Tag Archives: KARNATAKA

कर्नाटक दौरे पर पीएम मोदी ने बजाया पारंपरिक ड्रम… आप भी पढ़िए

PM Modi Karnataka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 19 जनवरी को कर्नाटक का दौरा किया. पीएम मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो वहां का पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाते हुए दिख रहे हैं. ये वीडियो कर्नाटक के कलबुर्गी जिले का है जहां पर उन्होंने एक जनसभा में हिस्सा लिया था. इस दौरान पीएम मोदी ने पारंपरिक ढोल बजाया.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि पीएम मोदी हल्की मुस्कान के साथ ड्रम को बजा रहे हैं और सामने जनता खड़ी होकर तालियां बजा रही है. इस वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि पीएम मोदी अपने गले में वहां का पारंपरिक गमछा भी डाले हुए हैं. इससे पहले भी कई मौके ऐसे आए हैं जब पीएम मोदी को पारंपरिक वाद्य यंत्रों को बजाते हुए देखा गया है. जी-20 समिट में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया गए पीएम मोदी ने वहां पर भी पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाया था.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कर्नाटक को दी सौगात
पीएम मोदी ने कर्नाटक दौरे के दौरान यादगिरि जिले में भी पहुंचे जहां उन्होंने करोड़ों रुपयों की परियोजनाओं का शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने कोडेकल में सिंचाई, पेयजल और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने और उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने रायणपुर लेफ्ट बैंक नहर- विस्तार, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण परियोजना का उद्घाटन भी किया.
‘भारत को बनाना है विकसित देश’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो चुके हैं. अब देश अगले 25 सालों के नए संकल्पों को सिद्ध करने के लिए आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा, ”यह समय प्रत्येक राज्य, प्रत्येक व्यक्ति के लिए अमृत काल है. इस काल में हमें विकसित भारत का निर्माण करना है.” उन्होंने कहा कि भारत विकसित तब हो सकता है जब देश का हर नागरिक, हर परिवार, हर राज्य इस अभियान से जुड़े, जब खेत में काम करने वाला किसान हो या फिर उद्योगों में काम करने वाले श्रमिक का जीवन बेहतर हो.

पत्नी की मारपीट से दुखी पति… पीएम मोदी से की शिकायत…पढ़िए पूरा खबर

DESK:  कर्नाटक का एक शख्स पत्नी द्वारा पीटने पर इस कद्र आहत हो गया कि उसने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से इसकी शिकायत की। साथ ही शख्स ने प्रधानमंत्री कार्यालय से मदद और सुरक्षा की मांग की। शख्स ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे हर दिन मारती है। उसने यह भी कहा कि उसे अपनी पत्नी से जान से मारने की धमकी मिल रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बेंगलुरु के यदुनंदन आचार्य ने सोशल मीडिया के जरिए PMO को शिकायत भेजी। उसने ट्विटर पर PMO के साथ ही बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त प्रताप रेड्डी और केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू को भी अपनी शिकायत टैग की है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आचार्य ने ट्वीट किया ‘क्या कोई मेरी मदद करेगा? या ऐसा होने पर किसी ने मेरी मदद की? नहीं, क्योंकि मैं एक आदमी हूं! मेरी पत्नी ने मुझ पर चाकू से हमला किया, क्या यह नारी शक्ति है जिसे आप बढ़ावा देते हैं? क्या मैं इसके लिए उसके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला डाल सकता हूं? नहीं!’ आचार्य ने लिखा कि उसकी पत्नी की वजह से लगी चोट के बाद उसके हाथ से खून बह रहा था। यदुनंदन के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त प्रताप रेड्डी ने उन्हें पुलिस स्टेशन आकर अपनी शिकायत दर्ज कराने को कहा ताकि आगे की बनती कानूनी कार्रवाई की जा सके।

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में 14 दिनों का लॉकडाउन लागू  

नई दिल्ली। राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के देख कर्नाटक सरकार ने राज्य में 14 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही अनुमति मिलेगी। रविवार को कर्नाटक में 34,804 नए कोरोना केस मिले थे, जो अब तक का सबसे बड़ा आंक़ड़ा है। इसके अलावा राज्य में 134 लोगों की मौत भी हुई है। कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जरूरी सामान बेचने वाली दुकानें सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुली रहेंगी।

जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन मंगलवार रात 9 बजे से शुरू होगा। इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं वाले लोगों की ही इजाजत दी जाएगी। हालांकि आवश्यक सेवाओं वाले लोगों के लिए भी समय निर्धारित किया गया है। जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को केवल सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही बाहर निकलने की अनुमति होगी।

इसके अलावा निर्माण कार्य, मैन्युफैक्चरिंग और कृषि कार्य से जुड़े सामानों को बेचने वाली दुकानों को भी खोलने पर रोक नहीं होगी। कर्नाटक में लॉकडाउन दिल्ली और महाराष्ट्र की तुलना में थोड़ा सख्त होगा। राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी पूरी तरह से बंद रहेंगी।

 

एयरो इंडिया शो में भारतीय वायुसेना ने भरी हुंकार, सुखोई ने त्रिशूल फॉर्मेशन कर सबको किया चकित

कर्नाटक। बेंगलुरु में एयरो इंडिया-2021 के दौरान भारतीय सेना ने आसमान में आपनी ताकत से दुनिया को एहसास कराया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की मौजूदगी में लड़ाकू विमानों ने हवा में हुंकार भरी।

इस दौरान जब सुखोई Su-30MKI के लड़ाके हवा में त्रिशूल बना रहे थो तो वहां मौजूद भीड़ ने जमकर तालियां बजाई। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा,”भारत डिफेंस में और एयरोस्पेस में असीमित क्षमता प्रदान करता है। इन क्षेत्रों में सहयोग के लिए एयरो इंडिया एक अद्भुत मंच है।”

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल के एयर-लॉन्च संस्करण से लैस भारतीय वायु सेना Su-30MKI फाइटर जेट, बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। वायु सेना का एक समर्पित स्क्वाड्रन इन मिसाइलों से लैस है जो 400 किमी से अधिक दूरी पर लक्ष्य को मार सकता है।

इंसानियत की सारी हदे पार ,15 साल की लड़की का 17 लोगों ने 5 महीने तक किया रेप

कर्नाटक। चिक्कमंगलुरु जिले में मानवता और रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मासूम का एक नहीं बल्कि कई लोगों ने महीनों तक रेप किया। उसे इस दलदल में धकेलने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका रिश्तेदार ही था। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई और गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हुआ।

पांच महीने तक 15 साल की एक लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि नौ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शृंगेरी पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें लड़की की एक रिश्तेदार भी शामिल है, जिसने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था। अधिकारी ने बताया, ‘हमने उसकी रिश्तेदार (चिक्कम्मा) सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था। लड़की का यौन शोषण करने वाले नौ अन्य लोगों की तलाश जारी है।’

 

कन्नड़ एक्ट्रेस जयश्री रमैया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे से लटका मिला शव

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को आज एक और बड़ा झटका लगा है। कन्नड़ एक्ट्रेस जयश्री रमैया की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बैंगलुरू के ओल्ड एज एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला। रमैया काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। बैंगलुरू के संध्या किरण आश्रम में उनका इलाज चल रहा था।

खबरों के मुताबिक, जयश्री को रिएलिटी शो में भाग लेने के बाद ज्यादा काम नहीं मिल रहा था, जिससे वह बहुत दुखी थीं। उन्होंने काम न मिलने की बातों का जिक्र अपने दोस्तों से भी किया था।

जयश्री की इस तरह की मौत की खबर मिलते ही कन्नड़ फिल्म उद्योग को शोक की लहर छा गई है। फिल्म उद्योग की कई हस्तियां उनकी की इस तरह से मौत पर दुख जता रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-  कश्मीर से धारा 370  हटाकर मोदी सरकार ने किया साहसिक कार्य  

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के बागलकोट जिले में कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया। अपने दो दिन के कर्नाटक के दौरे में केंद्रीय गृह मंत्री ने आज शुगर मिल का एक्स्पेंशन, आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज का शिलान्यास, विजया बैंक की 75वीं ब्रांच का उदघाटन किया और कई किसान मैत्री प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी।

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि  2014  और  2019  में कर्नाटक की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की झोली वोटों से भर दी थी। उन्होंने कहा कि मोदी जी जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने कश्मीर से धारा 370  हटाकर साहसिक कार्य किया और लंबे समय से चली आ रही समस्या का निराकरण किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला और खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदयुरप्पा, उप मुख्यमंत्री गोविंद करजोल, कर्नाटक के  गृह मंत्री बसवराज बोम्मई समेत राज्य सरकार के अन्य मंत्री और नेता मौजूद रहे।

कर्नाटक : गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- निर्णायक मोड़ पर है कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कर्नाटक के शिवमोगा जिले के भद्रावती में आरएएफ की  97वीं बटालियन की आधारशिला रखी। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यह बटालियन पूरे दक्षिण भारत में और गोवा तक के क्षेत्र के अंदर शांति स्थापना के लिए हमेशा जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

अमित शाह ने कहा कि लगभग  230  करोड़ की लागत से होने वाले इस निर्माण के लिए कर्नाटक सरकार ने लगभग  50 एकड़ जमीन दी है। यहां पर प्रशासनिक भवन, कर्मियों के निवास केंद्र, अस्पताल, केंद्रीय स्कूल के साथ-साथ खेलकूद के स्टेडियम का भी निर्माण किया जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि आज 97 वीं बटालियन के इस शिलान्यास के साथ ही आरएएफ के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि  लगभग  1  साल से कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई निर्णायक मोड़ पर आ गई है। पूरी दुनिया में कोरोना के खिलाफ सरकारें लड़ी, लेकिन भारत में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ 130 करोड़ की जनता भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़कर यशस्वी होकर बाहर निकले हैं।

जानिए, केरल समेत किन-किन राज्यों मे आज से खुले स्कूल

नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन देश के कई राज्यों में महीनों से बंद पड़े स्कूलों को खोल दिया गया। केरल, कर्नाटक और असम में स्कूल आज से खोल दिए गए। स्कूल में कोरोना से बचाव संबंधी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण मार्च से ही स्कूल बंद थे।

केरल में आज यानी एक जनवरी से स्कूलों को खोल दिया गया है। कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं निर्धारित छात्रों के साथ सीमित घंटों में चलाई जाएंगी। एक टीचर ने बताया, ‘इतने लंबे समय बाद छात्रों को देखकर खुशी हो रही है। क्लास में 10 छात्रों को ही आने की अनुमति है।

असम में सभी स्कूल और दूसरे शैक्षणिक संस्थान 1 जनवरी से दोबारा शुरू हो गए हैं। असम में प्राथमिक स्कूलों से लेकर यूनिवर्सिटी स्तर के संस्थान खोल दिए गए हैं। बता दें कि असम में सितंबर महीने से चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोले जा रहे हैं।

भारत के इस राज्य में फीका पड़ सकता है नये साल का जश्न, 2 जनवरी तक लागू रहेगा नाइट कर्फ्यू

कर्नाटक। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य में रात 10 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। बुधवार से लागू यह फैसला आगामी दो जनवरी तक प्रभावी रहेगा।
राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर को लेकर यह कर्फ्यू लगाया जा रहा है। वहीं, इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री ने कोरोना की नई लहर को देखते हुए रात में कर्फ्यू लगाने की बात से इंकार किया था।
वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने कहा, ‘यह कदम यूके में मिले कोरोना वायरस स्ट्रेन को रोकने के लिए उटाया गया है। हम राज्य में आ रहे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान इंटरस्टेट ट्रैवल पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि 10वीं और 12वीं क्लास के लिए स्कूल 1 जनवरी से खुल जाएंगे।
उन्होंने कहा ’23 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच किसी भी तरह के कार्यक्रम और त्योहारों मनाने की अनुमति रात 10 बजे के बाद नहीं होगी। यह नियम पह तरह के कार्यक्रम पर लागू होगा।