Tag Archives: jammu accident

मां वैष्णों की यात्रा कर लौट रही मिनी बस पलटी, 10 यात्रियों की हालत गंभीर

नई दिल्ली। नए साल पर माता वैष्णों के दर्शन से लौट रही एक मिनी बस गहरे खाई में गिर गई। इस दौरान बस में बैठे 15 यात्रियों को गंभीर रूप से चोटें आईं। मिली जानकारी के मुताबिक 10 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें की जम्मू के चेनानी-नाशरी सुरंग के पास ये हादसा हुआ था।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम से मिली जानकारी के मुताबिक वाहन चालक ने नियंत्रण को दिया था, जिसके कारण सुरंग के पास बस पलट गई। बता दें कि घायल यात्रियों का इलाज निकटतम चेनानी अस्पताल में चल रहा है। बस में सवार सभी यात्री दिल्ली के रोहिणी इलाके के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि मिनी बस पहाड़ी स्टेशन पटनीटॉप से कटरा बेस कैंप की ओर जा रही थी। पर्यटक वैष्णो देवी मंदिर में तीर्थयात्रा करने के बाद पैनिटोप गए थे। पटनीटॉप से कटरा लौटते समय जिस मिनी-बस में श्रद्धालु यात्रा कर रहे थे,वह पलट गई और 15 फीट नीचे खाई में गिर गई।