Tag Archives: IndiaFightCorona

कोविड से स्वस्थ होने वालो की संख्या में निरंतर बढ़ोत्तरी जारी, पिछले 24 घंटों में 3 लाख से अधिक लोग हुए स्वस्थ

नई दिल्ली। देशभर में कोविड की होने वाली जांचों की संख्या आज 29.16 करोड़ से अधिक हो गई है। अभी तक कुल 29,16,47,037 कोराना के सैंपलों की जांच की जा चुकी है। भारत में कोविड-19 से अब तक 1,62,93,003 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटों में 3,00,732 रिकवरी के साथ राष्ट्रीय रिकवरी दर 81.77 प्रतिशत हो गई है। नई रिकवरी के 73.49 प्रतिशत में महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और बिहार सहित दस राज्यों की भागीदारी है।

महाराष्ट्र ने 56,647 दैनिक नए मामलों के साथ सर्वाधिक संख्या दर्ज कराई है। 37,733 मामलों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर जबकि 31,959 नए मामलों के साथ केरल तीसरे स्थान पर है। भारत के कुल सक्रिय मामले 34,13,642 तक पहुंच चुके हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 17.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 63,998 मामलों की शुद्ध बढोतरी दर्ज की गई है।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और बिहार सहित 12 राज्यों की भारत के कुल सक्रिय मामलों के 81.46 प्रतिशत में भागीदारी है।

 

 

कोरोना ने भारत में फिर तोड़ा रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में सामने आए 3 लाख 32 हजार से ज्यादा केस  

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने भारत में हाहाकार मचा रखा है। हर दिन कोरोना के नए मामलों में लगातार बेतहाशा वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 3,32,730 कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं, एक दिन में कोरोना की चपेट में आने से 2,263 लोगों की मौत हुई है।

भारत में अब तक कुल 9 करोड़ से ज्‍यादा लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी के विरुद्ध सामूहिक और सहयोगपूर्ण लड़ाई लड़ते हुए भारत ने इस वर्ष 16 जनवरी को शुरू किए गए विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। देश में अब कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 9 करोड़ से ज्‍यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

आज सुबह 7 बजे तक मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार 13,77,304 सत्रों में 9,01,98,673 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें 89,68,151 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों (एचसीडब्‍ल्‍यू) को टीके की पहली खुराक दी गई है। और 54,18,084 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों को दूसरी खुराक दी गई है। इसके अलावा 97,67,538 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं (एफएलडब्‍ल्‍यू) को पहली खुराक और 44,11,609 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को दूसरी खुराक दी गई है। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के 3,63,32,851 लाभार्थियों को पहली खुराक और 11,39,291 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है। 45 से 60 साल उम्र के 2,36,94,487 लाभार्थियों को पहली खुराक और 4,66,622 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है।

 

 

कल से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगेगा कोरोना का टीका, पढ़िए पूरी खबर  

नई दिल्ली। 16 जनवरी से देशभर में शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण अब नए पड़ाव पर पहुंच गया है। एक अप्रैल यानी कल से 45  साल से ज्यादा उम्र वालों का टीकाकरण शुरू होगा। मतलब अब 45 साल से अधिक उम्र के स्वस्थ व्यक्ति को भी कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले ये सीमा 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों और 45 साल से अधिक उम्र वाले गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों तक ही थी। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दोपहर तीन बजे के बाद टीकाकरण केंद्रों पर वॉक इन रेजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है।

कोरोना को मात देने में राज्य सरकारे केंद्र के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने की कोशिश में जुटी हैं। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को जब नया वित्त वर्ष शुरु होगा तब देश में 45 साल से ऊपर की उम्र के लोगों का टीकाकरण भी शुरु होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने टीकाकरण अभियान की तैयारियों को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि देश में टीके की कोई कमी नहीं है और केंद्र राज्यों को आपूर्ति जारी रखेगा। उन्होंने राज्यों से टीके की बर्बादी को 1 प्रतिशत पर लाने का जोर  दिया। तमाम राज्यों के सेंटर्स पर इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। तीसरे चरण में बड़ी संख्या में लोगों को टीका लगाया जा सके इसके लिए राज्यों ने अपने स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 

कोरोना के खिलाफ भारत की जंग जारी,  अब तक 5 करोड़ 30 लाख से ज्यादा दी गई वैक्सीन की खुराक

नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ जंग में टीके का अहम योगदान है। यह ज्यादा से ज्यादा लोगों को लगे इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की एजेंसियां व्यापक रुप से जुटी हुई हैं। लोगों को यह आसानी से हासिल हो सके इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानि एम्स में हेल्प डेस्क लगाया है। जो लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 5.31 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक 8,61,292 सत्रों के माध्यम से दिलाई गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के 68वें दिन 23 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई।

लोगों को अब कोरोना टीके की दूसरी खुराक के लिए कोविन पर समय नहीं लेना होगा बल्कि यह अपने आप ही हो जाएगा।

वहीं, अगर कोरोना के मामलों की बात करें तो छह राज्यों-महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। एक दिन के भीतर नए मामलों में इनका योगदान 80.63 प्रतिशत रहा है। महाराष्ट्र में प्रतिदिन दर्ज किए जाने वाले नए मामलों की संख्या अभी भी सबसे अधिक 31,855 है। नागपुर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का योगदान 74.32 प्रतिशत है। पंजाब के लुधियाना में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

 

 

केंद्रीय कैबिनेट का ऐलान, एक मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगेगा Corona का टीका

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के एक बार फिर से बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को एक अहम फैसला लिया। फैसले के मुताबिक देश में 1 मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। वहीं 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग जो गंभीर रूप से बीमार हैं, उनका भी टीकाकरण शुरू किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि 1 मार्च से शुरू हो रहे टीकाकरण में 10,000 सरकारी टीकाकरण केंद्रों में और 20 हजार निजी अस्पतालों में टीकाकरण किया जाएगा। सरकारी केंद्रों में लगने वाले टीके मुफ्त में लगाए जाएंगे। वहीं जो लोग प्राइवेट अस्पताल में कोरोना का वैक्सीन लेना चाहते हैं उन्हें पैसे चुकाने होंगे।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ये भी कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय अगले 2-3 दिन में कोरोना वैक्सीन की कीमत तय कर देगा। मंत्रालय इस वक्त कोरोना वैक्सीन निर्माताओं और अस्पतालों से चर्चा कर रहा है। इस बीच देश में टीकाकरण कार्यक्रम के तहत करीब 1 करोड़ 20 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

इस बीच महाराष्ट्र केरल और पंजाब समेत कुछ राज्यों में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के नये मामलों में तेजी आई है। इन दोनों राज्यों में हर रोज हजारों कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटों में 6 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण के चलते 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए यहां कई जिलों में स्थानीय स्तर पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। पुणे में कोरोना से बचने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मार्च भी निकाला गया।

इस बीच केंद्र ने उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उच्च-स्तरीय टीमों की नियुक्ति की है जहां पर कोविड -19 मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। टीमों को महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, एमपी, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और जम्मू और कश्मीर में भेजा गया है। ये टीमें राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों  में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारणों का पता लगाने के साथ ही वहां के प्रशासन के साथ काम करेंगी। वहीं भारत में कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में जो सफलता मिल रही है उसके बाद ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में रिकवरी रेट बढ़कर 97.25 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्यु दर घटकर 1.42 फीसद रह गई है। स्वस्थ हो चुके मरीजों की बात करें तो संक्रमित लोगों में से अब तक 1 करोड़ 7 लाख 26 हज़ार 702 मरीज़ ठीक हो चुके हैं। इस बीच, भारत लगातार वैक्सीनेशन के क्षेत्र में नए नए मुकाम हासिल कर रहा है। अभी तक 1 करोड़ 21 लाख 65 हजार 598 लोगों को कोविड का टीका लग चुका है।

 

केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, कहा- कोरोना की टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीनेशन की बढ़ती दर के बीच एक बार फिर कुछ राज्यों में  कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को अलर्ट जारी करते हुए राज्यों को चिठ्ठी लिखी। केंद्र ने राज्यों से आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या में बढ़ोतरी करने के साथ ही रेपिड एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आने पर आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य करने को कहा है।

साथ ही सख्त और व्यापक सर्विलांस पर जोर देने की बात कही गई है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन में सख्ती बरतने के लिए कहा गया है।

इस बीच देश में नए मामले बढ़ रहे हैं। देश मे अभी एक्टिव मामले एक लाख 45 हजार से अधिक है। एक्टिव केस के 74 फीसदी से ज्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र में हैं। इसके साथ ही पंजाब, छतीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं, भारत टीकाकरण के मामले में भी आगे है। अब तक एक करोड़ आठ लाख से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से कहा है कि मार्च से व्यापक टीकाकरण की तैयारी करें।