Tag Archives: Indian Ocean region

हिंद महासागर क्षेत्र के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में बोले राजनाथ सिंह, रक्षा उपकरणों की आपूर्ति के लिए तैयार है भारत

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को एयरो इंडिया में इंडियन ओशन रीजन के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन की मेजबानी की। इस कॉन्क्लेव के लिए 25 देशों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का व्यापक विषय ‘हिंद महासागर में शांति, सुरक्षा और सहयोग में वृद्धि’ है।

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र के कुछ देशों के पास वैश्विक स्तर की रक्षा प्रणाली है, जिसका फायदा पूरे क्षेत्र को हो सकता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत सबसे बड़ा देश है और भारत की 7,500 किलोमीटर की विशाल तट रेखा है। हिंद महासागर क्षेत्र के सभी देशों के शांतिपूर्ण और समृद्ध सह-अस्तित्व के लिए भारत को सक्रिय भूमिका निभानी है। सम्मेलन में IndianOcean रीजन के देशों ने आपसी सहयोग चर्चा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की भारत अपने पड़ोसी मित्र देशों को स्वदेश में निर्मित रक्षा साजों सामान मुहैया कराने के लिए तैयार है।

इसके अलावा रक्षा मंत्री कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के विकास को बढ़ावा देने के लिए बातचीत एक पहल है। Indian Ocean region  से सटे देशों में दुनिया की करीब चालीस फीसदी आबादी रहती है और इस लिहाज से ये क्षेत्र ना केवल व्यापार बल्कि सुरक्षा के लिहाज से अहम हो जाता है।