Tag Archives: Jaunpur

जौनपुर मे तेज हुआ कृपाशंकर सिंह का चुनावी अभियान

जौनपुर मे भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह का चुनावी अभियान धीरे-धीरे तेज हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठक पूरी कर चुके कृपाशंकर सिंह ने अब चौपाल के माध्यम से गाँव के लोगों से संपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है।

जौनपुर,  मल्हनी  विधानसभा के सलार पूर गाँव मे चौपाल की बैठक आयोजितकीगई.. आयोजन स्थानीय प्रधान सुनील मिश्रा, विधानसभा संयोजक प्रभु दुबे, विधानसभा प्रभारी प्रभा श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह उर्फ आशु, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलेश यादव की उपस्थिति मे हुआ…कृपाशंकर के संपर्क अभियान से ग्रामीण बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं.।

उलटफेर हर बार करता रहा है जौनपुर का मतदाता,सपा को 2017 में लगा था बड़ा झटका

साल 2012 में समाजवादी पार्टी ने जौनपुर  की नौ सीटों में से 7 सीटों पर कब्जा जमाया था। लेकिन साल 2017 के चुनाव में उसे बड़ा झटका लगा था। भाजपा ने अपना दल एस के साथ मिलकर पांच सीटों पर कब्जा जमा लिया था। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बज चुका है। जौनपुर जिले में साल 2017 से भी ज्यादा रोचक इस बार का चुनाव माना जा रहा है। मतदाता चुप्पी साधे हुए है, जिससे प्रमुख दल अभी प्रत्याशियों के चयन पर अंतिम निर्णय नहीं ले पाए हैं। हालांकि साल 2012 से लेकर अब तक हुए दो विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखें तो जनता ने काफी उलटफेर किया है। पहले समाजवादी पार्टी ने आधी से अधिक सीटें जीत ली थी, लेकिन साल 2017 के चुनाव में उसे बड़ा झटका लगा था। भाजपा ने अपना दल एस के साथ मिलकर पांच सीटों पर कब्जा जमा लिया था।
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

साल 2012 में समाजवादी पार्टी ने जनपद की नौ सीटों में से 7 सीटों पर कब्जा जमाया था। उस समय मड़ियाहूं से श्रद्धा यादव, केराकत से गुलाब चंद्र सरोज, जफराबाद से शतींद्रनाथ त्रिपाठी, मल्हनी से पारसनाथ यादव, मछलीशहर से जगदीश सोनकर, शाहगंज से शैलेंद्र यादव ललई, बदलापुर से ओमप्रकाश दुबे बाबा ने जीत दर्ज की थी।सरकार बनने पर पारसनाथ यादव, शैलेंद्र यादव ललई और जगदीश सोनकर मंत्री बनाए गए थे। वहीं लंबे समय से जनपद की एक भी सीट पर जीत न दर्ज कर पाने वाली कांग्रेस की झोली में नदीम जावेद ने सदर सीट डाली थी। जबकि भाजपा सिर्फ मुंगराबादशाहपुर में सीमा द्विवेदी की बदौलत ही जीत पाई थी।
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में स्थिति बदली हुई थी। भाजपा व सपा के बीच मतों का जबरदस्त ध्रुवीकरण हुआ। भाजपा ने चार और उसके सहयोगी दल अपना दल (एस) ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं जातिगत समीकरण के चलते तत्कालीन सपा सरकार के तीनों मंत्री पारसनाथ यादव, शैलेंद्र यादव ललई और जगदीश सोनकर ने अपनी सीट पर फिर जीत हासिल की। बसपा से सुषमा पटेल पहली बार मुंगराबादशाहपुर से विधायक बनीं, जो इस समय सपा में हैं। जबकि सपा से गठबंधन के बाद सदर सीट से उतरे कांग्रेस के निवर्तमान विधायक नदीम जावेद दूसरे स्थान पर रहे। मुस्लिम बहुल इस सीट पर मतों के ध्रुवीकरण से भाजपा के गिरीशचंद्र यादव जीते और सरकार में मंत्री बने थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

केराकत (सुरक्षित सीट) पर साल 2012 के चुनाव में सपा का कब्जा था। लेकिन इस सीट पर साल 2017 में सपा ने संजय सरोज को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वो पार्टी को जीत नहीं दिला पाए थे। इस चुनाव में भाजपा के दिनेश चौधरी 84078 मत हासिल कर पहले ही प्रयास में विधायक बने थे, जबकि दूसरे स्थान पर सपा के संजय सरोज 68819 मत पाकर रहे। ब्राह्मण बाहुल्य बदलापुर विधानसभा 2012 में अस्तित्व में आई थी। इस सीट से सपा के ओम प्रकाश दुबे (बाबा दुबे) विधायक बने थे। साल 2017 के चुनाव में पार्टी ने उन्हीं पर दूसरी बार दांव लगाया, लेकर भाजपा को अति पिछड़ों का साथ मिला। ऐसे में भाजपा के रमेश चंद्र मिश्र ने 60237 मत हासिल कर विधायक बने। जबकि दूसरे स्थान पर बसपा के लालजी यादव थे, जिन्हें 57865 मत मिले थे। मछलीशहर (सुरक्षित) सीट पर तत्कालीन सपा सरकार के मंत्री जगदीश सोनकर मोदी लहर में भी जीत दर्ज की थी। साल 2017 में सपा के जगदीश सोनकर को 72368 मत मिले थे, जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा की अनीता रावत थी, जिन्हें 68189 मत मिले थे। जगदीश सोनकर चार बार विधायक रह चुके हैं। वह दो बार शाहगंज और लगातार दो बार मछलीशहर से जीते हैं। भाजपा के साथ मिलकर अपना दल एस ने सपा को शिकस्त दी थी।
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मड़ियाहूं विधानसभा सीट कुर्मी मतदाताओं की मानी जाती है। हालांकि इस सीट पर ब्राह्मण और यादव मतदाता निर्णायक साबित होते हैं। इस पर भाजपा ने जीत दर्ज करने के लिए केंद्र में सहयोगी अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाली अपना दल (एस) के लिए छोड़ी थी। अपना दल एस ने डा. लीना तिवारी को मौका दिया, जिन्होंने पहले प्रयास में 58804 मत पाकर जीत हासिल की थी। दूसरे स्थान पर सपा की श्रद्धा यादव रहीं जिन्हें 47454 मत मिले थे। भाजपा ने 2017 के चुनाव में इस सीट को सहयोगी रही सुभासपा के लिए छोड़ दी थी, लेकिन सुभासपा के राणा अजीत सिंह सपा के कद्दावर नेता तत्कालीन मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के विजय रथ को नहीं रोक सके। शैलेंद्र यादव ललई 67818 मत पाकर फिर विधायक बने थे। जबकि दूसरे स्थान पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राणा अजीत प्रताप सिंह थे। जिन्हें 58656 मत मिले थे। वह अब तक चार बार विधायक बने हैं। दो बार खुटहन से और दो बार शाहगंज से चुने गए हैं। वह राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

साल 2017 के चुनाव में बसपा ने एकमात्र मुंगराबादशाहपुर सीट पर जीत दर्ज की थी। इस सीट पर बसपा की सुषमा पटेल 69557 पाकर पहले प्रयास में विधायक बनीं थी। जबकि भाजपा की कद्दावर नेता सीमा द्विवेदी 63637 पाकर दूसरे स्थान पर रहीं।  सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी अजय शंकर दुबे 59288 वोट पाकर तीसरे स्थान पर थे। अब यहां के समीकरण बदल गए हैं। सुषमा पटेल बसपा छोड़कर सपा के साथ हो गई हैं तो अजय शंकर दुबे भाजपा में शामिल हो गए हैं। सीमा द्विवेदी राज्यसभा सांसद हो गई। जफराबाद विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी टिकट को लेकर शुरू से ही ऊहापोह की स्थिति में थी। 2017 में अंतिम समय में सपा प्रत्याशी घोषित किए गए सीटिंग विधायक शचींद्रनाथ त्रिपाठी को मैदान में उतारा था। सपा-भाजपा की इस सीट पर सीधी टक्कर हुई थी, जिसमें भाजपा के डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने 85989 वोट पाकर विधानसभा में अपनी जगह बनाई थी, जबकि सपा के शचिंद्रनाथ त्रिपाठी 61124 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

 2012 में लंबे अर्से के बाद कांग्रेस ने जिले में जीत दर्ज की थी। साल 2017 के भी चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत के लिए सपा से गठबंधन के बाद सीटिंग विधायक नदीम जावेद को मैदान में उतारा था, जो 78040 मत पाकर दूसरे स्थान पर थे। इस चुनाव में सियासी समीकरणों के हिसाब से भाजपा ने गिरीश चंद्र यादव पर पहली बार दांव लगाया जो कामयाब हुए थे। मुस्लिम मतदाता बहुल इस सीट पर मतों के ध्रुवीकरण के कारण गिरीश चंद्र यादव 90324 वोट पाकर जीत दर्ज किए थे और सरकार में मंत्री भी बने। 2012 से अस्तित्व में आई मल्हनी सीट पर सपा का कब्जा रहा है। यहां सपा के दिग्गज नेता तत्कालीन मंत्री पारसनाथ यादव ने 2017 में भी बड़ी जीत हासिल की थी। भाजपा के सतीश कुमार सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। पारसनाथ यादव के निधन के बाद हुए साल 2020 के उपचुनाव में उनके बेटे लकी यादव 73462 मत पाकर विधायक बने थे। पूर्व सांसद धनंजय सिंह 68838 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे।

जौनपुर के मल्हनी सीट से मैदान में धनंजय सिंह | Dhananjay Singh के समर्थन में सड़को पर जनसैलाब | UP

बुधवार को जौनपुर के मल्हनी सीट से जदयू (जनता दल यूनाइटेड) प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं वाराणसी की सेवापुरी विधानसभा सीट से सपा-सुभासपा गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल समेत कई दिग्गजों ने भी नामांकन पर्चा भरा।

चौदह जिलों में भाजपा ने विपक्ष को क्लीन स्वीप किया,जौनपुर में 15 पर भाजपा, चार पर निर्दलीय व दो पर सपा प्रत्याशी जीते

जौनपुर में 15 पर भाजपा, चार पर निर्दलीय व दो पर सपा प्रत्याशी जीते-जौनपुर में 21 ब्लाकों के प्रमुख पद के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें 15 ब्लाकों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया तो दो पर सपा समर्थित ने जीत दर्ज की। वहीं चार ब्लाकों पर निर्दल का कब्जा हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

भाजपा ने 14 जिलों में किया क्लीन स्वीप-ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा ने पूरी रणनीति के साथ काम किया। पार्टी का दावा है कि चौदह जिलों में भाजपा ने विपक्ष को क्लीन स्वीप किया है। वहां सभी ब्लाक प्रमुख भाजपा व उसके सहयोगी दल के जीते हैं। इन जिलों में आगरा, गाजियाबाद, बदायूं, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, गौतमबुद्धनगर, पीलीभीत, कन्नौज, बांदा, महोबा, ललितपुर, सोनभद्र, वाराणसी और लखनऊ शामिल हैं।उल्लेखनीय है कि इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष की 75 सीटों पर हुए चुनाव में भी सत्ताधारी दल की आंधी चली और सहयोगी संग 67 सीटें जीतने में कामयाब रहा। उस परिणाम के बाद विपक्षी दलों ने ब्लाक प्रमुख चुनाव के भाजपा के विजय रथ को घेरने की पूरी तैयारी की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। 2022 में होने से जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भगवा खेमे को मिली प्रचंड जीत के लिए पार्टी जनता में मोदी-योगी सरकार के प्रति विश्वास को वजह बता रही है। अब वह जनता को संदेश देना चाहेगी कि गांव-गांव तक जनता भाजपा के साथ है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ब्लाक प्रमुख के चुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी क्षेत्र पंचायत के प्रमुखों के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में गांव के विकास को गति मिलेगी और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा को मिली भव्य जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।

14 में से नौ पर अपना दल को जीत-भाजपा के सहयोगी दल के रूप में अपना दल (एस) ने ब्लाक प्रमुख की 14 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें से नौ पर जीत हासिल की है। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सभी विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं।

Watch Aaryaa Digital OTT for New Bhojpuri Movie ,Songs, Hindi Movieभोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे

https://aaryaadigital.com/

हरदोई में शनिवार को ब्लाक प्रमुख पद के लिए मतदान और मतगणना के बाद आए परिणाम में नौ ब्लाकों में से पांच पर भाजपा, तीन पर निर्दलीय तथा एक पर सपा ने जीत दर्ज की। एक निर्दलीय को पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान जीत दिलाई। सुरसा में सपा और हरपालपुर में भाजपा जमानत नहीं बचा पाई। संडीला में भाजपा की आरती जीतीं। बेहंदर में पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान समॢथत लक्ष्मी देवी ने जीत दर्ज की। बिलग्राम में भाजपा प्रत्याशी सतेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह जीते। सुरसा में भाजपा के विजय पाल जीते। भरावन में निर्दलीय विनोद सिंह तोमर ने जीत दर्ज की। पिहानी में निर्दलीय कुशी बाजपेई ने जीत दर्ज की। माधौगंज में भाजपा की लौंग श्री जीती। सांडी में भाजपा के अनिल कुमार सिंह जीते। हरपालपुर में सपा के अनोखेलाल ने जीत दर्ज की।

 

जौनपुर : 11 साल की बच्‍ची से दुष्कर्म और हत्‍या के आरोपी को होगी फांसी, कोर्ट ने 7 महीने में किया इंसाफ

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में 11 साल की बच्‍ची से दुष्कर्म और हत्‍या करने वाले दरिंदे को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है।  सात महीने पहले उसने बच्‍ची के साथ इस जघन्‍य वारदात को अंजाम दिया था। उसने बच्‍ची को मौत के घाट उतारने के बाद उसके चेहरे को एसिड से जला भी दिया था। उसके पकड़े जाने के बाद से अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी। छह मार्च को अदालत ने उसे दोषी ठहराया।

बता दें कि मड़ियाहूं थाना क्षेत्र निवासी 11 वर्षीय बच्ची को 6 अगस्त 2020  की शाम करीब 8:00 बजे दोषी आरोपी बाल गोविन्द ने टॉफ़ी और बिस्किट दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया। जिसके बाद आरोपी ने मक्के के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं  आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को एसिड से जला दिया था।
मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बाल गोविन्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की विवेचना पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। नवंबर 2020 को कोर्ट ने आरोपी पर आरोप तय कर दिए। इसके बाद छोटी बहन और दुकानदार की गवाही पर कोर्ट ने बाल मुकुंद को दोषी मानते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

चौरी-चौरा शताब्दी वर्ष समारोह : स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पत्नियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

जौनपुर/मछलीशहर। चौरी-चौरा शताब्दी वर्ष समारोह के तहत जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके स्वजनों को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ राजन रॉय की अध्यक्षता में करौरा गाँव के स्वंतत्रता संग्राम सेनानी भुल्लर सिंह की पत्नी प्रभु देवी और गोधुपुर गाँव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय नंद किशोर तिवारी की पत्नी नन्हा देवी को पुष्प गुच्छ व जिलाधिकारी के हस्ताक्षर युक्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों की संख्या में छात्रों, महिलाओं पुष्प वर्षा कर दोनों सेनानी पत्नियों के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में ही देश भक्ति गीतों के द्वारा चौरा चौरी के शहीदों को याद किया गया। इस कार्यक्रम में बीडीओ के अलावा एडीओ पंचायत राम निहोर, मछलीशहर शिक्षक संघ के अध्यक्ष रोहित यादव, कोरमलपुर के ग्राम प्रधान राम सहाय यादव, सेक्रेटरी विनय शुक्ला, सुशील उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

 

जौनपुर : अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य पर हुए हमले की अभिनेता मयंक दुबे ने की निंदा, सरकार को देंगे ज्ञापन

जौनपुर। भोजपुरी की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अराजकतत्वों द्वारा पथराव किये जाने से शूटिंग कर रही अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के कारण शूटिंग बीच मे रोकनी पड़ी। इस हमले की अभिनेता मयंक दुबे ने निंदा करते हुए कहा कि यूपी में फ़िल्म इंडस्ट्री बनाई जा रही हैं, लेकिन उसके पहले कलाकरों की सुरक्षा का इंतजाम भी सरकार को करना चाहिए। संयोग अच्छा था कि पत्थर अभिनेत्री के सिर पर लगा। अगर आंख में लगता तो फिर पूरा कॉरियर ही बर्बाद हो जाता।

वहीं, घायल अभिनेत्री ने कहा कि जिस तरह से ये घटना हुई उसके बाद वह दोबारा जौनपुर के साथ उत्तर प्रदेश में शूटिंग के लिए आने से पहले जरूर सोचेंगी। बता दें की मणि भट्टाचार्य बंगाली कलाकार हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वर्तमान समय मे एक भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग हो रही थी। जिसमें मणि अपना एक किरदार निभा रही हैं। फ़िल्म में सांसद तथा स्टार रवि किशन और पवन सिंह नायक हैं, जबकि अंजना सिंह और गरिमा परिहार नायिका है। फ़िल्म की शूटिंग पिछले दो हफ्तों से जौनपुर में चल रही है। शुक्रवार को फ़िल्म की शूटिंग जौनपुर स्टेशन के पास हो रही थी तभी अराजकतत्वों द्वारा पथराव कर दिया गया, जिससे मणि भट्टाचार्य का सिर फट गया और वो घायल हो गईं।

घटना को लेकर उत्तर प्रदेश फ़िल्म मेकर एसोसिएशन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मामले को लेकर संस्था का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौपेंगा।