इसका मॉडल प्रदेश ने प्रस्तुत किया। कोरोना से सुरक्षा कवच देने के लिए मुफ्त वैक्सीन देने वाला सबसे बड़ा राज्य है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंचायत चुनाव सम्पन्न हुआ। पुलिस प्रशासन ने शांति पूर्वक सम्पन्न कराया। पंचायतें अब विकास की धुरी बनें। कोरोना में निकाय समितियों ने बेहतर कार्य किया। आंगनबाड़ी, एएनएम, पार्षद, प्रधान व अन्य का अभिनंदन। स्वास्थ्य कर्मियों ने बेहतर कार्य किया। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। कोरोना योद्धाओं को कोटि कोटि नमन करता हूँ। दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब देना है। कोरोना से लड़ाई जारी रखनी है। महिला सुरक्षा के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। एंटी रोमियो अब महिला शक्ति के रूप में काम कर रहा है। जिन्होंने अभिभावक खोया है उन्हें मदद। उन बच्चों को मदद दी जा रही जिन्होंने कोरोना में अपने अभिभावक खोए हैं। पांच पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री विशिष्ट सेवा पदक के लिए चयनित होने पर बधाई देता हूँ। जय हिंद