Tag Archives: JoeBiden

अमेरिका : नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रचा इतिहास, प्रशासन में पहली बार 20 भारतीयों को मिली जगह

 

नई दिल्ली। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इतिहास रचा है। 20 जनवरी को शपथ लेने जा रहे बाइडेन ने अपने प्रशासन में अहम पदों पर 13 महिलाओं समेत कम से कम 20 भारतीय-अमरीकियों को नामित किया है। इन 20 भारतीय-अमरीकियों में से कम से कम 17 लोग शक्तिशाली व्हाइट हाउस में अहम पद संभालेंगे।

बता दें कि अमरीका की कुल आबादी का एक प्रतिशत भारतीय-अमरीकी हैं और इस छोटे समुदाय से किसी प्रशासन में पहली बार इतनी अधिक संख्या में लोगों को नियुक्त किया जाएगा।अमेरिका की कुल आबादी का एक प्रतिशत भारतीय-अमेरिकी हैं और किसी भी प्रशासन में पहली बार इस छोटे समुदाय से इतनी बड़ी संख्या में लोगों की नियुक्ति की जाएगी।  नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन 20 जनवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे, और कमला हैरिस उसी दिन देश की पहली महिला उपाध्यक्ष के रूप में शपथ लेंगी। हैरिस संयुक्त राज्य में भारतीय मूल के पहले उपराष्ट्रपति होंगी।